शानदार खिलाड़ी हैं, कम मौके मिले हैं..गायकवाड़ के रांची वनडे में खेलने पर KL राहुल ने दिया बड़ा बयान
IND vs SA: टीम इंडिया रांची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला वनडे खेलेगी। शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के बिना, कप्तान केएल राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऋतुराज को प्लेइंग 11 में मौका मिलने का हिंट दिया।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
केएल राहुल और ऋतुराज गायकवाड़ (फोटो- सोशल मीडिया)
India vs South Africa: भारत की टीम रांची में होने वाले दूसरे वनडे मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार दिख रही है। शुभमन गिल की अनुपस्थिति में कप्तानी कर रहे केएल राहुल ने प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम की रणनीति और खिलाड़ियों की भूमिका पर खुलकर बात की। उन्होंने विशेष रूप से ऋतुराज गायकवाड़ को लेकर कई अहम बातें साझा कीं।
केएल राहुल ने गायकवाड़ की तारीफ की
घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले ऋतुराज गायकवाड़ ने इंडिया ए में भी मिले मौकों का पूरा फायदा उठाया है। इसी कारण अब टीम इंडिया में उनकी जगह को लेकर चर्चा तेज हो गई है। केएल राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “ऋतुराज गायकवाड़ एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। हमारे वनडे टॉप-ऑर्डर का डायनामिक्स काफी सेट है, लेकिन उन्होंने जो भी मौके मिले, उनमें शानदार प्रदर्शन किया है। उन्हें इस सीरीज में मौका देने का इंतजार है। रुतुराज जाहिर तौर पर टॉप-क्लास खिलाड़ी हैं और हमने देखा है कि कम मौकों में भी उन्होंने अपनी क्षमता दिखा दी।”
नंबर 4 की भूमिका पर असमंजस
रांची वनडे में गायकवाड़ को नंबर 4 पर खेलने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, टीम मैनेजमेंट अभी तक इस पर आधिकारिक घोषणा नहीं कर रहा है। यह देखना दिलचस्प होगा कि वह इस मुकाबले में किस पोजीशन पर खेलते हैं और टीम के टॉप ऑर्डर को कैसे संतुलित करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया तैयार, नए खिलाड़ियों पर होगी नजर; जानिए मैच शेड्यूल, स्क्वॉड और लाइव प्रसारण
Duleep Trophy 2026-27: ऋतुराज गायकवाड़ को मिली वेस्ट जोन की कमान, पृथ्वी शॉ की टीम में हुई वापसी
IND vs ENG 3rd ODI: इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी चुनी; बुमराह बाहर, टीम इंडिया में 3 बदलाव
KL राहुल OUT, ईशान किशन IN…दूसरे ODI में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें टीम इंडिया की प्लेइंग-11
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह
साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्करम, मैथ्यू ब्रीट्जके, टोनी डी जोर्जी, डेवाल्ड ब्रेविस, कॉर्बिन बॉश, मार्को यानसेन, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी
केएल राहुल ने टीम की तैयारी पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी मैदान पर अपना बेस्ट देने को तैयार हैं। उन्होंने यह भी बताया कि टीम मैनेजमेंट युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के बीच संतुलन बनाए रखने पर ध्यान दे रहा है। गायकवाड़ जैसे खिलाड़ी टीम में नई ऊर्जा ला सकते हैं और टॉप ऑर्डर को मजबूत बना सकते हैं।
ये भी पढ़ें: गुफ्तगू, राजदारी फिर दगाबाजी…स्मृति और पलाश का वेडिंग ड्रामा, शादी पोस्टपोन के बाद आखिर क्या हुआ?
इस मुकाबले में भारत और साउथ अफ्रीका दोनों की नजर जीत हासिल करने और सीरीज में बढ़त बनाने पर होगी। प्लेइंग 11 और मैच की रणनीति इस बात का निर्धारण करेगी कि टीम कैसे अपने टैलेंट का पूरा फायदा उठा पाएगी।
