Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

T20 World Cup 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, शुभमन गिल की हुई छुट्टी; ईशान-रिंकू की वापसी

India T20 World Cup 2026 Squad: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम की घोषणा की गई है। शुभमन गिल को टीम से बाहर कर दिया गया है।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Dec 20, 2025 | 02:40 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Indian Team for T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम का ऐलान किया गया है। वर्ल्ड कप की टीम में ईशान किशन के साथ रिंकू सिंह की वापसी हुई है। वहीं उपकप्तान शुभमन गिल को बाहर कर दिया गया है। यही टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, ईशान किशन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल (उपकप्तान), वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का शेड्यूल

मैच नंबर मुकाबला स्थान तारीख
मैच 1 भारत बनाम USA मुंबई 7 फरवरी
मैच 2 भारत बनाम नामीबिया दिल्ली 12 फरवरी
मैच 3 भारत बनाम पाकिस्तान कोलंबो 15 फरवरी
मैच 4 भारत बनाम नीदरलैंड्स अहमदाबाद 18 फरवरी

टूर्नामेंट का फॉर्मेट और भाग लेने वाली टीमें

बता दें कि टी20 विश्व कप 2026 का प्रारूप पिछले वर्ष अमेरिका और वेस्टइंडीज में हुए टूर्नामेंट जैसा रहेगा। इसमें कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी जिन्हें चार समूहों में बांटा जाएगा। हर समूह में पांच-पांच टीमें होंगी और प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सुपर-8 चरण में प्रवेश करेंगी। इसके बाद सुपर-8 से शीर्ष चार टीमें नॉकआउट सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।

सम्बंधित ख़बरें

IND vs PAK पर सस्पेंस बरकरार! भारत के खिलाफ मुकाबले का बहिष्कार करने के बाद पाक के कप्तान ने तोड़ी चुप्पी

T20 World Cup 2026 से पहले सुंदर हो जाएंगे फिट? BCCI को है इस रिपोर्ट का इंतजार

‘हमने मना नहीं किया’, पाकिस्तान के साथ दो-दो हाथ का इंतजार कर रहे सूर्यकुमार, तय शेड्यूल पर जाएंगे कोलंबो

पाकिस्तानी PM ने IND vs PAK मैच के बहिष्कार को ठहराया सही, बांग्लादेश के समर्थन में उतरे शाहबाज शरीफ

टेस्ट खेलने वाले सभी 13 देशों के अलावा कनाडा, नीदरलैंड, यूएई, नेपाल, ओमान और नामीबिया ने भी क्वालीफाई किया है। इस बार इटली की टीम पहली बार टी20 विश्व कप में डेब्यू करने जा रही है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ग्रुप

ग्रुप A ग्रुप B ग्रुप C ग्रुप D
भारत ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड साउथ अफ्रीका
पाकिस्तान श्रीलंका वेस्टइंडीज न्यूजीलैंड
नीदरलैंड्स आयरलैंड बांग्लादेश अफगानिस्तान
नामीबिया ओमान नेपाल कनाडा
यूएसए जिम्बाब्वे इटली यूएई

यह भी पढ़ें- टी20 विश्व कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान…कब तक कर सकते हैं बदलाव? जानें क्या है ICC का नियम

डिफेंडिंग चैंपियन है टीम इंडिया

गौरतलब है कि भारत टी20 विश्व कप का वर्तमान चैंपियन है। टीम इंडिया ने जून 2024 में खेले गए फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम किया था। आईसीसी जल्द ही टीमों के ग्रुप और पूरे शेड्यूल की घोषणा करने वाली है, जिसका क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

Indian team announced t20 world cup squad suryakumar yadav named as captain

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 20, 2025 | 02:11 PM

Topics:  

  • ICC T20 World Cup
  • Indian Cricket Team
  • T20 World Cup 2026

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.