- Hindi News »
- Special Coverage »
- Efforts To Include Indias Sport Kho Kho In The 2036 Olympics
निशानेबाज: कभी प्रतिस्पर्धा, कभी तालमेल, राजनीति में भी खो-खो का खेल
Olympic 2036: बीजेपी नेता सुधांशु मित्तल खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष होने के साथ साथ ही अंतरराष्ट्रीय खो-खो फेडरेशन के भी अध्यक्ष हैं।अपने देश के खेल खो-खो को 2036 के ओलंपिक में शामिल करेंगे।
- Written By: दीपिका पाल

भारत ने खो-खो विश्वकप के आयोजन (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, भारत में क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल, वालीबॉल, बास्केटबॉल, टेनिस, बैडमिंटन जैसे कितने ही खेल विदेश से आए जिन्हें हमने अपना लिया लेकिन अब हम अपने देश के खेल खो-खो को 2036 के ओलंपिक में शामिल करने की कोशिश करेंगे।इसकी शुरूआत भारत ने खो-खो विश्वकप के आयोजन से कर दी।बीजेपी नेता सुधांशु मित्तल खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष होने के साथ साथ ही अंतरराष्ट्रीय खो-खो फेडरेशन के भी अध्यक्ष हैं।
सबसे पहले 1936 के बर्लिन ओलंपिक में खो-खो खेल का प्रदर्शन किया गया था।2020 में 6 देशों ने खो-खो में भाग लिया और अब 2025 में 55 देशों में यह खेल लोकप्रिय हो गया.’ हमने कहा, ‘खो-खो में बहुत चपलता लगती है।जैसे ही बैठे हुए खिलाड़ी की पीठ पर खो कहते हुए हाथ लगाया, उसे तुरंत दौड़ना पड़ता है।स्कूलों और खासकर लड़कियों में खो-खो काफी लोकप्रिय है.’ पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, खो-खो वर्ल्ड कप आयोजित करने से पहले काफी मेहनत की गई।इंटरनेशनल खो-खो फेडरेशन ने 16 देशों के 62 कोच को दिल्ली बुलाकर ट्रेनिंग दी और फिर ये कोच अपने देश लौटकर टीम तैयार करने लगे।आस्ट्रेलिया, पोलैंड, नेपाल, नीदरलैंड व ब्राजील की खो-खो टीम ने वर्ल्ड कप में भाग लिया.’ हमने कहा, ‘राजनीति में भी खो-खो खेला जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
थाईलैंड ओपन में सिल्वर जीतने के बाद सात्विक-चिराग ‘मलेशिया मास्टर्स’ से हटे, जानिए क्या है कारण?
सात्विक-चिराग का Thailand Open में कमाल, विरोधियों को धूल चटाकर फाइनल में मारी ग्रैंड एंट्री
National Doubles Squash Championship: वेलवन सेंथिलकुमार और जोशना चिनप्पा का दोहरा खिताब
नीदरलैंड्स में बजा भारतीय क्रिकेटर्स का डंका! पीएम मोदी बोले- डच क्रिकेट को ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं इंडियंस
ये भी पढ़ें– नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें
नए उत्साही, ऊर्जावान नेता पुराने नेता को खो कहकर भगा देते हैं।किसी पुराने मुख्यमंत्री को उसके प्रतिस्पर्धी सीधे दिल्ली भगा देते हैं जहां वह केंद्रीय मंत्री बन जाता है।बुजुर्ग नेताओं को खो कह देने पर वह सीधे परामर्शदाता मंडल में चले जाते हैं।शरद पवार ने सिर्फ 38 वर्ष की उम्र में वसंतदादा पाटिल को मुख्यमंत्री पद से खो कर दिया था।जो नेता चपल रहता है, वह चैंपियन बन जाता है।कुछ नेता केंद्र और राज्य के 2 खंभों के बीच इधर से उधर भागते रहते हैं।राजनीति में दिशाहीनता हो सकती है लेकिन खो-खो में यदि एक खिलाड़ी उत्तर दिशा की ओर मुंह करके बैठता है तो उसके बाजूवाला दक्षिण दिशा की ओर! खो-खो कैसा होता है, खेलो तो जानो!’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Efforts to include indias sport kho kho in the 2036 olympics
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘आप बिहारी है’…जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
May 17, 2026 | 06:40 PMस्वीडन पहुंचे PM मोदी: आसमान में ग्रिपेन लड़ाकू विमानों ने दिया एस्कॉर्ट, जानें क्यों खास है यह दौरा
May 17, 2026 | 06:40 PMकान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
May 17, 2026 | 06:36 PMइंदौर-बुधनी प्रोजेक्ट से चमकेगी मांगलिया की किस्मत, बनेगा रेलवे का महा जंक्शन; अब 2 घंटे पहले पहुंचेंगे भोपाल
May 17, 2026 | 06:30 PMनीदरलैंड्स का दौरा समाप्त, स्वीडन के लिए रवाना हुए PM मोदी; एयरपोर्ट पर डच PM ने खास अंदाज में दी विदाई
May 17, 2026 | 06:29 PMपटेल-तटकरे की शरद पवार से मुलाकात का क्या निकला नतीजा? सिल्वर ओक में क्या बनी रणनीति
May 17, 2026 | 06:24 PMमहाराष्ट्र की सियासत में फिर महा उलटफेर की आहट! फडणवीस के वर्षा बंगले पर पहुंचे पार्थ पवार
May 17, 2026 | 06:24 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














