WPL 2026 से पहले भारतीय महिला टीम खेलेगी पांच मैचों की T20I सीरीज, इस टीम से होगी भिड़ंत
India Women vs Sri Lanka Women: भारतीय महिला टीम अगले महीने दिसंबर में श्रीलंका के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। दोनों देशों के बीच टी20 सीरीज 21 दिसंबर से 30 दिसंबर तक खेली जाएगी।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारतीय महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
India To Face Sri Lanka In 5-Match T20I Series: भारतीय महिला टीम ने हाल में पहली बार वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया है। अब भारतीय टीम श्रीलंका के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। श्रीलंका टीम की मेजबानी भारत करेगा। दोनों देशों की महिलाओं के बीच 21-30 दिसंबर के बीच 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज खेलेंगी। इस सीरीज के शुरुआती दो मैच विशाखापत्तनम में खेले जाएंगे, जबकि शेष मैच तिरुवनंतपुरम में आयोजित होंगे।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि, भारत और श्रीलंका की टीमें 21 और 23 दिसंबर को सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेलेंगी। सीरीज के शेष तीन मैच 26, 28 और 30 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित होंगे।
IND W vs SL W के पांच मैचों का टी20 शेड्यूल
| मैच | तारीख | वेन्यू |
|---|---|---|
| पहला T20I | 21 दिसंबर | डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम |
| दूसरा T20I | 23 दिसंबर | डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम |
| तीसरा T20I | 26 दिसंबर | डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम |
| चौथा T20I | 28 दिसंबर | ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम |
| पाँचवां T20I | 30 दिसंबर | ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम |
श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद अगले साल महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का चौथा एडिशन 9 जनवरी से 5 फरवरी के बीच नवी मुंबई और वडोदरा में खेला जाएगा। इसके बाद 15 फरवरी से 6 मार्च तक भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के मल्टी-फॉर्मेट टूर के लिए रवाना होगी।
सम्बंधित ख़बरें
महाकाल के दर पर पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, भक्ति में लीन नजर आए प्लेयर्स, भक्तों के साथ खिंचवाई फोटो
T20 World Cup के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान, 14 जून को खेलेगी अपना पहला मैच, ये रहा 15 सदस्यीय स्क्वॉड
श्रीलंका क्रिकेट में बड़ी हलचल, अध्यक्ष सिल्वा समेत भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच पूरे बोर्ड का सामूहिक इस्तीफा
वनडे वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान की बड़ी प्लानिंग, ट्राई सीरीज के जरिए खंगालेगा अपनी ताकत
12 जून से होगा वर्ल्ड कप का मुकाबला
भारत ने नवंबर की शुरुआत में अपना पहला महिला वनडे वर्ल्ड कप खिताब जीता है, जिसके बाद पहली बार भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ मुकाबलों के साथ अपना अंतरराष्ट्रीय सफर आगे बढ़ाएगी। अगले साल 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड में महिला टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। ऐसे में विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से इस सीरीज को अहम माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें: WPL 2026 का पूरा शेड्यूल जारी, मुंबई और आरसीबी के बीच होगा पहला मुकाबला; वडोदरा में खेला जाएगा फाइनल
हाल ही में बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीम के भारत दौरे को राजनीतिक तनाव के कारण टाल दिया गया था। इसके साथ ही भारत की पुरुष टीम का बांग्लादेश दौरा सितंबर 2026 तक टाल दिया गया। इस स्लॉट को भरने के लिए दिसंबर में भारत-श्रीलंका की महिला टीमों के बीच टी20 सीरीज को रखा गया है।
दोनों टीमों के बीच खेले गए हैं 26 मुकाबले
भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच साल 2009 से अब तक 26 टी20 मुकाबले खेले गए, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। इस दौरान भारत ने 20 मुकाबले अपने नाम किए, जबकि श्रीलंका ने 5 मैच जीते। एक मुकाबला बेनतीजा रहा। भारतीय टीम इस सीरीज के दौरान भी अपना दबदबा बनाए रखना चाहेगी।
