IND vs PAK: फैंस के लिए भारत-पाक मैच पर आई गुड न्यूज, बॉयकॉट के फैसले पर पाकिस्तान ले सकता है यू-टर्न
India vs Pakistan: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान मैच तय था, लेकिन पाक सरकार के इनकार से सस्पेंस बना, लेकिन अब इस महामुकाबले को मंजूरी मिलने की उम्मीद जताई जाने लगी है।
- Written By: संजय बिष्ट
फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
India vs Pakistan, T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले मुकाबले को लेकर पिछले कुछ दिनों से अनिश्चितता बनी हुई है। तय कार्यक्रम के अनुसार दोनों टीमों की तैयारियां पूरी कर ली गई थीं, लेकिन 1 फरवरी को अचानक पाकिस्तानी सरकार ने भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया था।
इस फैसले के बाद टूर्नामेंट के सबसे बड़े मुकाबले पर संकट के बादल छा गए थे। हालांकि अब ताजा घटनाक्रम ने क्रिकेट प्रशंसकों की उम्मीद फिर से बढ़ा दी है। नई रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों टीमों के बीच मैच होने की संभावना एक बार फिर बनती नजर आ रही है।
15 फरवरी को हो सकता है भारत-पाकिस्तान मुकाबला
रविवार 8 फरवरी को लाहौर में आईसीसी, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों की अहम बैठक शुरू हुई। एक रिपोर्ट के अनुसार इस बैठक में भारत और पाकिस्तान के मुकाबले को लेकर सकारात्मक संकेत मिले हैं। बताया जा रहा है कि आईसीसी के प्रतिनिधि इमरान ख्वाजा और मुबाशिर उस्मानी भी इस बैठक में शामिल होने के लिए लाहौर पहुंचे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
रनों के पहाड़ के चलते प्वाइंट्स टेबल टॉप नहीं कर पाई Gujarat Titans, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 29 रन से जीता मैच
IPL 2026: फिन एलन के बाद रघुवंशी-ग्रीन की विस्फोटक बल्लेबाजी, KKR ने GT के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य
फिन एलन ने KKR के लिए रचा इतिहास, IPL 2026 में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
बिहार के लाल का देश-दुनिया में कमाल, T20 World Cup के हीरो ईशान किशन को मिला 1 करोड़ का बंपर इनाम
“Meetings are underway, and there is a 99% chance the India–Pakistan match will take place on February 15,” sources in the Pakistan Cricket Board told IANS. pic.twitter.com/361ZDEozVH — IANS (@ians_india) February 8, 2026
क्रिकेट जगत की नजरें इस बैठक के फैसले पर टिकी हुई हैं, क्योंकि भारत-पाकिस्तान मैच टूर्नामेंट का सबसे हाई-प्रोफाइल मुकाबला माना जाता है और इसके रद्द होने से प्रतियोगिता की लोकप्रियता पर भी असर पड़ सकता है।
बहिष्कार का कारण क्या था?
इससे पहले पाकिस्तान ने बांग्लादेश का समर्थन करते हुए भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने का फैसला लिया था। दरअसल, बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए विश्व कप के अपने मैच भारत में खेलने से मना कर दिया था और आईसीसी से अनुरोध किया था कि उसके सभी मुकाबले श्रीलंका में कराए जाएं।
लेकिन आईसीसी ने इस मांग को स्वीकार नहीं किया और बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल करने का फैसला लिया। इसी घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान ने कड़ा रुख अपनाते हुए भारत के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया था।
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने जताई चिंता
मामले के तूल पकड़ने के बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को पत्र लिखा। इसमें कहा गया कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच मैच नहीं होता है तो श्रीलंका क्रिकेट को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। साथ ही टूर्नामेंट की छवि पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका जताई गई। गौरतलब है कि टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं, इसलिए इस मुकाबले का आयोजन दोनों देशों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें: किस बात के सुपरस्टार…पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज ने बाबर आजम की सरेआम उतारी इज्जत, बल्लेबाजी पर उठाए सवाल
दोनों टीमों ने जीत से की शुरुआत
टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान दोनों ने अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है। भारत ने अपने पहले मैच में यूएसए को हराया, जबकि पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स को शिकस्त देकर जीत दर्ज की। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि बैठक के बाद क्या फैसला सामने आता है और क्या क्रिकेट प्रशंसकों को भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले का इंतजार खत्म होने वाला है।
