Champions Trophy 2025: पाकिस्तान की छाती पर लहराया तिरंगा…पीसीबी ने टेके घुटने, देखें सीने को 56 इंच कर देने वाला VIDEO
भारत के पाकिस्तान न जाने की वजह से वहां दूसरे देशों के झंडे तो फहराए गए थे, लेकिन तिरंगा नहीं फहराया गया था। लेकिन अब पाकिस्तान में भारत का दबदबा दिख गया है।
- Written By: मृणाल पाठक
कराची स्टेडियम में भारतीय ध्वज (सोर्स- एक्स)
स्पोर्ट्स डेस्क: 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज हो चुका है। टूर्नामेंट का पहला मैच मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान से एक शानदार नजारा देखने को मिला, जहां भारत का पॉवर देखने मिला है।
दरअसल, मैच से पहले ऐसी खबरें आई थीं कि भारत के पाकिस्तान न जाने की वजह से वहां दूसरे देशों के झंडे तो फहराए गए थे, लेकिन तिरंगा नहीं फहराया गया था। लेकिन अब पाकिस्तान में भारत का दबदबा दिख गया है। कराची के स्टेडियम में तिरंगा शान से लहराया गया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Indian flag flying high in Karachi. (IANS). pic.twitter.com/YN19RRKHIr — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 19, 2025
सम्बंधित ख़बरें
वनडे वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान की बड़ी प्लानिंग, ट्राई सीरीज के जरिए खंगालेगा अपनी ताकत
पाकिस्तान क्रिकेट में ड्रग्स का हड़कंप: T20 WC में नशा करके खेला प्लेयर? 6 महीने के लिए बैन की लटकी तलवार
पाकिस्तान क्रिकेट को फिर होना पड़ा शर्मसार, T20 WC 2026 के दौरान मोहम्मद नवाज की काली करतूत आई सामने
Mohammad Rizwan की नजरें टी20 इंटरनेशनल में वापसी पर, 2024 के अंत से पाकिस्तान टीम से बाहर
जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने वाले सातों देशों के झंडे पाकिस्तान में फहराए गए थे, लेकिन भारतीय तिरंगा वहां नहीं था। जिसे लेकर जमकर विवाद हुआ था और पाकिस्तान की कोफी आलोचना भी हुई थी। लेकिन अब एक ताजा फोटो सामने आई है, जिससे पाकिस्तान में कराची के नेशनल स्टेडियम में भारतीय तिरंगा लहराता नजर आ रहा है।
गौरतलब है कि 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड ने अपने तीन विकेट गंवा दिए हैं। डेवोन कॉनवे 10 और केन विलियमसन 01 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन- फखर जमान, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), सलमान आगा, तैयब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद और हारिस रऊफ।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन- विल यंग, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, नाथन स्मिथ और विल ओ’रुरके।
