-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Indian Men And Women Team Into The Quarter Finals In Kho Kho World Cup 2025
खो-खो विश्व कप 2025: भारतीय पुरुष और महिला टीम का विजयी अभियान जारी, दोनों टीमों ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई
- Written By: मृणाल पाठक
खो-खो विश्व कप 2025 में भारतीय पुरुष और महिला टीमों ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय महिला खो-खो टीम ने मलेशिया को हराकर अपनी जगह बनाई, जबकि पुरुष वर्ग ने भूटान को 71-34 से हराया।

खो-खो भारतीय पुरुष और महिला टीमें फाइनल में (सौजन्य: सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: खो-खो विश्व कप 2025 में भारतीय पुरुष और महिला टीम ने धमाल मचाते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय महिला खो-खो टीम ने गुरुवार को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में हुए मलेशिया के खिलाफ मैच में 80 अंकों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की । इस दौरान डिफेंडर भीलर ओपिनबेन और मोनिका ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम को जीत दिलाई।
इस जीत के साथ भारत ग्रुप ए में शीर्ष पर पहुंच गया है और अब क्वार्टर फाइनल में उसका सामना बांग्लादेश से होगा। वहीं, पुरुष वर्ग ने भूटान को 71-34 से हराया। इस जीत के साथ भारत क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गया है। दोनों टीमों का विजयी अभियान जारी है।
महिला टीम ने शुरू से ही बनाया दबदबा
भारतीय महिला टीम ने मैच की शुरुआत शानदार तरीके से की। डिफेंडर भीलर ओपिनबेन और मोनिका ने पहले टर्न में टीम को बढ़त दिलाई। टर्न 1 के अंत तक स्कोर 6-6 से बराबर था, लेकिन टर्न 2 में भारतीय टीम ने मलेशिया को पूरी तरह से पछाड़ दिया।
सम्बंधित ख़बरें
मलेशियाई खिलाड़ियों का पहला बैच मात्र 27 सेकंड में ही आउट हो गया, जिससे भारत को मजबूत बढ़त हासिल करने का मौका मिला। फिर टर्न 3 में सुभाश्री सिंह ने शानदार ड्रीम रन के साथ टीम को 48-20 की स्थिति में पहुंचाया। टर्न 4 में भारतीय खिलाड़ियों ने अपना दबदबा कायम रखते हुए मलेशिया को 80 अंकों के बड़े अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
पुरुष टीम ने भी दिखाया शानदार खेल
भारतीय पुरुष टीम ने अपना अजेय अभियान जारी रखते हुए गुरुवार को भूटान को 71-34 से हराकर खो-खो विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। मेजबान टीम ने पहले टर्न में ही शानदार हमले के साथ 32 अंक बनाए। दूसरे राउंड में भारत ने अपनी रक्षात्मक विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया और भूटान के हमलों को प्रभावी ढंग से रोका।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
भारत ने तीसरे टर्न में आक्रामक रुख अपनाया। निखिल ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम को 36 अंक दिलाने में मदद की। अंत में भूटान ने संघर्ष किया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। भारत ने 18 स्काई डाइव, दो पोस्ट-डाइव पॉइंट और आठ रनिंग टच पॉइंट बनाए। इस जीत के साथ भारतीय टीम नॉकआउट चरण में पहुंच गई है
Indian men and women team into the quarter finals in kho kho world cup 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Siya Goyal Video: हाथ में बीयर की बोतल… सिया गोयल का नाइटक्लब में गाली देते हुए वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 02:09 PMEye Makeup Tips: अंडर-आई डार्क सर्कल्स छिपाने के लिए अपनाएं ये प्रो मेकअप ट्रिक्स, मिलेगा क्रीज-फ्री लुक
Jul 02, 2026 | 02:07 PMयवतमाल एचपी गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा: शहर उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से की शिकायत
Jul 02, 2026 | 02:04 PM13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Jul 02, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
Jul 02, 2026 | 01:50 PMनागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
Jul 02, 2026 | 01:48 PMमुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
Jul 02, 2026 | 01:45 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














