IND W vs SA W: यहां है फ्री में फाइनल मैच देखने का जुगाड़, जानिए कब-कहां और कैसे ले सकते हैं लुत्फ
IND W vs SA Final 2025: इस बार महिला वनडे विश्वकप में खिताबी मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होगा। कुल मिलाकर पहली बार दुनिया को महिला क्रिकेट को नया चैंपियन मिलने जा रहा है।
- Written By: संजय बिष्ट
हरमनप्रीत कौर और लौरा वोल्वार्ट (फोटो- सोशल मीडिया)
ICC Women’s ODI World Cup 2025: सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में प्रवेश किया है। इस जीत के साथ भारतीय टीम तीसरी बार इस टूर्नामेंट के अंतिम मुकाबले में पहुंची है। हालांकि, अब तक भारत वर्ल्ड कप नहीं जीत पाया है, लेकिन इस बार उसकी नज़रें साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार खिताब जीतने पर हैं।
फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को हराकर भारतीय टीम का आत्मविश्वास और हौसला दोनों ही बढ़ गया है। इस रोमांचक मुकाबले का इंतजार सभी क्रिकेट फैंस बेसब्री से कर रहे हैं।
Less than 24 hours to go for the #CWC25 Final: #INDvSA! 🙌🚨 How’s the preparation? What’s the team’s plan? Hear it from the captain, #HarmanpreetKaur herself! 💪💙#FollowTheBlues 👉 SAT, 1 NOV, 7 PM on Star Sports Network & JioHotstar pic.twitter.com/SrtvcOekgC — Star Sports (@StarSportsIndia) November 1, 2025
सम्बंधित ख़बरें
महिला क्रिकेट में दीप्ति शर्मा का रिकॉर्ड, बनीं तीनों फॉर्मेट में 5 विकेट हॉल लेने वाली दुनिया की चौथी गेंदबाज
T20 World Cup 2026 के मेगा इवेंट से पहले कितने मैच खेलेगी टीम इंडिया? यहाँ देखें पूरा शेड्यूल
Ind W vs SA W T20: लगातार 3 हार के बाद भारत को मिली जीत, दीप्ति शर्मा के आगे साउथ अफ्रीको ने टेके घुटने
IND-W vs SA-W: सीरीज गंवाने के बाद साख बचाने उतरेगी टीम इंडिया, जोहान्सबर्ग में टॉस बनेगा गेम चेंजर
यहां पर देखें लाइव स्ट्रीमिंग
महिला वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। इसके अलावा, इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर भी होगी। क्रिकेट फैंस को अपने स्मार्टफोन में जियो हॉटस्टार ऐप डाउनलोड करना होगा। वहीं, डीडी स्पोर्ट्स पर फाइनल का लाइव प्रसारण मुफ्त में देखा जा सकता है, बिना किसी शुल्क के।
फाइनल मैच का समय और टॉस
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच यह फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा। मैच का टॉस आधे घंटे पहले दोपहर 2:30 बजे होगा। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन किया था, ऐसे में उम्मीद है कि उनकी प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।
भारतीय टीम का तीसरा फाइनल
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार 2005 में महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश किया था, लेकिन तब उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 98 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद, 2017 में भी भारत फाइनल में पहुंचा था, लेकिन इंग्लैंड ने उसे 9 रनों से हराकर खिताबी सपना तोड़ दिया। अब तीसरी बार भारतीय टीम महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच चुकी है और इस बार उसकी नजरें खिताब पर हैं।
विश्वकप 2025 में साउथ अफ्रीका महिला टीम का स्क्वॉड
लौरा वोल्वार्ट (कप्तान), तंजमिन ब्रिट्स, सुने लुस, मारिज़ैन कप्प, एनेके बॉश, सिनालो जाफ्टा, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लार्क, मसाबाता क्लास, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा, तुमी सेखुखुने, नोंडुमिसो शंगासे, काराबो मेसो, एनेरी डर्कसन।
ये भी पढ़ें: वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को मिलेगी रिकॉर्डतोड़ पुरस्कार राशि, रनरअप भी होगा मालामाल!
विश्वकप 2025 में भारतीय महिला टीम का स्क्वॉड
शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, उमा छेत्री, अमनजोत कौर, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष, क्रांति गौड़।
