इधर भारत सेमीफाइनल में पहुंचा, उधर पाकिस्तानियों का फूटा गुस्सा, लाइव शो में एंकर ने तोड़ा TV, देखें वीडियो
IND vs WI: भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बनाई, जिसके बाद वायरल वीडियो में एक पाकिस्तानी एंकर गुस्से में टीवी तोड़ता नजर आया।
- Written By: संजय बिष्ट
पाकिस्तानी एंकर में भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने पर तोड़ा टीवी (फोटो- सोशल मीडिया)
Pakistani Anchor Breaks TV: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने सुपर 8 का अपना आखिरी मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में दमदार एंट्री दर्ज की। इस जीत के बाद जहां भारतीय फैंस जश्न में डूबे नजर आए, वहीं पाकिस्तान में निराशा और गुस्सा देखने को मिला। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पाकिस्तानी टीवी एंकर लाइव शो के दौरान अपना गुस्सा जाहिर करते हुए टीवी तोड़ता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि भारत की जीत के तुरंत बाद एंकर ने जिस स्क्रीन पर मैच देखा, उसी को उठाकर जमीन पर पटक दिया और फिर लात मारकर तोड़ दिया।
Pakistani host broke the LED after seeing India beat the WI & reached the semi finals 😭😭 pic.twitter.com/2H7GfGpI4V — Sohel. (@SohelVkf) March 1, 2026
टीम इंडिया ने किया रिकॉर्ड चेज
इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 195 रन बनाए और भारत के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शुरुआती झटकों ने दबाव बढ़ा दिया। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जल्दी आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद संजू सैमसन ने जिम्मेदारी संभाली और शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। सैमसन ने नाबाद 97 रनों की विस्फोटक पारी खेलते हुए टीम को जीत की राह पर बनाए रखा। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का अपना सबसे बड़ा सफल रन चेज पूरा किया और 4 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेंगे ये खिलाड़ी, पूर्व क्रिकेटर ने प्लेइंग 11 में पंत को दी जगह, बताई ये वजह
भारतीय क्रिकेट में सबसे बड़ा तख्तापलट! सूर्यकुमार यादव की छुट्टी, श्रेयस अय्यर बने टीम इंडिया के नए T20 कप्तान
अफगानिस्तान सीरीज के रंग में पड़ा भंग! पहले विराट कोहली हुए बाहर, अब रोहित और हार्दिक के खेलने पर भी संस्पेस
BREAKING: टीम इंडिया को लगा सबसे तगड़ा झटका, अफगानिस्तान सीरीज से अचानक बाहर हुए विराट कोहली, फैंस हैरान
ये भी पढ़ें: हरभजन सिंह टीम इंडिया में बनेंगे नए कोच? भारत के गेंदबाजों की बदलेगी स्थिति, बोर्ड ने रखा प्रस्ताव!
सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगी भिड़ंत
इस जीत के साथ ही टीम इंडिया का सामना अब सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगा। इंग्लैंड की टीम पूरे टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में रही है और अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान पर रही थी। ऐसे में भारत के लिए यह मुकाबला आसान नहीं माना जा रहा है। दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबला 5 मार्च 2026 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। फैंस को एक हाई-वोल्टेज मुकाबले की उम्मीद है। भारतीय टीम जीत की लय को बरकरार रखते हुए फाइनल में जगह बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, जबकि इंग्लैंड भी अपनी मजबूत टीम संयोजन के दम पर चुनौती पेश करने को तैयार है।
