Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IND vs SA 2nd T20I Highlight: साउथ अफ्रीका ने जीता मुकाबला, 51 रन से भारत को हराया, डिकॉक की फिफ्टी

IND Vs SA 2nd T20I Highlight: मुल्लांपुर में साउथ अफ्रीका ने भारत को 51 रन के बड़े अंतर से शिकस्त दी। 213 रनों का पीछा करने उतरी टीम इंडिया दूसरे टी20 में सिर्फ 162 रन पर ढेर हो गई।

  • By संजय बिष्ट
Updated On: Dec 11, 2025 | 11:04 PM

IND vs SA 2nd T20 Live (Design photo)

Follow Us
Close
Follow Us:

India vs South Africa  Highlight Cricket Score: दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। गुरुवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 51 रनों से हराया। 214 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 19.1 ओवर में 162 रन पर ढेर हो गई। भारत की ओर से तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 34 गेंदों में 62 रन ठोके, जिसमें दो चौके और पांच छक्के शामिल थे।

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने टॉस हारकर निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 213 रन बनाए। क्विंटन डिकॉक ने धमाकेदार बल्लेबाजी की और सेंचुरी से चूक गए। उन्होंने 46 गेंदों में 90 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और सात छक्के शामिल थे। रीजा हेंड्रिक्स (10 गेंदों में 8) के साथ उन्होंने पहले विकेट के लिए 38 रन जोड़े। पांचवें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने रीजा को बोल्ड किया।

डिकॉक ने कप्तान एडेन मार्करम (26 गेंदों में 29) के साथ दूसरे विकेट के लिए 83 रन की अहम साझेदारी कर भारत पर दबाव बढ़ा दिया। चक्रवर्ती ने 12वें ओवर में मार्करम को आउट किया, जबकि डिकॉक 16वें ओवर में रनआउट हुए। डेवाल्ड ब्रेविस ने 10 गेंदों में 14 रन बनाए और अक्षर पटेल ने 17वें ओवर में उन्हें आउट किया। इसके बाद डेविड मिलर (12 गेंदों में नाबाद 20) और डोनोवन फरेरा (16 गेंदों में नाबाद 30) ने पांचवें विकेट के लिए 53 रन जोड़कर टीम को 200 के पार पहुंचाया। मिलर ने दो चौके और एक छक्का लगाया, वहीं फरेरा ने एक चौका और तीन छक्के जमाए। जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह भारतीय गेंदबाजी के सबसे महंगे गेंदबाज रहे। बुमराह ने चार ओवर में 45 रन दिए, जबकि अर्शदीप ने 54 रन खर्च किए।

🚨 MATCH RESULT 🚨 What a phenomenal comeback! #TheProteas Men take the second T20I by 51 runs, leveling the series 1-1 with three games still to play. 🇿🇦🔥#Unbreakable pic.twitter.com/1yrd5wd0o2 — Proteas Men (@ProteasMenCSA) December 11, 2025
The liveblog has ended.
  • 11 Dec 2025 10:48 PM (IST)

    11 Dec 2025 10:48 PM (IST)

    IND vs SA Live Score: टीम इंडिया 162 रन पर ऑलआउट

    साउथ अफ्रीका के द्वारा दिए गए 213 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 162 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह से मुल्लांपुर टी20 में साउथ अफ्रीका ने भारत को 51 रन से शिकस्त दी है। अब 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी हो चुकी है।

  • 11 Dec 2025 10:34 PM (IST)

    11 Dec 2025 10:34 PM (IST)

    IND vs SA Live Score: जितेश शर्मा आउट

    जितेश शर्मा के रूप में भारत को छठा झटका लग चुका है। अब भारत को 13 गेंद में 57 रन की जरूरत है।

  • 11 Dec 2025 10:18 PM (IST)

    11 Dec 2025 10:18 PM (IST)

    IND vs SA Live Score: हार्दिक पांड्या 20 रन पर आउट

    टीम इंडिया को हार्दिक पांड्या के रूप में 5वां झटका लग चुका है। लुथो सिपाम्ला ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर जितेश शर्मा आए हैं। वहीं, टीम इंडिया को जीत के लिए 33 गेंद में 92 रन की जरूरत है।

  • 11 Dec 2025 10:12 PM (IST)

    11 Dec 2025 10:12 PM (IST)

    IND vs SA Live Score: तिलक वर्मा ने 27 गेंद में पूरी की फिफ्टी

    तिलक वर्मा ने 27 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। अब टीम इंडिया को 38 गेंद में 100 रन की जरूरत है। वहीं, उसके खाते में 6 विकेट शेष हैं।

  • 11 Dec 2025 09:48 PM (IST)

    11 Dec 2025 09:48 PM (IST)

    IND vs SA Live Score: भारत को लगा चौथा झटका

    इस वक्त साउथ अफ्रीकी टीम मजूबत स्थिति में है। अब उसको अक्षर पटेल के रूप में चौथी सफलता मिल चुकी है। अक्षर पटेल को ओटनील बार्टमैन ने 21 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर हार्दिक पांड्या आए हैं। वहीं, टीम इंडिया का स्कोर 8.4 ओवर के बाद 70/4 है।

  • 11 Dec 2025 09:26 PM (IST)

    11 Dec 2025 09:26 PM (IST)

    IND vs SA Live Score: साउथ अफ्रीका को मिली तीसरी सफलता, सूर्यकुमार यादव आउट

    इस मैच में टीम इंडिया मुश्किल में दिख रही है। अब कप्तान सूर्यकुमार यादव भी पवेलियन लौट चुके हैं। उन्हें मार्को यान्सम ने अपना दूसरा व टीम का तीसरा शिकार बनाया। सूर्या ने मैच में 5 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर तिलक वर्मा आए हैं। दूसरी तरफ 8 के स्कोर पर अक्षर पटेल क्रीज में मौजूद हैं। वहीं, टीम इंडिया का स्कोर 4.1 ओवर के बाद 32/3 है।

  • 11 Dec 2025 09:15 PM (IST)

    11 Dec 2025 09:15 PM (IST)

    IND vs SA Live Score: अभिषेक शर्मा को यान्सन ने किया आउट

    भारत की खराब शुरुआत रही है। गिल के बाद अब अभिषेक शर्मा भी पवेलिनय चले गए हैं। उनको 17 रन के स्कोर पर मार्को यान्सन ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर कप्तान सूर्यकुमार यादव आए हैं। दूसरी तरफ अक्षर पटेल 1 रन के स्कोर पर खेल रहे हैं। वहीं, टीम इंडिया का स्कोर 2.1 ओवर के बाद 19/2 है।

  • 11 Dec 2025 09:07 PM (IST)

    11 Dec 2025 09:07 PM (IST)

    IND vs SA Live Score: भारत को लगा पहला झटका

    पहले ही ओवर में भारत को 9 रन के स्कोर पर पहला झटका लग चुका है। शुभमन गिल को लुंगी एडगिनी ने अपना शिकार बनाया। इस मैच में शुभमन गिल अपना खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए अक्षर पटेल मैदान पर आए हैं।

  • 11 Dec 2025 08:52 PM (IST)

    11 Dec 2025 08:52 PM (IST)

    IND vs SA Live Score: भारत को जीत के लिए बनाने होंगे 214 रन

    साउथ अफ्रीका ने मुल्लांपुर में पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए हैं। अब टीम इंडिया को जीत के लिए 214 रन बनाने होंगे। साउथ अफ्रीका के लिए क्विंटन डिकॉक ने 46 गेंदों का सामना करते हुए 90 रन बनाए।

  • 11 Dec 2025 08:31 PM (IST)

    11 Dec 2025 08:31 PM (IST)

    IND vs SA Live Score: डेवाल्ड ब्रेविस 14 रन बनाकर आउट

    अच्छी शुरुआत के बाद साउथ अफ्रीका को लगातार दो झटके लग चुके हैं। डिकॉक के बाद अब 14 रन के स्कोर पर डेवाल्ड ब्रेविस अपना विकेट खो बैठे हैं। उन्हें अक्षर पटेल ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान डेविड मिलर आए हैं। वहीं, साउथ अफ्रीका का स्कोर 16.2 ओवर के बाद 161/4 है।

  • 11 Dec 2025 08:27 PM (IST)

    11 Dec 2025 08:27 PM (IST)

    IND vs SA Live Score: क्विंटन डिकॉक शतक से चूके

    क्विंटन डिकॉक 90 रन के स्कोर पर रन आउट हो चुके हैं। इस हिसाब से वो दूसरे मुकाबले में शतक बनाने से भी चूक गए हैं। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर फरेरा आए हैं। दूसरी तरफ डेवाल्ड ब्रेविस 14 रन के स्कोर पर खेल रहे हैं। वहीं, साउथ अफ्रीका का स्कोर 15.5 ओवर के बाद 156/3 विकेट है।

  • 11 Dec 2025 08:22 PM (IST)

    11 Dec 2025 08:22 PM (IST)

    IND vs SA Live Score: साउथ अफ्रीका को लगा दूसरा झटका

    दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका वरुण चक्रवर्ती ने दिया। उन्होंने 12वें ओवर की अंतिम गेंद पर कप्तान एडेन मार्करम को अक्षर के हाथों कैच कराया। मार्करम ने 26 गेंदों में 2 छक्के और 1 चौके की मदद से 29 रन बनाए और डिकॉक के साथ 83 रनों की साझेदारी की। अब डेवाल्ड ब्रेविस बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।

  • 11 Dec 2025 08:21 PM (IST)

    11 Dec 2025 08:21 PM (IST)

    IND vs SA Live Score: डिकॉक का अर्धशतक

    पिछले मैच में शून्य पर आउट होने वाले डिकॉक ने इस बार अर्धशतक जड़ा। उन्होंने हार्दिक के नौवें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका मारकर अपना 17वां टी20 इंटरनेशनल अर्धशतक पूरा किया।

  • 11 Dec 2025 08:05 PM (IST)

    11 Dec 2025 08:05 PM (IST)

    IND vs SA Live Score: अर्शदीप ने 1 ओवर में फैंकी 7 वाइड गेंद

    अर्शदीप ने 11वें ओवर में 18 रन दिए और इसमें रिकॉर्ड 7 वाइड फेंकी। डिकॉक ने ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाया, जिससे अर्शदीप दबाव में आए। डिकॉक 70 और मार्करम 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 108/1 है।

  • 11 Dec 2025 07:51 PM (IST)

    11 Dec 2025 07:51 PM (IST)

    IND vs SA Live Score: डिकॉक ने अर्धशतक लगाया

    क्विंटन डिकॉक इस मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वक्त वो 31 गेंदों का सामना करते 62 रन पर खेल रहे हैं। दूसरी तरफ कप्तान एडन मार्करम 14 रन बनाकर खेल रहे है। दूसरे विकेट के लिए दोनों खिलाड़ियों के बीच 50 रन की भी साझेदारी पुरी हो चुकी है। इस वक्त साउथ अफ्रीका का स्कोर 10 ओवर के बाद 90/1 है।

  • 11 Dec 2025 07:32 PM (IST)

    11 Dec 2025 07:32 PM (IST)

    IND vs SA Live Score: पहले पावरप्ले के बाद SA का स्कोर 53/1

    पहले पावरप्ले तक साउथ अफ्रीका ने 53 रन बना लिए हैं। वहीं, टीम इंडिया को 1 सफलता भी मिली है। भारत के लिए पहले विकेट वरुण चक्रवर्ती ने लिया।

  • 11 Dec 2025 07:23 PM (IST)

    11 Dec 2025 07:23 PM (IST)

    IND vs SA Live Score: वरुण चक्रवर्ती ने रीजा हेंड्रिक्स को भेजा पवेलियन

    वरुण चक्रवर्ती को कप्तान ने पहले विकेट की तलाश में 5वां ओवर करवाया। वरुण ने इस ओवर की दूसरी ही गेंद पर रिजा  हेंड्रिक्स को आउट कर भारत को पहली व साउथ अफ्रीका को पहला झटका दिया।

  • 11 Dec 2025 06:43 PM (IST)

    11 Dec 2025 06:43 PM (IST)

    IND vs SA Live Score: साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

    रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को जानसेन, लुथो सिपामला, लुंगी एनगिडी और ओटनील बार्टमैन।

  • 11 Dec 2025 06:42 PM (IST)

    11 Dec 2025 06:42 PM (IST)

    IND vs SA Live Score: टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

    अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह।

     

  • 11 Dec 2025 06:41 PM (IST)

    11 Dec 2025 06:41 PM (IST)

    IND vs SA Live Score: कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस

    भारत ने टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है। टीम इंडिया ने पहले मुकाबले में मिली शानदार जीत के बाद अपनी विनिंग कॉम्बिनेशन में कोई बदलाव नहीं किया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम पर भरोसा जताते हुए उसी प्लेइंग इलेवन के साथ उतरने का फैसला किया है, जबकि साउथ अफ्रीका की कोशिश मजबूत शुरूआत करने की होगी।

  • 11 Dec 2025 06:01 PM (IST)

    11 Dec 2025 06:01 PM (IST)

    IND vs SA Live Score: साउथ अफ्रीका बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी

    पहले टी20 में भारत ने साउथ अफ्रीका को उसके टी20 इंटरनेशनल इतिहास के सबसे कम स्कोर 74 पर ढेर कर दिया था। अब टीम इंडिया दूसरे मैच में भी इसी लय को जारी रखना चाहेगी। वहीं साउथ अफ्रीका पिछली हार के बाद जोरदार वापसी की तैयारी में है।

  • 11 Dec 2025 05:59 PM (IST)

    11 Dec 2025 05:59 PM (IST)

    IND vs SA Live Score: प्लेइंग इलेवन में बदलाव की संभावना बहुत कम

    कटक में भारतीय टीम के कई स्टार बल्लेबाज फ्लॉप रहे थे, जिनमें शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव शामिल थे। इन बल्लेबाजों को दूसरी बार बेहतर जिम्मेदारी दिखानी होगी। वहीं भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में दूसरे मैच में प्लेइंग इलेवन में बदलाव की संभावना बेहद कम है।

  • 11 Dec 2025 05:58 PM (IST)

    11 Dec 2025 05:58 PM (IST)

    IND vs SA Live Score: होगा हरमनप्रीत के नाम के स्टैंड का अनावरण

    मुल्लांपुर में होने वाले इस मैच के दौरान पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह और भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के नाम पर बने स्टैंड का अनावरण किया जाएगा। सितंबर में दो महिला वनडे की मेजबानी के बाद यह मैदान पहली बार किसी टी20 इंटरनेशनल मैच की मेजबानी करेगा।

  • 11 Dec 2025 05:56 PM (IST)

    11 Dec 2025 05:56 PM (IST)

    IND vs SA Live Score: मुल्लांपुर के आंकड़ें

    इस मैदान पर अब तक कोई भी टी-20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला गया है। हालांकि, आईपीएल में यहां कुल 11 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से 6 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि 5 मैचों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम सफल रही है। वहीं, 12 में से 7 मैच टॉस जीतने वाली टीम के नाम रहे हैं। ऐसे में दूसरे टी-20 में टॉस कप्तान सूर्यकुमार यादव की रणनीति में अहम भूमिका निभा सकता है।

     

  • 11 Dec 2025 05:54 PM (IST)

    11 Dec 2025 05:54 PM (IST)

    IND vs SA Live Score: पिच रिपोर्ट

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले दूसरे टी-20 मुकाबले की मेजबानी महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम करेगा। इस मैदान पर बल्ले और गेंद के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलती है। शुरुआती ओवरों में पिच बल्लेबाजी के लिए मददगार रहती है, जिससे चौके-छक्कों की बरसात होती है। मैच आगे बढ़ने के साथ ही पिच धीमी होने लगती है और स्पिनर्स की भूमिका अहम हो जाती है। ऐसे में वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल जैसे गेंदबाज मैच का रुख पलटने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। मुल्लांपुर में रात के मुकाबलों में ओस बड़ा फैक्टर बनती है। ओस का सीधा फायदा लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को मिल सकता है, जिससे टॉस जीतने वाली टीम के फैसले की अहमियत और बढ़ जाती है।

  • 11 Dec 2025 05:53 PM (IST)

    11 Dec 2025 05:53 PM (IST)

    IND vs SA Live Score: टॉस रहेगा अहम

    मैच रात 7 बजे से शुरू होगा और इसी समय ओस का असर भी मैदान पर दिखना शुरू हो जाता है। आमतौर पर टी20 मुकाबलों में टॉस का रोल बड़ा होता है और यहां भी परिणाम पर इसका सीधा प्रभाव पड़ सकता है। टॉस जीतने वाली टीम ज्यादातर पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी, ताकि बाद में ओस आने पर बल्लेबाजों को लक्ष्य का पीछा करने में आसानी मिल सके। दूसरी पारी में गेंद गीली होने से स्पिनरों को खासतौर पर दिक्कत होती है और यॉर्कर या स्लोअर गेंदों पर भी पकड़ फिसल सकती है। इसलिए कप्तान रणनीति बनाते समय इस फैक्टर को ध्यान में रखेंगे।

  • 11 Dec 2025 05:52 PM (IST)

    11 Dec 2025 05:52 PM (IST)

    IND vs SA Live Score: मुल्लांपुर में कैसा है मौसम का मिजाज?

    दूसरे टी20 के दौरान मौसम पूरी तरह क्रिकेट के अनुकूल रहने की उम्मीद है। 11 दिसंबर को मुल्लांपुर में बारिश की कोई संभावना नहीं है और आसमान भी साफ रहने वाला है। दिन का अधिकतम तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि हवा की गति करीब 9 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। साफ मौसम के कारण मैच बाधित होने की आशंका नहीं है।

    हालांकि शाम के समय हल्की ओस पड़ेगी, लेकिन शुरुआती ओस बल्लेबाजों को अधिक परेशान नहीं करेगी। वास्तविक चुनौती दूसरी पारी के दौरान आएगी, जब गेंदबाजों के लिए ग्रिप बनाना मुश्किल हो सकता है। पहले टी20 में भी यही देखने को मिला था, जहां बाद में गेंदबाजी करने वाली टीम को अधिक मुश्किलें आई थीं।

  • 11 Dec 2025 05:49 PM (IST)

    11 Dec 2025 05:49 PM (IST)

    IND vs SA Live Score: हेड टू हेड रिकॉर्ड

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 32 टी20 मैच हुए हैं जिसमें भारत का दबदबा साफ दिखता है। टीम इंडिया ने 19 मुकाबले जीते हैं, जबकि साउथ अफ्रीका को 12 मैचों में जीत मिली है। एक मैच बेनतीजा रहा है।

  • 11 Dec 2025 05:48 PM (IST)

    11 Dec 2025 05:48 PM (IST)

    IND vs SA Live Score: भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

    अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उप कप्तान), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

  • 11 Dec 2025 05:46 PM (IST)

    11 Dec 2025 05:46 PM (IST)

    IND vs SA Live Score: साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन

    एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, डेवाल्ड ब्रेविस, डोनोवन फरेरा, मार्को यानसेन, लुथो सिपामला, एनरिक नॉर्टजे, लुंगी एनगिडी, केशव महाराज।

  • 11 Dec 2025 05:45 PM (IST)

    11 Dec 2025 05:45 PM (IST)

    IND vs SA Live Score: भारत का स्क्वॉड

    सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा।

     

  • 11 Dec 2025 05:45 PM (IST)

    11 Dec 2025 05:45 PM (IST)

    IND vs SA Live Score: साउथ अफ्रीका का स्क्वॉड

    एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को जेनसन, केशव महाराज, एनरिक नॉर्खिया, टोनी डी जोरजी, ओटनील बार्टमैन, क्वेना मफाका, लुथो सिपामला, लुंगी एनगिडी, रीजा हेंड्रिक्स, कॉर्बिन बॉश और जॉर्ज लिंडे।

     

India vs south africa 2nd t20i live cricket score updates ind vs sa today match live full scorecard hindi live updates

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 11, 2025 | 05:35 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • IND Vs SA
  • India vs South Africa
  • Live
  • Suryakumar Yadav

सम्बंधित ख़बरें

1

IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने लिया कटक की हार का बदला, मुल्लांपुर में टीम इंडिया को 51 रन से दी शिकस्त

2

IPL 2026 मिनी ऑक्शन से पहले क्विंटन डिकॉक का धमाका, होंगे मालामाल, तूफानी पारी से जीता सबका दिल

3

IND vs SA 1st Inning Highlight: साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों का ‘आंतक’, भारत को दिया 214 रन का टारगेट

4

अर्शदीप सिंह के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, T20I में फेंका 13 गेंदों का ओवर, डाली 7 वाइड

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.