फाइनल में हराकर पाकिस्तान के खिलाफ बनाया एक और रिकॉर्ड, पांचवीं बार भारत शानदार जीत
INDIA vs PAKISTAN: भारत ने एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर रिकॉर्ड 9वीं बार खिताब जीता। तिलक वर्मा की शानदार अर्धशतकीय पारी जीत का आधार बनी।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
INDIA vs PAKISTAN in FINAL: भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर अपने चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को हराकर एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। दुबई में खेले गए इस रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ भारत ने रिकॉर्ड 9वीं बार एशिया कप का ताज पहना और पाकिस्तान के खिलाफ अपनी पांचवीं खिताबी जीत दर्ज की।
मैच के हीरो रहे युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा, जिन्होंने दबाव भरे हालात में शानदार अर्धशतक जड़कर टीम को जीत की राह पर अग्रसर किया। उनकी संयमित और आक्रामक पारी ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया और उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
भारत ने इन अहम मुकाबले में पाकिस्तान को हराया
भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबले हमेशा से क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास रहे हैं। इस जीत ने एक बार फिर भारतीय टीम की मानसिक दृढ़ता और रणनीतिक कौशल को साबित किया। इससे पहले भारत ने पाकिस्तान को कई अहम फाइनल मुकाबलों में हराया है:–
सम्बंधित ख़बरें
ऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
वैभव सूर्यवंशी की अगले महीने टीम इंडिया में एंट्री पक्की? पूर्व कोच रवि शास्त्री का बयान, कहा- उसे जल्द भारत..
सुपरस्टार कल्चर पर गौतम गंभीर से अलग सोच रखते हैं राहुल द्रविड़, कहा- हर खेल को उसके हीरो की जरूरत होती है
नीदरलैंड्स में बजा भारतीय क्रिकेटर्स का डंका! पीएम मोदी बोले- डच क्रिकेट को ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं इंडियंस
- 1984/85 में मेलबर्न में बेन्सन एंड हेजेस कप के फाइनल में 8 विकेट से जीत
- 1997/98 में ढाका में इंडिपेंडेंस कप (बेस्ट ऑफ़ थ्री) के दो फाइनल में क्रमशः 8 विकेट और 3 विकेट से जीत
- 2007 में जोहान्सबर्ग में टी20 विश्व कप के फाइनल में 5 रन से रोमांचक जीत
- 2025 में दुबई में एशिया कप के फाइनल में 5 विकेट से जीत
लक्ष्य का पीछा करते जीती टीम इंडिया
147 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही थी। भारत ने 20 के स्कोर पर अपने तीन शीर्ष के बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए। अभिषेक शर्मा 5, शुभमन गिल 12 और कप्तान सूर्यकुमार यादव 1 रन बनाकर आउट हुए। तिलक वर्मा और संजू सैमसन ने भारत को मुश्किल समय से निकाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की।
यह भी पढ़ें: एशिया कप 2025 : जीत के बाद कुछ ऐसा बोले शुभमन-कुलदीप और विजयी चौका लगाने वाले रिंकू सिंह
इसके बाद तिलक वर्मा का साथ शिवम दुबे ने निभाया। दोनों ने 5वें विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी की और स्कोर को 137 तक पहुंचाया। शिवम 22 गेंद पर 33 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद तिलक ने रिंकू के साथ मिलकर भारत को जीत दिला दी। भारत ने 19.4 ओवर में 5 विकेट पर 150 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीता।
