IPL 2025 के बीच मोहम्मद शमी को मिली जान से मारने की धमकी, 1 करोड़ की मांगी फिरौती, मचा हड़कंप
मोहम्मद शमी को जान से मारने की धमकी मेल के जरिए दी गई है। इसके बारे में शमी के भाई मोहम्मद हसीब ने अमरोहा पुलिस जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धमकी देने का वाले का मेल रविवार 4 मई को आया था।
- Written By: संजय बिष्ट
मोहम्मद शमी (फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 के बीच सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज व भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद शमी को जान से मारने की धमकी मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शमी को ये धमकी मेल के द्वारा मिली है। इसके मामले की जानकारी अमरोहा पुलिस को मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद हसीब ने दी। अब इसकी FIR भी दर्ज हो गई है। अमरोहा पुलिस के अधिक्षक को मोहम्मद शमी के भाई ने जानकारी देते हुए बताया है कि रविवार 4 मई को उन्हें धमकी भरा मेल आया था।
गौरतलब है कि मोहम्मद शमी से पहले भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर को भी जान से मारने की धमकी मिली थी। जिसके कुछ समय बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया था। वहीं, अब मोहम्मद शमी को मिली धमकी से क्रिकेट जगत हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए यूपी पुलिस एक्टिव मोड में नजर आ रही है।
यूपी पुलिस जांच में जुटी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोहम्मद शमी को ये धमकी भरा मेल राजपूत सिंधर नाम की आईडी से आया है। जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। मेल में लिखा गया है कि ‘तुझे जान से मार देंगे। सरकार हमारा कुछ नहीं कर पाएगी।’ जैसे ही इसकी भनक मोहम्मद शमी के भाई को लगी तो उन्होंने मामले की जानकारी स्थानिय पुलिस के दे दी। अब यूपी पुलिस धमकी देने वाले की जांच कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
गुजरात में हिंदू नाबालिग लड़की से दरिंदगी! परवेज़ ने 7 दोस्तों के साथ ऐसे बनाया शिकार, 3 साल तक किया यौन शोषण
Kanpur: दोनों बेटियों को अपने साथ ले जाएगा…आरोपी की पत्नी ने खोले रूह कंपाने वाले राज; जानें क्या बताया
यवतमाल से 6 महीने में 34 आदिवासी लड़कियां लापता, ‘लव जिहाद’ के एंगल से जांच शुरू
पहले लव बाइट फिर कड़े उतारकर बनाया वीडियो, जबरन धर्म परिवर्तन के एक और मामले से नासिक में हड़कंप
‘…मेरा नजरिया बदल गया’, सनराइजर्स हैदराबाद के आलोचकों को मोहम्मद शमी ने कुछ इस तरह दिया जवाब
मांगी 1 करोड़ की फिरौती
शमी के भाई मोहम्मद हसीब ने अमरोहा पुलिस के जानकारी देते हुए ये भी बताया कि धमकी देने वाले ने 1 करोड़ रुपये की फिरौती भी मांगी है। अगर पैसे नहीं दिए गए तो वो शमी को जान से मारने की बात कर रहे हैं। शमी ने धमकी मिलने के तुरंत बाद अपने भाई को मामले के बारे में जानकारी दी थी। आईपीएल 2025 में मोहम्द शमी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिए खेल रहे हैं। इस साल उन्हें आईपीएल के मेगा ऑक्शन में हैदराबाद ने 10 करोड़ रुपये की कीमत देकर अपनी टीम में शामिल किया था।
