- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Vs South Africa Live Score 1st Odi Ind Vs Sa Scorecard Updates Liveblog In Hindi From Ranchi
IND vs SA, 1st ODI Highlight: आखिरी ओवर में भारत जीता, साउथ अफ्रीका को 17 रन से चटाई धूल
IND vs SA,Highligt Score, 1st ODI: भारत ने साउथ अफ्रीका को रांची वनडे में 17 रन से हराया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-0 के साथ बढ़त बना ली है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

एडन मार्करम और केएल राहुल (फोटो- सोशल मीडिया)
India vs South Africa Highlight Score, 1st ODI: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहले वनडे में 17 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। 350 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका आखिरी ओवर में मुकाबला हार गया। प्रसिद्ध कृष्णा ने क्रॉर्बिन बॉश (67) को आउट कर भारत की जीत पक्की की। मैथ्यू ब्रीट्जके ने सबसे ज्यादा 72 रन बनाए। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 4, हर्षित राणा ने 3 और अर्शदीप ने 2 विकेट लिए।
रन Chase की शुरुआत साउथ अफ्रीका के लिए खराब रही। दूसरे ओवर में ही रिकल्टन और डिकॉक बिना रन बनाए आउट हुए। हर्षित ने दोनों को पवेलियन भेजा। अर्शदीप ने एडन मार्करम (7) को आउट किया। डी जॉर्जी ने 39 रन बनाए लेकिन उन्हें कुलदीप ने एलबीडब्ल्यू किया। ब्रेविस 37 रन बनाकर हर्षित का शिकार हुए। मार्को यान्सेन (70) और मैथ्यू (72) ने संघर्ष किया, लेकिन टीम लक्ष्य से पीछे रह गई।
इससे पहले भारत ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 349 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 57 और विराट कोहली ने दमदार 135 रन ठोके। कोहली ने 11 चौके और 7 छक्के लगाए। केएल राहुल ने 60 और जडेजा ने 32 रन का योगदान दिया। साउथ अफ्रीका के लिए बर्गर, बॉश, मार्को और बार्टमन ने 2-2 विकेट लिए।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs SA 2nd T20I: साउथ अफ्रीका की एकतरफा जीत, भारत को 8 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
RCB के ‘स्विंग मास्टर’ की टीम इंडिया में होगी धमाकेदार वापसी? पूर्व खिलाड़ी ने सरेआम कर दी ये बड़ी मांग
Salangpur Hanuman Mandir पहुंचे सूर्या और गंभीर, टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ टेका माथा
Ajit Agarkar Extension: अजीत अगरकर को लेकर BCCI का बड़ा फैसला, 2027 वर्ल्ड कप तक बने रहेंगे चीफ सेलेक्टर!
A last-over thriller in Ranchi! #TeamIndia held their nerve in a high-scoring clash to go 1-0 up! 🥶 Next stop ➡ Raipur 👊#INDvSA 2nd ODI 👉 WED, 3rd DEC, 12:30 PM pic.twitter.com/mIVVeUNFV9 — Star Sports (@StarSportsIndia) November 30, 2025
30 Nov 2025 09:53 PM (IST)
30 Nov 2025 09:53 PM (IST)IND vs SA Live Score, 1st ODI: रांची में भारत ने दर्ज की जीत
मुकाबले के आखिरी ओवर में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 17 रन से धूल चटा दी है। गेंदबाजी में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट कुलदीप यादव ने निकाले। इसके अलावा हर्षित राणा को 3 तो अर्शदीप सिंह को 2 विकेट मिले।
30 Nov 2025 09:35 PM (IST)
30 Nov 2025 09:35 PM (IST)IND vs SA Live Score, 1st ODI: भारत जीत के एक कदम दूर
भारतीय टीम को अब जीत के लिए एक विकेट की जरूरत है। साउथ अफ्रीका को 9वां झटका लग चुका है।
30 Nov 2025 09:07 PM (IST)
30 Nov 2025 09:07 PM (IST)साउथ अफ्रीका ने गंवाया 8वां विकेट
कुलदीप यादव ने अपनी फिरकी में प्रेनेलन सुब्रायेन को फंसा कर साउथ अफ्रीका को 8वां झटका दे दिया है। इस विकेट के साथ ही टीम इंडिया को जीत की खुशबू आने लगी है। भारतीय टीम को ये विकेट 270 रन के स्कोर पर मिला है। वहीं प्रेनेलन सुब्रायेन 16 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हुए।
30 Nov 2025 08:43 PM (IST)
30 Nov 2025 08:43 PM (IST)IND vs SA Live Score, 1st ODI: कुलदीप ने साउथ अफ्रीका को दिया डबल झटका
कुलदीप यादव ने अपने सातवें ओवर में जोरदार वापसी करते हुए पहले मार्को यान्सेन को आउट किया और तुरंत बाद तीसरी गेंद पर मैथ्यू को भी पवेलियन भेज दिया। दोनों बल्लेबाज अर्धशतक के बाद आउट हुए। साउथ अफ्रीका सात विकेट खो चुकी है।
30 Nov 2025 08:31 PM (IST)
30 Nov 2025 08:31 PM (IST)IND vs SA Live Score, 1st ODI: मार्को यान्सेन की तूफानी फिफ्टी
मार्को यान्सेन ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उनकी पारी में पाँच चौके और तीन छक्के शामिल रहे। साउथ अफ्रीका ने 29 ओवर में पाँच विकेट पर 198 रन बना लिए हैं।
30 Nov 2025 07:44 PM (IST)
30 Nov 2025 07:44 PM (IST)IND vs SA Live Score, 1st ODI: हर्षित ने ब्रेविस को किया आउट
हर्षित राणा ने डेवाल्ड ब्रेविस को आउट कर पवेलियन भेज दिया। ब्रेविस ने 28 गेंदों में 37 रन की अहम पारी खेली। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका का पांचवां विकेट गिर चुका है।
30 Nov 2025 07:26 PM (IST)
30 Nov 2025 07:26 PM (IST)IND vs SA Live Score, 1st ODI: कुलदीप ने भारत को दिलाई चौथी सफलता
कुलदीप यादव ने दक्षिण अफ्रीका की सबसे अहम साझेदारी पर ब्रेक लगा दिया है। उन्होंने डी जॉर्जी और मैथ्यू की मजबूत जोड़ी को पवेलियन भेजकर टीम इंडिया को बड़ी सफलता दिलाई। दोनों बल्लेबाज चौथे विकेट के लिए 62 गेंदों में 66 रन जोड़ चुके थे और तेजी से मैच का रुख बदल रहे थे, लेकिन कुलदीप की चतुराई भरी गेंद ने इस साझेदारी को तोड़कर भारत को मैच में बढ़त दिला दी।
30 Nov 2025 06:34 PM (IST)
30 Nov 2025 06:34 PM (IST)IND vs SA Live Score, 1st ODI: साउथ अफ्रीका की बेहद खराब शुरुआत
दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। हर्षित राणा ने अपने पहले ही ओवर में रिकल्टन और डिकॉक दोनों को आउट कर मेहमान टीम को दो तगड़े झटके दिए। रिकल्टन बिना खाता खोले क्लीन बोल्ड होकर लौट गए। 7.2 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 41/3 है।
30 Nov 2025 05:59 PM (IST)
30 Nov 2025 05:59 PM (IST)IND vs SA Live Score, 1st ODI: साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू
भारत के द्वारा दिए गए 350 रनों के स्कोर का पीछा करने साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज एडन मार्करन और रियान रिकल्टन मैदान पर आ चुके हैं। वहीं, भारत के लिए अर्शदीप सिंह पहला ओवर कर रहे हैं।
30 Nov 2025 05:29 PM (IST)
30 Nov 2025 05:29 PM (IST)IND vs SA Live Score, 1st ODI: भारत ने 8 विकेट के नुकसान पर बनाए 349 रन
रांची में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 349 रन बनाए हैं। अब साउथ अफ्रीका को जीत के लिए यहां पर 350 रन बनाने होंगे। वहीं, भारतीय टीम ने इस पारी में अपने 8 बल्लोबाजों को खोया।
30 Nov 2025 05:18 PM (IST)
30 Nov 2025 05:18 PM (IST)IND vs SA Live Score, 1st ODI: केएल राहुल आउट
49वें ओवर में केएल राहुल 60 रन के स्कोर पर आउट हो चुके हैं। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए हर्षित राणा मैदान पर आ चुके हैं। इस वक्त टीम इंडिया का स्कोर 341 है।
30 Nov 2025 05:10 PM (IST)
30 Nov 2025 05:10 PM (IST)IND vs SA Live Score, 1st ODI: KL राहुल ने ठोकी फिप्टी
कप्तान केएल राहुल ने 50 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। दूसरी तरफ रवींद्र जडेजा 23 रन पर खेल रहे हैं। इस वक्त टीम इंडिया का स्कोर 47.2 ओवर के बाद 326/5 है।
30 Nov 2025 04:47 PM (IST)
30 Nov 2025 04:47 PM (IST)IND vs SA Live Score, 1st ODI: विराट कोहली आउट
विराट कोहली 135 रन बनाकर आंद्रे बर्गर का शिकार बन चुके हैं। दूसरी तरफ 26 रन के स्कोर पर केएल राहुल क्रीज में मौजूद हैं। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए रवींद्र जडेजा मैदान पर आ चुके हैं। वहीं, टीम इंडिया का स्कोर 276/5 है।
30 Nov 2025 04:21 PM (IST)
30 Nov 2025 04:21 PM (IST)IND vs SA Live Score, 1st ODI: विराट कोहली ने लगाया अर्धशतक
विराट कोहली ने रांची के मैदान पर धांसू अंदाज में शतक लगा दिया है। उनका ये 52वां अंतरराष्ट्रिय एकदिवसीय शतक है। इस वक्त तो 103 गेंद का सामना करते हुए 103 रन पर ही खेल रहे हैं।
30 Nov 2025 03:53 PM (IST)
30 Nov 2025 03:53 PM (IST)IND vs SA Live Score, 1st ODI: भारत को लगा तीसरा झटका
वॉशिंगटन सुदंर के रूप में भारत को चौथा झटका लग चुका है। उन्हें 13 रन के स्कोर पर ओटनील बार्टमैन ने अपना शिकार बनाया। सुंदर के बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर कप्तान केएल राहुल आए हैं। दूसरी तरफ विराट कोहली अपने शतक के नजदीक हैं। इस वक्त वो 89 के स्कोर पर खेल रहे हैं। वहीं, भारत का स्कोर 31.1 ओवर के बाद 202/4 है।
30 Nov 2025 03:29 PM (IST)
30 Nov 2025 03:29 PM (IST)IND vs SA Live Score, 1st ODI: बार्टमन ने गायकवाड़ को भेजा पवेलियन
ऋतुराज के रूप में भारत को तीसरा झटका लग चुका है। 8 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर उन्हें तेज गेंदबाज बार्टमन ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। दूसरी तरफ विराट कोहली 85 के स्कोर के साथ क्रीज पर मौजूद हैं। गायकवाड़ के बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर वॉशिंगटन सुंदर आए हैं। इस वक्त टीम इंडिया का स्कोर 26.3 ओवर के बाद 183/3 है।
30 Nov 2025 03:07 PM (IST)
30 Nov 2025 03:07 PM (IST)IND vs SA Live Score, 1st ODI: साउथ अफ्रीका को मिली दूसरी सफलता
भारत को रोहित शर्मा का रूप में दूसरा बड़ा झटका लग चुका है। उन्होंने 51 गेंद का सामना करते हुए 57 रन बनाए। धूसरी तरफ 72 रन के स्कोर के साथ कोहली क्रीज में मौजूद हैं। रोहित के बाद बल्लेबाजी के लिए ऋतुराज गायकवाड़ आए हैं। इस वक्त टीम इंडिया का स्कोर 162/2 है।
30 Nov 2025 02:57 PM (IST)
30 Nov 2025 02:57 PM (IST)IND vs SA Live Score, 1st ODI: रोहित-कोहली ने पूरे की फिफ्टी
रांची में रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों बल्लेबाजों ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। इस वक्त रोहित 50 रन तो विराट कोहली 64 रन पर खेल रहे हैं। वहीं टीम इंडिया का स्कोर 19 ओवर के बाद 146/1 है।
30 Nov 2025 02:37 PM (IST)
30 Nov 2025 02:37 PM (IST)IND vs SA Live Score, 1st ODI: भारत के 100 रन पूरे
इस वक्त टीम इंडिया का स्कोर 14.3 ओवर के बाद 117/1 पहुंच चुका है। वहीं, रोहित शर्मा 42 तो विराट कोहली 43 रन पर खेल रहे हैं।
30 Nov 2025 01:47 PM (IST)
30 Nov 2025 01:47 PM (IST)IND vs SA Live Score, 1st ODI: यशस्वी जायसवाल लौटे पवेलियन
भारतीय टीम को पहला झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा। यशस्वी जायसवाल 18 रन बनाकर 25 के स्कोर पर आउट हो गए। नांद्रे बर्गर ने यशस्वी जायसवाल को विकेटकीपर के हाथों कैच करवाकर आउट किया।
30 Nov 2025 01:34 PM (IST)
30 Nov 2025 01:34 PM (IST)IND vs SA Live Score, 1st ODI: भारतीय पारी की शुरुआत
पहले वनडे में भारतीय पारी की शुरुआत हो चुकी है। भारत के लिए रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी बल्लेबाजी करने उतरी है। वहीं साउथ अफ्रीका के लिए पहला ओवर मार्को यानसेन डाल रहे हैं।
30 Nov 2025 01:09 PM (IST)
30 Nov 2025 01:09 PM (IST)IND vs SA Live Score, 1st ODI: साउथ अफ्रीका का प्लेइंग-11
रयान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), एडन मार्करम (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, टोनी डी ज़ोर्जी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, प्रेनेलन सुब्रायन, नंद्रे बर्गर, ओटनील बार्टमैन
30 Nov 2025 01:08 PM (IST)
30 Nov 2025 01:08 PM (IST)IND vs SA Live Score, 1st ODI: भारतीय टीम का प्लेइंग-11
रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा
30 Nov 2025 01:07 PM (IST)
30 Nov 2025 01:07 PM (IST)IND vs SA Live Score, 1st ODI: रोहित के साथ यशस्वी करेंगे पारी का आगाज
इस मैच में रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल पारी का आगाज करेंगे। वहीं ऋतुराज गायकवाड़ को भी प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है। गायकवाड़ चार नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे।
30 Nov 2025 01:02 PM (IST)
30 Nov 2025 01:02 PM (IST)IND vs SA Live Score, 1st ODI: साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस
साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मार्करम ने बताया कि टेम्बा बावुमा और केशव महाराज को इस मैच के लिए आराम दिया गया है।
30 Nov 2025 01:00 PM (IST)
30 Nov 2025 01:00 PM (IST)IND vs SA Live Score, 1st ODI: टेम्बा बावुमा पहले मैच से बाहर
टेम्बा बावुमा पहले वनडे से बाहर हो गए हैं। बावुमा पहले मैच में कप्तानी करने नहीं आए हैं। एडन मार्करम साउथ अफ्रीका के लिए टॉस करने मैदान पर पहुंच हैं।
30 Nov 2025 12:59 PM (IST)
30 Nov 2025 12:59 PM (IST)IND vs SA Live Score, 1st ODI: RO-KO पर रहेगी नजरें
भारत के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली से एक बार फिर बड़ी पारी की उम्मीद होगी। रांची की पिच सामान्य तौर पर धीमी रहती है, जिससे हाई-स्कोरिंग मुकाबलों की संभावना कम रहती है। पहले बैटिंग करने वाली टीम का औसत स्कोर 265 है, जो आधुनिक क्रिकेट के हिसाब से कम माना जाता है, पर इससे बड़ा स्कोर भी बन सकता है।
30 Nov 2025 12:19 PM (IST)
30 Nov 2025 12:19 PM (IST)IND vs SA Live Score, 1st ODI: वनडे के लिए भारत की पूरी टीम
केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव।
30 Nov 2025 12:15 PM (IST)
30 Nov 2025 12:15 PM (IST)IND vs SA Live Score, 1st ODI: 1 बजे होगा टॉस
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले मुकाबले का टॉस 1 बजे होगा। वहीं 1.30 में मुकाबले की शुरुआत होगी। वनडे सीरीज में साउथ अफ्रीका के साथ तीन मुकाबले भारत खेलेगी।
30 Nov 2025 12:14 PM (IST)
30 Nov 2025 12:14 PM (IST)IND vs SA Live Score, 1st ODI: पहले वनडे में आपका स्वागत है
नमस्ते! भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज़ के पहले ODI के हमारे लाइव कवरेज में आपका स्वागत है। आज का मैच रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जा रहा है और यह 01:30 बजे से शुरू होगा।
India vs south africa live score 1st odi ind vs sa scorecard updates liveblog in hindi from ranchi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पहले दी चेतावनी…फिर दागी गोलियां, अमेरिका ने रिलीज किया ईरानी जहाज पर कब्जे का VIDEO, मचा हड़कंप
Apr 20, 2026 | 10:34 AMनागपुर: ऑपरेशन यात्री सुरक्षा सफल, गहने और मोबाइल चोरी के आरोपी गिरफ्तार; RPF की बड़ी कार्रवाई
Apr 20, 2026 | 10:29 AMMumbai BMC AI Desilting: बाढ़ से निपटने के लिए BMC का AI दांव, डी-सिल्टिंग में फर्जीवाड़ा पकड़ने की नई तकनीक
Apr 20, 2026 | 10:22 AMचंद्रपुर बीजेपी में महाभारत: मुनगंटीवार-जोरगेवार जंग के आगे प्रदेशाध्यक्ष फेल, अब दिल्ली करेगा फैसला
Apr 20, 2026 | 10:22 AMमनपा बजट में बड़ा फेरबदल: नागपुर मनपा परिवहन विभाग का बजट 524 से बढ़कर 640 करोड़ तक पहुंचने की तैयारी
Apr 20, 2026 | 10:21 AMरामनगर-उधमपुर हाइवे पर पहाड़ी से गिरी बस, दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत, मची चीख-पुकार
Apr 20, 2026 | 10:20 AMWATCH: फरियादी सुना रहे थे दुखड़ा और साहब देख रहे थे IPL! शाहजहांपुर पुलिस का शर्मनाक VIDEO वायरल
Apr 20, 2026 | 10:14 AMवीडियो गैलरी

क्या रील की कीमत जान से ज्यादा है? मऊगंज में स्टंटबाजी के दौरान 3 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 10:01 PM
PM मोदी का बंगाल प्लान: ‘0’ बिजली बिल का किया वादा, TMC को बताया विकास का रोड़ा! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:33 PM
क्यों लाखों फॉलोअर्स और शोहरत छोड़ संन्यासी बनीं हर्षा ऋचरिया? जानें इस बड़े फैसले की वजह! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:13 PM
ओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं
Apr 19, 2026 | 01:54 PM
ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PM
UP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PM














