-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Women Beat Pakistan Womens World Cup 2025
IND W vs PAK W: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को चटाई धूल, कोलंबो में 88 रन से दी मात
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Indian women's Team Defeated Pakistan: भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को वनडे विश्वकप 2025 के छठे मुकाबले में 88 रन से शिकस्त दे दी है। टीम इंडिया के लिए इस जीत की हीरो तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ रही।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
IND W vs PAK W: भारतीय टीम ने महिला वनडे विश्वकप के मुकाबले में पाकिस्तान 88 रन से जीत दर्ज कर ली है। टीम इंडिया की इस जीत में गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई। इससे पहले पाकिस्तान टीम की कप्तान फातिमा सना खान ने टॉस जीता। उन्होंने टॉस जीतकर भारतीय टीम (Indian Women Cricket Team) को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 247 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। भारत के द्वारा दिए गए स्कोर का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम 159 रन पर ऑलआउट हो गई। ऐसे में टीम इंडिया ने इस अहम मुकाबले को 88 रन से अपने नाम कर लिया।
क्रांति गौड़ और दीप्ति शर्मा ने लिए 3-3 विकेट
भारतीय टीम ने पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) के खिलाफ औसत स्कोर खड़ा किया था। ऐसे में टीम इंडिया के गेंदबाजों पर जिम्मेदारी थी कि वो भारत को किसी भी कीमत पर मैच जीताएं। कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) व भारतीय टीम के लिए क्रांति गौड़ ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने किफायती गेंदबजी करते हुए 10 ओवर में 2 की इकोनॉमी के साथ 20 रन देकर 3 विकेट लिए। क्रांति के इस प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड दिया गया। इसके अलावा दीप्ति शर्मा ने भी 9 ओवर में 45 रन देकर 3 पाकिस्तानी बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। वहीं, स्पिन गेंदबाज स्नेह राणा ने 8 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए।
🔟 overs
3️⃣ wickets
2️⃣0️⃣ runs
3️⃣ maidens
2️⃣.0️⃣ economy Kranti Gaud shines with the Player of the Match award for her impactful bowling ✨🏆 Scorecard ▶ https://t.co/9BNvQl3J59#TeamIndia | #WomenInBlue | #CWC25 pic.twitter.com/87OmzYFT0a — BCCI Women (@BCCIWomen) October 5, 2025
शतक से चूकी सिदरा अमीन
पाकिस्तान की बल्लेबाज सिदरा आमीन (Sidra Amin) ने इस मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया, लेकिन वो शतक से चूक गई। उन्हें 81 रन के स्कोर पर स्नेह राणा ने आउट किया। वो राणा की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में कप्तान हरमनप्रीत कौर को कैच थमा बैठी। उनके अलावा पाकिस्तान महिला टीम के लिए कोई भी बल्लेबाज 50 रन का आंकड़ा नहीं छू सकीं।
नाटालिया परवेज एक वक्त अच्छा खेल दिखा रही थी, लेकिन 33 रन के स्कोर पर वो क्रांति गौड़ (Kranti Gaur) का शिकार बन गई। बाकि कोई भी पाकिस्तान बल्लेबाज 15 रन का आंकड़ा नहीं छू सकीं। ये ही कारण रहा पाकिस्तान को भारत के खिलाफ 88 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बनी भारत की सबसे सफल महिला टेस्ट कप्तान
IND W Vs ENG W: लॉर्ड्स में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, ऐतिहासिक टेस्ट में इंग्लैंड को 270 रनों से दी मात
Ind W vs Eng W Lord’s Test: लॉर्ड्स में इतिहास रचने के करीब टीम इंडिया, ऐतिहासिक जीत से सिर्फ 4 विकेट दूर भारत
लॉर्ड्स में यास्तिका भाटिया ने शानदार शतक जड़कर रचा इतिहास, इंग्लैंड को जीत के लिए 457 रन का विशाल लक्ष्य
📸 📸 Smiles and celebrations all around! 😊 A massive win in Colombo and #TeamIndia have sealed victory no. 2⃣ in #CWC25 🔝👏 Scorecard ▶ https://t.co/9BNvQl3J59#WomenInBlue pic.twitter.com/LlIeJiGrgX — BCCI Women (@BCCIWomen) October 5, 2025
भारत के बल्लेबाजों ने किया निराश
पाकिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में भारतीय टीम की बल्लेबाजी भी उतनी खास नहीं रही। स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर, प्रतिका रावल और हरलीन देओल जैसी खिलाड़ियों को अच्छा स्टार्ट मिलने के बाद उसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाई।
ये भी पढ़ें: आखिरी ओवर तक सांसें थम गई, भारत-A ने रोमांचक अंदाज में जीती सीरीज
भारत के लिए सबसे ज्यादा 46 रन हरलीन देओल ने बनाए। इसके अलावा अंत में रिचा घोष ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने 20 गेंदों में 175 के स्ट्राइक रेट के साथ 35 रन बनाए। बाकि टीम इंडिया की सभी महिला बल्लेबाजों ने निराश किया। यदि बात करें प्रतिका रावल की तो उन्होंने 31, स्मृति मंधान 23, हरमनप्रीत कौर 19, जेमिमा रोड्रिग्स 32 और स्नेह राणा ने 20 रन की पारी खेली।
India women beat pakistan womens world cup 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा बोले- नरोत्तम मिश्रा के आंसुओं के सैलाब में बह जाएगी बीजेपी
Jul 14, 2026 | 12:53 PM11 महीने तक दफन रहा मर्डर मिस्ट्री का राज, पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, शव के किए तीन टुकड़े
Jul 14, 2026 | 12:48 PMWardha News: धनोडी प्राथमिक विद्यालय में स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे छात्र
Jul 14, 2026 | 12:48 PMICC पर अमेरिका का सबसे बड़ा हमला! मार्को रुबियो बोले- हर एक ईंट उखाड़ देंगे, सहयोगी देशों से मांगा साथ
Jul 14, 2026 | 12:45 PMसोते पति का सिर काटा, ऑटो से जंगल में फेंके टुकड़े! 11 महीने बाद ऐसे खुला ऐरोली मर्डर केस का खौफनाक राज
Jul 14, 2026 | 12:44 PMनागपुर पुलिस की अनोखी पहल: CP विश्वास नांगरे पाटिल की अगुवाई में शुरू हुआ अपराधियों का आदान-प्रदान अभियान
Jul 14, 2026 | 12:36 PMअकोला में चुनाव ड्यूटी में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, मनपा लिपिक शरण वासनिक पर FIR दर्ज करने के निर्देश
Jul 14, 2026 | 12:34 PMवीडियो गैलरी

रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
मंच पर फूट-फूटकर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, बाहुबली का यह आंसू BJP को पड़ेगा भारी! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:29 PM
आशू शर्मा नाम बताने वाले युवक के साथ तालिबानी बर्बरता! लड़की से भी सरेआम हुई मारपीट, VIDEO वायरल
Jul 13, 2026 | 10:16 PM














