T20 World Cup 2026 में भारतीय मूल के खिलाड़ी मचाएंगे धमाल, 3 दर्जन से अधिक खिलाड़ियों को मिलेगा घर जैसा माहौल
ICC T20 World Cup 2026 में भारतीय मूल के खिलाड़ी कई देशों की टीमों में खेलेंगे। सौरभ नेत्रावलकर, जसप्रीत सिंह, आर्यन दत्त और दिलप्रीत बाजवा भारत में “घर लौटने” जैसा अनुभव महसूस करेंगे।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारतीय मूल के खिलाड़ी (फोटो-सोशल मीडिया)
Indian-Origin Stars in T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी से होगी। इस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के साथ भारतीय मूल के खिलाड़ियों पर नजरें रहेगी। जो दूसरे देशों से खेलेंगे। इस बार टी20 वर्ल्ड कप में कई देशों की टीमों में भारतीय मूल के खिलाड़ी नजर आएंगे। कनाडा और यूएसए की अगुवाई में तीन दर्जन से ज़्यादा भारतीय मूल के क्रिकेटर इस टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं और उनके लिए भारत और श्रीलंका में खेलने का अवसर किसी “घर लौटने” जैसा अनुभव है।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 20 टीमें भाग ले रही है। इन 20 टीमों में सबसे अधिक भारतीय मूल के खिलाड़ी कनाडा की टीम में हैं। कनाडा की टीम में भारतीय मूल के 11 खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं यूएसए की टीम में 9, ओमान की टीम में 7 और यूएई की टीम में 7 खिलाड़ी शामिल हैं। सब मिलाकर भारत के अलावा बाकी देशों में तीन दर्जन से ज्यादा भारतीय मूल के खिलाड़ी धमाल मचाएंगे।
सौरभ नेत्रावलकर
मुंबई में जन्मे यूएसए के तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रावलकर वानखेड़े स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेलते हुए भावनात्मक पल का सामना करेंगे। अपने जन्मभूमि के मैदान पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना उनके लिए “फुल सर्कल” का अनुभव होगा। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता कि मैं वहां कैसे रिएक्ट करूंगा। लेकिन यह निश्चित रूप से एक इमोशनल पल होगा।”
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 05 जून LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात और दमन का करेंगे दौरा
भारत-रूस के बीच महाडील! 200 ‘सुपरजेट’ विमानों की खरीद पर बड़ा संकेत, बदल सकता है एविएशन गेम
अफगानिस्तान सीरीज के रंग में पड़ा भंग! पहले विराट कोहली हुए बाहर, अब रोहित और हार्दिक के खेलने पर भी संस्पेस
भारत दौरे पर वेनेजुएला की राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज, दराबाद हाउस में पीएम मोदी से द्विपक्षीय वार्ता
मोनांक पटेल
यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल अपने गुजरात U-19 टीम के साथी जसप्रीत बुमराह का सामना करने के लिए उत्सुक हैं। वहीं फगवाड़ा में जन्मे इटली के तेज गेंदबाज जसप्रीत सिंह ICC वर्ल्ड कप में डेब्यू कर रहे हैं, जिन्होंने अपने क्रिकेटिंग सफर की शुरुआत टेप-बॉल क्रिकेट से की थी और अब वैश्विक मंच पर अपने कौशल को दिखाने के लिए तैयार हैं।
इन भारतीय मूल के खिलाड़ियों पर भी रहेगी नजरें
नीदरलैंड्स के 22 वर्षीय आर्यन दत्त भी भारतीय मूल के खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने पहले ODI वर्ल्ड कप में भारतीय फैंस के सामने खेलने का अनुभव प्राप्त किया है। वहीं कनाडा की कप्तानी कर रहे गुरदासपुर के दिलप्रीत बाजवा और लुधियाना के जतिंदर सिंह जैसी प्रतिभाएं भी इस टूर्नामेंट में भारत की पिचों पर खेलते हुए अपने देशों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
यह भी पढ़ें: T20 World Cup के वार्म-अप मैच में ओमान ने किया बड़ा उलटफेर, श्रीलंका ‘ए’ को 5 विकेटों से हराया
कुल मिलाकर, इस टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय मूल के ये खिलाड़ी न केवल अपने देशों के लिए महत्वपूर्ण प्रदर्शन करेंगे, बल्कि उनके लिए भारत में खेलना किसी सपने के सच होने जैसा अनुभव होगा। भारतीय दर्शक अपने घर के मैदान वानखेड़े स्टेडियम में इन्हें खेलते हुए देखकर रोमांचित होंगे और ये खिलाड़ी वर्ल्ड कप में अपने देशों के लिए अहम योगदान देने की पूरी कोशिश करेंगे।
