Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IND W vs SA W: ट्राई सीरीज में भारतीय शेरनियों की दूसरी दहाड़! साउथ अफ्रीका को 15 रन से दी शिकस्त

India Defeated South Africa: ट्राई सीरीज में भारतीय महिला टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। टीम ने साउथ अफ्रीका को 15 रनों से करारी शिकस्त देकर इस सीरीज में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Apr 29, 2025 | 06:09 PM

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका को हराया (सोर्स- एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

कोलंबो: भारतीय महिला टीम ने ट्राई सीरीज के अपने दूसरे मुकाबले में मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका को 15 रन से शिकस्त देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। इस मैच में भारतीय टीम ने 15 रनों से जीत हासिल की है। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने छह विकेट पर 276 रन बनाए। जबकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की पारी को 49.2 ओवर में 261 रन पर सिमट गई।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्रतीका रावल ने 91 गेंदों पर 78 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें सात चौके और एक छक्का शामिल था। प्रतीका के अलावा कोई भी भारतीय खिलाड़ी इस मैच में 50 का आंकड़ा पार नहीं कर सका। हालांकि इसके बाद भी भारतीय टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 276 रन बनाए हैं।

भारत की दूसरी ओपनर स्मृति मंधाना ने 54 गेंदों पर 36 रनों की पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 48 गेंदों पर 41 रन बनाए, जबकि जेमिमा रोड्रिग्स ने 32 गेंदों पर 41 रन और ऋचा घोष ने 14 गेंदों पर 24 रन बनाए, जिससे भारतीय टीम आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाने में सफल रही।

सम्बंधित ख़बरें

भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल तो दिल्ली पुलिस ने ली चुटकी, ‘U-Turn’ वाला तंज भरा पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल

‘हमने अपना होमवर्क…’, नामीबिया पर जीत के बाद यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल का बड़ा दावा

T20 World Cup 2026 में यूएसए ने नामीबिया को 31 रनों से हराया, सुपर-8 की उम्मीदें जिंदा

IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम ने जीत के साथ की शुरुआत, बारिश बाधित मुकाबले में 21 रनों से हराया

🇮🇳 INDIA WIN 2 IN A ROW!! South Africa lost the last 6 Wickets for just 21 Runs, Tazmin Brits kept the run-chase alive with her gutsy 109 (107)#CricketTwitter pic.twitter.com/9cPdFQqdgd — Female Cricket (@imfemalecricket) April 29, 2025

वहीं 277 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम 49.2 ओवर में ही ढेर हो गई। टीम 261 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों का कमाल देखने मिला। साउथ अफ्रीका के लिए के लिए ताजमिन ब्रिट्स ने 109 रन बनाए लेकिन उनकी पारी खराब चली गई।

खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

वहीं भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी ओवरों में मैच पलटने का काम किया है। भारत के लिए स्नेह राणा ने पंजा खोला है। कमाल की गेंदबाजी करते हुए उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के पांच बैटर को पवेलियन का रास्ता दिखाया। जबकि अरुंधति रेड्डी, श्री चारणी और दीप्ति शर्मा को एक-एक सफलता मिली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम इससे पहले इस टूर्नामेंट में श्रीलंका को 9 विकेट से हराने में सफल रही थी, हालांकि बारिश के कारण वह मैच कम ओवरों का हो गया था।

Indian women cricket team defeated south africa by 15 runs in tri series

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 29, 2025 | 05:44 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • Cricket Sports News
  • Indian Women's Cricket Team
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.