BCCI ने वनडे सीरीज का किया ऐलान, वर्ल्ड कप से पहले इस टीम से भिड़ेंगी भारत की बेटियां
बीसीसीआई ने महिला वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के तहत एक अहम सीरीज़ की घोषणा की है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम सितंबर में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर (फोटो-सोशल मीडिया)
मुंबई: भारत में इस साल महिला वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाएगा। उससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के भारत दौरे के लिए कार्यक्रम की घोषणा की। इस सीरीज के तीनों मैच चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाएंगे।
भारत और ऑस्ट्रेलिया की वनडे सीरीज की शुरुआत 14 सितंबर से होगी। उसके बाद दूसरा वनडे मुकाबला 17 सितंबर को और तीसरा मुकाबला 20 सितंबर को खेला जाएगा। यह सीरीज वर्ल्ड कप से पहले खेला जा रहा है। हालांकि वर्ल्ड कप का आधिकारिक कार्यक्रम अभी तक घोषित नहीं किया गया है, लेकिन इसके 29 सितंबर के आसपास शुरू होने की उम्मीद है।
18 साल बाद चेन्नई का स्टेडियम करेगा महिला क्रिकेट की मेजबानी
चेपक स्टेडियम 18 साल बाद पहली बार एक महिला वनडे मैच की मेजबानी कर रहा है। पिछली बार यहां 18 साल पहले एक सीरीज हुई थी, जिसमें भारत, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें शामिल थीं। उस सीरीज को ऑस्ट्रेलिया ने जीता था और भारत अपनी ही जमीन पर आखिरी यानी चौथे स्थान पर रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
पिता की राह पर चला बेटा, U-19 टीम में राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय का चयन; श्रीलंका दौरे के लिए टीम का एलान
नेट्स पर दिखा Rohit Sharma का रौद्र रूप, अफगानिस्तान सीरीज से पहले जमकर बहाया पसीना और लगाए बड़े शॉट्स- VIDEO
ऑस्ट्रेलियाई टीम में पंजाब के निखिल चौधरी की एंट्री, 60 साल का इतिहास बदल मैदान पर रचेंगे नया कीर्तिमान
Women’s T20 World Cup में भारत की नजरें ट्रॉफी पर, इन बड़ी वजहों से Team India को माना जा रहा प्रबल दावेदार
BCCI announces fixtures for Australia Women's tour to India. The tour will serve as crucial preparation ahead of the ICC Women's Cricket World Cup 2025. The three ODIs will be played at the M. A. Chidambaram Stadium, Chennai.#INDvAUS pic.twitter.com/uInXVEowPz — BCCI Women (@BCCIWomen) May 29, 2025
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम का पलड़ा अभी तक भारी रहा है। पिछली बार भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के वनडे सीरीज हुआ था तब ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत को वाइटवॉश कर दिया था। अब भारतीय महिला टीम अपने घर में शानदार प्रदर्शन करके ऑस्ट्रेलिया से जीतने की कोशिश करेगी और वर्ल्ड कप से पहले अपना मनोबल भी मजबूत करने के इरादे से उतरेगी।
इस साल अच्छा रहा है भारतीय महिला टीम का प्रदर्शन
ऑस्ट्रेलिया से शिकस्त झेलने के बाद भारतीय महिला टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा है। इस साल में भारतीय टीम ने आयरलैंड को हराकर जीत के साथ शुरुआत की। उसके बाद श्रीलंका में ट्राई सीरीज का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर यह ट्रॉफी अपने नाम की।
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा का एयरपोर्ट पर क्यूट मूमेंट वायरल, हंसते हुए दिखे किंग कोहली
भारतीय महिला टीम करेगी इंग्लैंड का दौरा
अब भारतीय महिला टीम अगले महीने इंग्लैंड का दौरा करने वाली है। जहां भारत को पांच टी20 और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। यह सीरीज वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए काफी महत्वपूर्ण है। महिला वर्ल्ड कप के लिए भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका ने विश्व कप में सीधे प्रवेश प्राप्त किया था, जबकि बांग्लादेश और पाकिस्तान इस साल की शुरुआत में क्वालीफाइंग इवेंट में शीर्ष स्थान हासिल करने के बाद वहां पहुंचे थे।
