Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ladakh Violence |
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

India vs Sri Lanka Live Score: पथुम निसांका और कुसल परेरा का पचासा, श्रीलंका पहुंचा 100 के पार

India vs Sri Lanka Live Cricket Score: एशिया कप में भारत और श्रीलंका सुपर-4 का मुकाबला आज खेला जा रहा है। भारतीय टीम पहले ही फाइनल में पहुंच गई है। वहीं श्रीलंका एशिया कप से बाहर हो गया है।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Sep 26, 2025 | 11:17 PM
LIVE
Follow Us
Close
Follow Us:
  • 26 Sep 2025 11:17 PM (IST)

    26 Sep 2025 11:17 PM (IST)

    India vs Sri Lanka Live Score, Asia Cup 2025: 10 ओवर के बाद श्रीलंका मजबूत स्थिति में

    10 ओवर के बाद श्रीलंका ने एक विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाए। पथुम निसांका 61 और कुसल परेरा 52 रन बनाकर खेल रहे हैं। पहले 10 ओवर में श्रीलंका मजबूत स्थिति में पहुंच गई है।

  • 26 Sep 2025 11:10 PM (IST)

    26 Sep 2025 11:10 PM (IST)

    India vs Sri Lanka Live Score, Asia Cup 2025: कुसल परेरा ने भी पूरा किया अर्धशतक

    कुसल परेरा ने भी 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान कुसल परेरा ने 7 चौका और एक छक्का लगाया।

  • 26 Sep 2025 11:05 PM (IST)

    26 Sep 2025 11:05 PM (IST)

    India vs Sri Lanka Live Score, Asia Cup 2025: पथुम निसांका ने जड़ा अर्धशतक

    पथुम निसांका ने 25 गेंदों पर अपना अर्धशतक बनाया। टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में निसांका द्वारा खेली गई गेंदों के मामले में 25 गेंदें सबसे तेज अर्धशतक हैं।

  • 26 Sep 2025 10:52 PM (IST)

    26 Sep 2025 10:52 PM (IST)

    India vs Sri Lanka Live Score, Asia Cup 2025: 5 ओवर में 60 के पार पहुंचा स्कोर

    श्रीलंका ने शानदार शुरुआत कर दी है। महज 5 ओवर में 61 रन बनाए। पथुम निसांका 46 और कुसल परेरा 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। पथुम निसंका ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है।

  • 26 Sep 2025 10:36 PM (IST)

    26 Sep 2025 10:36 PM (IST)

    India vs Sri Lanka Live Score, Asia Cup 2025: श्रीलंका को लगा पहला झटका

    श्रीलंका को कुसल मेंडिस के रूप में पहला झटका लगा। मेंडिस बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। 7 के स्कोर पर ही पहली विकेट गिरा।

  • 26 Sep 2025 10:12 PM (IST)

    26 Sep 2025 10:12 PM (IST)

    India vs Sri Lanka Live Score, Asia Cup 2025: टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में लगातार सबसे ज़्यादा 30 से ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

    • 7 - मोहम्मद रिज़वान, 2021
    • 7 - रोहित शर्मा, 2021-22
    • 7 - अभिषेक शर्मा, 2025*
  • 26 Sep 2025 10:12 PM (IST)

    26 Sep 2025 10:12 PM (IST)

    India vs Sri Lanka Live Score, Asia Cup 2025: भारत के लिए लगातार तीन बार 50+ का स्कोर (टी20I)

    • विराट कोहली (3 बार)
    • केएल राहुल (2 बार)
    • सूर्यकुमार (2 बार)
    • रोहित शर्मा
    • श्रेयस अय्यर
    • अभिषेक शर्मा*
  • 26 Sep 2025 10:11 PM (IST)

    26 Sep 2025 10:11 PM (IST)

    India vs Sri Lanka Live Score, Asia Cup 2025: किसी टी20I टूर्नामेंट/श्रृंखला में सर्वाधिक रन (पूर्ण सदस्य टीमें)

    • 331 - फिल साल्ट बनाम वेस्टइंडीज, 2023 (5 पारी)
    • 319 - विराट कोहली, टी20 विश्व कप 2014 (6 पारी)
    • 317 - टी20 दिलशान, टी20 विश्व कप 2009 (7 पारी)
    • 316 - मोहम्मद रिज़वान बनाम इंग्लैंड, 2022 (6 पारी)
    • 309* - अभिषेक शर्मा, एसी 2025 (6 पारी)
  • 26 Sep 2025 10:10 PM (IST)

    26 Sep 2025 10:10 PM (IST)

    India vs Sri Lanka Live Score, Asia Cup 2025: टी20 एशिया कप में सर्वोच्च स्कोर

    • 212/2 - भारत बनाम अफ़ग़ानिस्तान, दुबई, 2022
    • 202/5 - भारत बनाम श्रीलंका, दुबई, 2025*
    • 193/2 - पाकिस्तान बनाम हांगकांग, शारजाह, 2022
    • 192/2 - भारत बनाम हांगकांग, दुबई, 2022
  • 26 Sep 2025 10:01 PM (IST)

    26 Sep 2025 10:01 PM (IST)

    India vs Sri Lanka Live Score, Asia Cup 2025: भारत ने बनाया एशिया कप 2025 का सबसे बड़ा स्कोर

    भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 में 200 रनों का आंकड़ा पार किया। भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए। भारत के लिए सबसे ज्यादा रन अभिषेक शर्मा ने बनाए। अभिषेक शर्मा ने 61, तिलक वर्मा ने नाबाद 49, संजू सैमसन ने 39 और अक्षर पटेल ने 21 रनों की पारी खेली।

  • 26 Sep 2025 09:37 PM (IST)

    26 Sep 2025 09:37 PM (IST)

    India vs Sri Lanka Live Score, Asia Cup 2025: हार्दिक पांड्या लौटे पवेलियन

    हार्दिक पांड्या के रूप में भारतीय टीम को पांचवां झटका लगा है। हार्दिक पांड्या 2 रन बनाकर आउट हो गए। 162 के स्कोर पर भारतीय टीम ने पांचवां विकेट गंवाया। दुष्मंथा चमीरा ने पांड्या को आउट किया।

  • 26 Sep 2025 09:33 PM (IST)

    26 Sep 2025 09:33 PM (IST)

    India vs Sri Lanka Live Score, Asia Cup 2025: संजू सैमसन के रूप में लगा चौथा झटका

    संजू सैमसन 39 रन बनाकर आउट हो गए। संजू सैमसन ने इस दौरान 23 गेंदों का सामना किया। 159 के स्कोर पर भारत का चौथा विकेट गिरा। शनाका ने संजू सैमसन को आउट किया।

  • 26 Sep 2025 08:58 PM (IST)

    26 Sep 2025 08:58 PM (IST)

    India vs Sri Lanka Live Score, Asia Cup 2025: अभिषेक शर्मा लौटे पवेलियन

    अभिषेक शर्मा के रूप में भारत को तीसरा झटका लगा है। अभिषेक शर्मा 31 गेंदों में 61 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाए। 92 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा।

  • 26 Sep 2025 08:47 PM (IST)

    26 Sep 2025 08:47 PM (IST)

    India vs Sri Lanka Live Score, Asia Cup 2025: सूर्यकुमार यादव सस्ते में हुए आउट

    सूर्यकुमार यादव 12 रन बनाकर आउट हो गए। भारत को दूसरा झटका 74 के स्कोर पर लगा। वानिंदु हसरंगा ने सूर्या को चलता किया।

  • 26 Sep 2025 08:41 PM (IST)

    26 Sep 2025 08:41 PM (IST)

    India vs Sri Lanka Live Score, Asia Cup 2025: अभिषेक शर्मा ने जड़ा अर्धशतक

    अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान अभिषेक ने 7 चौके और 2 छक्के लगाए। इसके साथ ही वो टी20 एशिया कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। भारतीय टीम ने 6 ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 71 रन बनाए।

    A solid start for #TeamIndia 💪

    5️⃣0️⃣ up from 4.3 overs with Abhishek Sharma (33*) and Captain Suryakumar Yadav (10*) at the crease 👌

    Updates ▶️ https://t.co/xmvjWCaN8L#AsiaCup2025 | #Super4 | #INDvSL pic.twitter.com/vfP5CrCULY

    — BCCI (@BCCI) September 26, 2025

  • 26 Sep 2025 08:36 PM (IST)

    26 Sep 2025 08:36 PM (IST)

    India vs Sri Lanka Live Score, Asia Cup 2025: भारतीय टीम पांच ओवर में ही पहुंचा 50 के पार

    भारतीय टीम ने 5 ओवर के अंदर ही 50 रन पूरे कर लिए। 5 ओवर की समाप्ति के बाद भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 59 रन बनाए। अभिषेक शर्मा 41 और सूर्यकुमार यादव 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं एक मात्र विकेट महीश तीक्षणा को मिला।

  • 26 Sep 2025 08:14 PM (IST)

    26 Sep 2025 08:14 PM (IST)

    India vs Sri Lanka Live Score, Asia Cup 2025: शुभमन गिल के रूप में भारत को लगा पहला झटका

    शुभमन गिल के रूप में भारतीय टीम को पहला झटका लगा है। गिल 4 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 15 के स्कोर पर पहला विकेट गिरा। महीश तीक्षणा ने श्रीलंका को पहली सफलता दिलाई।

  • 26 Sep 2025 08:08 PM (IST)

    26 Sep 2025 08:08 PM (IST)

    India vs Sri Lanka Live Score, Asia Cup 2025: भारत की बल्लेबाजी शुरू

    भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। भारत के लिए पारी का आगाज करने अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी उतरी है। वहीं श्रीलंका के लिए गेंदबाजी की शुरुआत नुवान तुषारा ने की।

  • 26 Sep 2025 07:38 PM (IST)

    26 Sep 2025 07:38 PM (IST)

    India vs Sri Lanka Live Score, Asia Cup 2025: श्रीलंका की प्लेइंग-11

    पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, चरिथ असलंका (कप्तान), कामिन्दु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, जेनिथ लियानगे, दुष्मंथा चमीरा, महीश तीक्षणा, नुवान तुषारा

  • 26 Sep 2025 07:37 PM (IST)

    26 Sep 2025 07:37 PM (IST)

    India vs Sri Lanka Live Score, Asia Cup 2025: भारतीय टीम का प्लेइंग-11

    अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

  • 26 Sep 2025 07:36 PM (IST)

    26 Sep 2025 07:36 PM (IST)

    India vs Sri Lanka Live Score, Asia Cup 2025: सूर्यकुमार यादव ने क्या कहा?

    भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हम जो करते आ रहे है वहीं करेंगे। अच्छा माहौल, अच्छा खेल और हम इसका बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। कैच छूटना खेल का हिस्सा है। हमने दो बदलाव किए हैं - बुमराह और दुबे आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। अर्शदीप और हर्षित राणा को प्लेइंग में शामिल किया गया है।

  • 26 Sep 2025 07:33 PM (IST)

    26 Sep 2025 07:33 PM (IST)

    India vs Sri Lanka Live Score, Asia Cup 2025: श्रीलंका ने जीता टॉस

    श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उन्होंने भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।

  • 26 Sep 2025 07:06 PM (IST)

    26 Sep 2025 07:06 PM (IST)

    India vs Sri Lanka Live Score, Asia Cup 2025: ICC ने सूर्यकुमार यादव पर लगाया जुर्माना

    आईसीसी ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पर भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य झड़प का हवाला देते हुए की गई टिप्पणी के लिए मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया।

  • 26 Sep 2025 06:57 PM (IST)

    26 Sep 2025 06:57 PM (IST)

    India vs Sri Lanka Live Score, Asia Cup 2025: एशिया कप में भारत ने छोड़े हैं सबसे ज्यादा कैच

    एशिया कप 2025 में भारत ने सबसे ज्यादा कैच छोड़े हैं। भारत ने इस टूर्नामेंट में अब तक 12 कैच छोड़े हैं। उनकी कैचिंग क्षमता 67.5% है जो हांगकांग चीन के बाद दूसरे सबसे खराब है। चार कैच वरुण चक्रवर्ती की गेंदबाजी पर छूटे हैं। बड़े मैचों में इस तरह की कोताही की गुंजाइश नहीं रहती और स्पिनर वरूण चक्रवर्ती ने भी स्वीकार किया कि इस विभाग में सुधार करना होगा। चक्रवर्ती की गेंदों पर भी कई कैच छूटे हैं।

  • 26 Sep 2025 06:55 PM (IST)

    26 Sep 2025 06:55 PM (IST)

    India vs Sri Lanka Live Score, Asia Cup 2025: दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड मुकाबले में कौन रहा है आगे

    भारत और श्रीलंका के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में 31 मैच हुए हैं। भारत ने 21 मैच जीते हैं, जबकि श्रीलंका की टीम 9 मुकाबले जीतने में सफल रही है। एक मैच में कोई नतीजा नहीं निकला है। दोनों टीमों के बीच खेले गए आखिरी पांच मुकाबलों में भारतीय टीम ने चार मैच अपने नाम किए हैं। श्रीलंका सिर्फ़ एक मैच जीतने में सफल रही है।

  • 26 Sep 2025 06:53 PM (IST)

    26 Sep 2025 06:53 PM (IST)

    India vs Sri Lanka Live Score, Asia Cup 2025: एशिया कप के सुपर-4 का आखिरी मुकाबला आज

    भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2025 का आखिरी सुपर फोर मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम सुपर-4 के दोनों मैच जीतकर पहले ही फाइनल में जगह बना चुकी है और यह मुकाबला उसके लिए तैयारियों की अंतिम परीक्षा होगी। श्रीलंका शुरुआती दो मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर है।

India vs Sri Lanka Live Cricket Score, T20 Asia Cup 2025 Super Four: एशिया कप में आज 26 सितंबर को भारत और श्रीलंका के बीच सुपर-4 का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। यह एशिया कप का 18वां मुकाबला है। यह मुकाबला रात 8 बजे से दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। श्रीलंका की टीम ने लीग स्टेज में दमदार प्रदर्शन किया था लेकिन सुपर फोर में उसने अपने शुरुआती दोनों मुकाबले गंवाए और टूर्नामेंट से बाहर हो गई। वहीं भारतीय टीम अभी तक अजेय रही है और फाइनल में पहुंच गई है। भारत और श्रीलंका के बीच अब तक 31 टी20 मुकाबले हुए हैं, जिसमें से भारत ने 21 और श्रीलंका ने 9 जीते हैं। एक मैच में कोई नतीजा नहीं निकला है।

India vs sri lanka asia cup 2025 super 4 live cricket score match at dubai cricket stadium scorecard liveblog in hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 26, 2025 | 06:49 PM

Topics:  

  • Asia Cup
  • BCCI
  • India vs Sri Lanka
  • Indian Cricket Team
  • Sri Lanka Cricket Team

सम्बंधित ख़बरें

1

अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, टी20 एशिया कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

2

भारत की जीत सेना को समर्पित करना पड़ा महंगा, ICC ने सूर्यकुमार यादव पर लिया एक्शन; ठोका जुर्माना

3

हारिस रऊफ को भारत के खिलाफ इशारा करना पड़ा महंगा, ICC ने ठोका जुर्माना, फरहान को भी मिली वार्निंग

4

भारतीय अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया का किया सूपड़ा साफ, 3-0 से जीती वनडे सीरीज; वैभव और वेदांत चमके

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.