गुफ्तगू, राजदारी फिर दगाबाजी…स्मृति और पलाश का वेडिंग ड्रामा, शादी पोस्टपोन के बाद आखिर क्या हुआ?

Smrit Mandhana: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी टलने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हुईं। पलाश पर चीटिंग के आरोप भी लगे और सोशल मीडिया पर कई रिएक्शन्स आए।
जाओ मैं नहीं आउंगा...कल फोन कर दूंगा मैम को ऐसा हो गया करके ...जो वहां सामान ले जाओगे बता देंना मैं पैसे भेज दूंगा
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Smriti Mandhana Palash Muchhal Row: भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूज़िक कंपोजर पलाश मुच्छल का रिश्ता तभी सुर्खियों में आ गया था, जब पलाश ने सबके सामने क्रिकेट मैदान में घुटनों पर बैठकर स्मृति को प्रपोज किया था। वर्ल्ड कप जीत के तुरंत बाद डीवाई पाटिल स्टेडियम में हुआ यह खास पल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। पलाश ने अंगूठी पहनाकर प्रपोज करने का वीडियो भी शेयर किया था, जिसके साथ उन्होंने लिखा कि‘शी सेड यस’। इसी के बाद दोनों ने शादी की तैयारियां शुरू कीं।

शादी तय होकर एक दिन पहले क्यों टली?

दोनों की शादी 23 नवंबर 2025 को तय थी, लेकिन उससे एक दिन पहले स्मृति के पिता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी वजह से विवाह टालना पड़ा। शादी टलते ही सोशल मीडिया पर अटकलें तेज हो गईं और तरह-तरह की कहानियाँ सामने आने लगीं।

वायरल चैट के बाद शुरू हुआ विवाद

इसी समय सोशल मीडिया पर पलाश और एक लड़की मैरी की चैट वायरल हुई, जिसमें दोनों के बीच फ्लर्टिंग जैसी बातें दिखाई दीं। इसके बाद कुछ लोगों ने दावा किया कि शादी इसलिए रुकी, क्योंकि स्मृति ने पलाश को किसी और के साथ देख लिया था। बढ़ते शोर के बीच स्मृति ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी प्राइवेट कर दिया था।

पलक मुच्छल ने किया बचाव और मांगी प्राइवेसी

जब मामला तूल पकड़ने लगा, तो पलाश की बहन और सिंगर पलक मुच्छल ने एक पोस्ट के जरिए साफ किया कि शादी केवल स्मृति मंधाना के पिता की सेहत खराब होने के कारण टली है। उन्होंने मीडिया और फैन्स से निजी मामलों में हस्तक्षेप न करने की अपील भी की।

स्मृति ने शादी से जुड़ी पोस्ट हटाई

इस विवाद के बीच स्मृति ने अपनी शादी और प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन से जुड़ी सभी पोस्ट डिलीट कर दीं। इसके बाद ब्रेकअप की चर्चाएँ और भी तेज हो गईं। हालांकि, बाद में खबर आई कि दोनों एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहे हैं, जिससे अफवाहों पर कुछ हद तक ब्रेक लगा।

गुलनाज़ खान ने नंदिका को लेकर लगाए आरोपों का जवाब दिया

कोरियोग्राफर नंदिका द्विवेदी पर नाम आने के बाद उनके दोस्त और कोरियोग्राफर गुलनाज खान सामने आईं। उन्होंने कहा कि नंदिका को बिना वजह विवाद में घसीटा जा रहा है और किसी के साथ तस्वीर होने का मतलब यह नहीं कि वह रिश्ते में भी हो।

पलाश की मां का रिएक्शन

पलाश की मां अमिता मुच्छल ने भी बताया कि दोनों परिवार मुश्किल समय से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पलाश अपनी दुल्हन को घर लाने का सपना देख रहा था, और उन्होंने भी स्वागत की तैयारियाँ कर रखी थीं। अमिता ने उम्मीद जताई कि चीज़ें जल्द सामान्य होंगी।

नंदिका ने भी अफवाहों पर बोलीं

लगातार अपनी ओर उछलते आरोपों पर नंदिका द्विवेदी ने लंबी पोस्ट लिखकर कहा कि ये चर्चाएँ उनकी मानसिक सेहत पर असर डाल रही हैं। उन्होंने धमकियाँ मिलने की बात भी स्वीकार की और बताया कि मामला उनके परिवार द्वारा देखा जा रहा है, इसलिए उन्होंने अपना अकाउंट प्राइवेट किया।

अब आगे क्या?

शादी टलने के बाद तरह-तरह की कहानियाँ सामने आई, लेकिन अब स्मृति के पिता अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। ऐसे में दोनों परिवारों और फैन्स की नजरों में अब यही सवाल है कि कपल कब शादी की नई तारीख की घोषणा करेगा। आधिकारिक बयान आने के बाद ही इन सभी अफवाहों की सच्चाई साफ होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com