वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का क्लीन स्वीप, इन दिग्गजों ‘शुभमन एंड कंपनी’ की तारीफ में बांधे पुल
India vs West Indies: भारत ने वेस्टइंडीज को टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया। टीम के इस प्रदर्शन से फैंस समेत पूर्व खिलाड़ी काफी खुश नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में अब टीम को खूब बधाई संदेश आ रहे हैं।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
India vs West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज का समापन हो गया है। इस सीरीज में टीम इंडिया ने शुभमन गिल की अगुवाई में बेहतरीन प्रदर्शन किया। भारत ने सीरीज में कैरेबियाई टीम को 2-0 से शिकस्त देकर क्लीन स्वीप किया। दिल्ली टेस्ट में भारत ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट रहते शिकस्त दी। टीम की इस शानदार जीत के लिए कोच समेत भारत के पूर्व क्रिकेटरों ने बधाई संदेश दिया है।
कोच ने खिलाड़ियों को दी बधाई
भारतीय टीम की जीत के हेड कोच गौतम गंभीर भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। उनकी मेहनत व खिलाड़ियों का प्रदर्शन अब भारत को बेहतर टीम बना रहा है। इसी कड़ी में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “लड़कों का शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन।”
टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन- अनिल कुंबले
पूर्व लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने लिखा, “पूरी सीरीज में टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा। गेंद और बल्ले, दोनों से शानदार और निरंतर प्रदर्शन। टीम इंडिया को बधाई। दूसरे टेस्ट मैच में शानदार मुकाबला करने के लिए वेस्टइंडीज को बधाई।”
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ तुम्हें देखने आए हैं, वैभव सूर्यवंशी से मिलने राजस्थान से जिम्बाब्वे पहुंचीं बुजुर्ग फैन; देखें VIDEO
टीम इंडिया की हार पर BCCI ने नहीं दिखाई सख्ती, गंभीर की रणनीति पर फिर छिड़ी बहस, राजीव शुक्ला बोले- सब ठीक है
Team India Coaching: गौतम गंभीर की कोचिंग टीम में हो सकते हैं बड़े बदलाव, एक सीनियर कोच के जाने की चर्चा तेज
गौतम गंभीर की होगी छुट्टी? इंग्लैंड में शर्मनाक हार के बाद एक्शन में BCCI, इस दिग्गज खिलाड़ी पर भी गिरेगी गाज!
भारत का प्रदर्शन काफी अच्छा- इरफान पठान
पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “वेस्टइंडीज से थोड़ी चुनौती जरूर मिली, लेकिन भारत का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। कुलदीप यादव अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पकड़ मजबूत करते जा रहे हैं।”
पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने लिखा, “टीम इंडिया को बधाई। शानदार खेल। शानदार जीत।” अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने अपनी पहली पारी 518/5 के स्कोर पर घोषित की। इस पारी में यशस्वी जायसवाल ने 175 रन बनाए, जबकि साई सुदर्शन ने नाबाद 129 रन जुटाए।
इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में महज 248 रन पर सिमट गई। इस पारी में कुलदीप यादव ने सर्वाधिक 5 विकेट हासिल किए, जबकि रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट निकाले। भारत ने पहली पारी के आधार पर 270 रन की लीड हासिल की।
ये भी पढ़ें: वेस्टइंडीज सीरीज खत्म, अब टीम इंडिया का अगला प्लॉन क्या है? ये है भारत का पूरा शेड्यूल
टीम इंडिया ने मेहमान टीम को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर किया। जॉन कैंपबेल (115) और शाई होप (103) की शतकीय पारियों के दम पर वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी पारी में 390 रन बनाए। भारत की ओर से इस पारी में कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह ने 3-3 विकेट हासिल किए। भारत को जीत के लिए महज 121 रन का लक्ष्य मिला, जिसे टीम इंडिया ने 7 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। टीम इंडिया ने अहमदाबाद में खेले गए सीरीज के पहले मैच को पारी और 140 रन से अपने नाम किया था।
एजेंसी इनपुट के साथ
