Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Diwali 2025 |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एशिया कप 2025 के लिए इस दिन दुबई पहुंचेंगे भारतीय खिलाड़ी, कुछ मुंबई से तो कुछ…

Indian Player To Land In Dubai Directly For Asia Cup: एशिया कप के लिए सभी खिलाड़ी 4 सितंबर को दुबई पहुंचेंगे। इसके लिए सभी खिलाड़ी अपने स्थल से ही दुबई के रवाना होंगे।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Aug 28, 2025 | 06:15 PM

भारतीय टीम (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Team India To Land In Dubai Directly For Asia Cup: एशिया कप के लिए भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी 4 सितंबर को दुबई पहुंचेंगे। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली 15 सदस्यीय भारतीय खिलाड़ी दुबई में ही एकत्रित होंगे। इस बार सभी खिलाड़ी को डायरेक्ट दुबई पहुंचने को कहा गया है। हालांकि, इससे पहले खिलाड़ी प्रस्थान करने से पहले मुंबई में एकत्रित होते थे, उसके बाद एक साथ स्थल पर पहुंचते थे।

इस बार बीसीसीआई ने यह फैसला व्यवस्था और खिलाड़ियों की यात्रा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। अब सभी खिलाड़ी अपने-अपने स्थान से डायरेक्ट दुबई पहुंचेंगे। एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर से होगी।

4 को दुबई को पहुंचेंगे सभी खिलाड़ी

एक सीनियर बीसीसीआई अधिकारी ने मीडिया एजेंसी को बताया कि सभी खिलाड़ी 4 सितंबर की शाम तक दुबई पहुंच जाएंगे। पहला अभ्यास सत्र 5 सितंबर को आईसीसी अकादमी में होगा। खिलाड़ियों की सुविधा के लिए उन्हें अपने-अपने शहरों से सीधे दुबई आने की इजाजत दी गई है।

उन्होंने आगे कहा कि जाहिर है कुछ खिलाड़ी मुंबई से यात्रा करेंगे, लेकिन कुछ अन्य खिलाड़ियों को पहले मुंबई आने और फिर दुबई जाने के लिए कहना समझदारी नहीं है। वैसे भी दुबई की उड़ान अन्य इंटरनेशनल उड़ानों की तुलना में कम समय की है। इससे खिलाड़ियों का समय भी बचेगा और बोर्ड का पैसा भी।

स्टैंडबाय खिलाड़ी नहीं करेंगे ट्रेवल

इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि स्टैंडबाय खिलाड़ी मुख्य टीम के साथ नहीं जाएंगे। प्रसिद्ध कृष्णा और वाशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ी अब दुबई नहीं जाएंगे। अगर कोई खिलाड़ी चोटिल होता है तो तभी स्टैंडबाय खिलाड़ियों को टीम में जोड़ा जाएगा। एशिया कप के लिए दुबई केवल 15 खिलाड़ी ही जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Duleep Trophy Quarterfinals: अभिमन्यू ईश्वरन और ध्रुव जुरेल बाहर, इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी

वहीं एशिया कप जाने वाले कुछ खिलाड़ी दलीप ट्रॉफी में खेल रहे हैं। इसमें अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और कुलदीप यादव शामिल हैं। अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा नॉर्थ जोन के लिए खेल रहे हैं। वहीं कुलदीप यादव सेंट्रल जोन के लिए खेल रहे हैं।

10 को होगा भारत का पहला मुकाबला

एशिया कप में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर से करेगी। पहला मुकाबला यूएई के साथ खेला जाएगा। उसके बाद 14 सितंबर को दुबई में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगा। उसका तीसरा ग्रुप मैच 19 सितंबर को ओमान के खिलाफ होगा, जिसके बाद सुपर 4 चरण होगा।

एशिया कप के लिए भारत की टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह।

Indian player to land in dubai directly for asia cup 2025 on 4 september

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 28, 2025 | 06:12 PM

Topics:  

  • Asia Cup
  • Dubai
  • Indian Cricket Team
  • Team India

सम्बंधित ख़बरें

1

कंगारूओं ने उड़ाया टीम इंडिया का मजाक, AUS खिलाड़ियों ने Asia Cup में नो हैंडशेक मूव पर कसा तंज

2

KING के आगे नतमस्तक हुए ‘हिटमैन’, रोहित ने झुकाया सिर-विराट ने दी मुस्कान, देखें दिल छूने वाला VIDEO

3

सिर्फ एक जीत और भारत से आगे निकल गया पाकिस्तान, WTC Points Table में मारी लंबी छलांग

4

DSP सिराज को मिला ‘एनकाउंटर’ का इनाम, इम्पैक्ट प्लेयर बनते ही कहा-फाइव विकेट हॉल जैसा था हर एक विकेट

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.