India vs Pakistan T20 World Cup Live Score Updates: भारत ने रविवार को पाकिस्तान को टी20 विश्व कप के 27वें मुकाबले में 61 रन से हराया। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए। इस जीत के साथ भारत ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान को पहले ही ओवर में झटका लगा जब साहिबजादा फरहान बिना खाता खोले आउट हुए। बुमराह ने साइम आयूब और कप्तान सलमान अली आगा को भी पवेलियन भेजा। बाबर आजम भी सस्ते में आउट हो गए। उस्मान खान ने 44 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
इससे पहले भारत की शुरुआत भी खराब रही और अभिषेक शर्मा पहले ओवर में आउट हो गए। इसके बाद ईशान किशन ने पारी संभाली और 27 गेंद में अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 40 गेंद में 77 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और तीन छक्के शामिल रहे। पावरप्ले में भारत ने 52 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 25 रन, सूर्यकुमार यादव ने 32 रन और शिवम दुबे ने 27 रन का योगदान दिया। हार्दिक पांड्या पहली गेंद पर आउट हुए, जबकि अक्षर पटेल भी खाता नहीं खोल सके। पाकिस्तान की ओर से साइम आयूब ने तीन विकेट लिए, जबकि उस्मान, शाहीन और सलमान को एक-एक सफलता मिली।
3️⃣/3️⃣ for #TeamIndia 💙 The #MenInBlue win by 6️⃣1️⃣ runs to qualify for Super 8! 💪 Scorecard ▶️ https://t.co/IgYYH0TeR9 #T20WorldCup pic.twitter.com/hFPqtYIERe — BCCI (@BCCI) February 15, 2026
15 Feb 2026 10:19 PM (IST)
पाकिस्तानी टीम 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो चुकी है। इस हिसाब से टीम इंडिया ने इस मुकाबले को 61 रन के बड़े अंदर से अपने नाम कर लिया है।
15 Feb 2026 10:06 PM (IST)
वरुण चक्रवर्ती ने टीम के 16वें ओवर में लगातार दो पाकिस्तानी बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। उन्होंने पहले फहीम अशरफ और उस्मान तारिक को पवेलियन का रास्ता दिखाया। अब भारत को जीत के लिए सिर्फ एक विकेट की जरूरत है।
15 Feb 2026 09:50 PM (IST)
टीम इंडिया को शादाब खान के रूप में 7वीं सफलता मिल चुकी है। उन्हें तिलक वर्मा ने आउट किया। पाकिस्तान का स्कोर 12 ओवर के बाद 79/7 है।
15 Feb 2026 09:46 PM (IST)
पाकिस्तान को मोहम्मद नवाज के रूप में छठा झटका लग चुका है। वो कुलदीप यादव की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में शिवम दुबे को अपना कैच थमा बैठे। पाकिस्तान का स्कोर 12 ओवर के बाद 78/6 है।
15 Feb 2026 09:43 PM (IST)
टीम इंडिया को इस वक्त बड़ा विकेट मिला है। अक्षर पटेल ने उस्मान खान को पवेलियन भेज दिया है। पटेल की गेंद पर उस्मान आगे बढ़ कर खेलना चाहते थे, लेकिन गेंद उनके बल्ले से नहीं लगी। मौका देखते ही ईशान किशन ने उन्हें स्टंप आउट कर दिया। उन्होंने 34 गेंदों का सामना करते हुए 44 रन बनाए। इसके साथ ही पाकिस्तान को 5वां झटका लग चुका है। पाकिस्तान का स्कोर 11 ओवर के बाद 73/5 है।
15 Feb 2026 09:24 PM (IST)
पावरप्ले भारतीय गेंदबाजों के नाम रहा है। भारत ने 6 ओवर तक पाकिस्तान के चार बड़े बल्लेबाज साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, कप्तान सलमान अली आगा और बाबर आजम को पवेलियन भेज दिया है। अब तक टीम के लिए जसप्रीत बुमराह ने 2 जबकि हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल को 1-1 विकेट मिला है। वहीं, पाकिस्तान ने 38 रन बना लिए हैं। अब उसे जीत के लिए 84 गेंद पर 138 रन की जरूरत है।
Through the gate and BOWLED \|/
Vice-captain Axar Patel with #TeamIndia's 4⃣th wicket within the powerplay 👏
Updates ▶️ https://t.co/IgYYH0TeR9 #T20WorldCup | #MenInBlue pic.twitter.com/tsjEcPOhbw
— BCCI (@BCCI) February 15, 2026
15 Feb 2026 09:18 PM (IST)
टीम इंडिया ने मुकाबले में मजबूत पकड़ बना ली है। 5वें ही ओवर में पाकिस्तान के 4 बड़े बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। अब अक्षर पटेल ने पाकिस्तान के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बाबर आजम को क्लीन बोल्ड कर दिया है। इसके साथ ही पाकिस्तान को चौथा झटका लग चुका है।
T20 World Cup. WICKET! 4.5: Babar Azam 5(7) b Axar Patel, Pakistan 34/4 https://t.co/IgYYH0TeR9 #TeamIndia #T20WorldCup
— BCCI (@BCCI) February 15, 2026
15 Feb 2026 09:09 PM (IST)
जसप्रीत बुमराह ने अपनी दूसरी विकेट लेते हुए पाकिस्तान को तीसरा झटका दिया है। उन्होंने पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा को हार्दिक पांड्या के हाथों कैच आउट कराया है। अभी पूरा का पूरा दबाव पाकिस्तान पर बना हुआ है। 3 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 21/3 है।
Striking early and striking big 😎
Hardik Pandya 🤝 Jasprit Bumrah #TeamIndia with 3️⃣ wickets in no time 👏
Updates ▶️ https://t.co/IgYYH0TeR9 #T20WorldCup | #MenInBlue pic.twitter.com/2AdRFXVeix
— BCCI (@BCCI) February 15, 2026
15 Feb 2026 09:05 PM (IST)
दूसरे ही ओवर में भारत को जसप्रीत बुमराह ने दूसरी सफलता दिलाई है। उन्होंने सैम अयूब को LBW आउट कर पवेलियन भेजा है।
15 Feb 2026 08:59 PM (IST)
हार्दिक पांड्या ने भारत को पहली सफलता दिलाई है। उन्होंने पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साबिहजादा फरहान को रिंकू सिंह के हाथों कैच आउट कराया है।
15 Feb 2026 08:41 PM (IST)
भारतीय पारी की अंतिम गेंद पर अक्षर पटेल कैच आउट हुए। सैम अयूब ने उनका बेहतरीन कैच पकड़ा। वहीं, टीम इंडिया ने पाकिस्तान के सामने कोलंबो में 175 रन का ठीकठाक स्कोर खड़ा किया है।
15 Feb 2026 08:34 PM (IST)
पाकिस्तान को सूर्यकुमार यादव के रूप में 5वीं सफलता मिल चुकी है। सूर्यकुमार यादव ने इस मुकाबले में 29 गेंदों का सामना करते हुए 32 रन बनाए। 19 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 159/5 है।
15 Feb 2026 08:30 PM (IST)
टीम इंडिया का स्कोर 18 ओवर बाद 154/4 है। इस वक्त क्रीज पर शिवम दुबे और सूर्यकुमार यादव मौजूद हैं।
15 Feb 2026 08:16 PM (IST)
तिलक वर्मा के बाद अपनी पहली ही गेंद पर हार्दिक पांड्या बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गवां बैठे हैं। उन्हें सैम अयूब ने अपना तीसरा शिकार बनाया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर शिवम दुबे आए हैं। दूसरी तरफ कप्तान सूर्यकुमार यादव 22 रन के स्कोर पर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर 14.3 ओवर बाद 126/4 है।
15 Feb 2026 08:13 PM (IST)
टीम इंडिया को तिलक वर्मा के रूप में तीसरा बड़ा झटका लग चुका है। तिलक ने इस मैच में 24 गेंदों का सामना करते हुए 25 रन बनाए। उन्हें सैम अयूब ने अपना दूसरा शिकार बनाया। दूसरी तरफ कप्तान सूर्यकुमार यादव खेल रहे हैं।
15 Feb 2026 07:58 PM (IST)
टीम इंडिया ने 12वें ओवर में 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। इस वक्त सूर्यकुमारा यादव और तिलक वर्मा क्रीज पर टिके हुए हैं। 12 ओवर बाद टीम इंडिया का स्कोर 107/2 है।
15 Feb 2026 07:43 PM (IST)
ईशान किशन 40 गेंद में 77 रन की लाजवाब पारी खेलकर आउट हो गए हैं। उन्हें पाकिस्तानी गेंदबाज सैम अयूब ने क्लीन बोल्ड किया। इसके साथ ही टीम इंडिया को दूसरा बड़ा झटका भी लग चुका है। 8.4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 88/4 है।
15 Feb 2026 07:30 PM (IST)
ईशान किशन ने पाकिस्तान की खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंद में फिफ्टी जड़ दी है। इस मैच में वो बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए दिख रहे हैं। दूसरी तरफ 10 रन स्कोर पर तिलक वर्मा खड़े हैं। 7 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 65/1 है।
Half-Century in no time! 👊
Ishan Kishan brings up his 5️⃣0️⃣ off just 27 balls!
Updates ▶️ https://t.co/IgYYH0TeR9 #TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue pic.twitter.com/0MJztCv81J
— BCCI (@BCCI) February 15, 2026
15 Feb 2026 07:04 PM (IST)
अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट चुके हैं। पहले ओवर में पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा का शिकार बन चुके हैं। ये इस मैच में भारत की खराब शुरुआत है। 1 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 1 रन पर 1 विकेट है।
15 Feb 2026 07:01 PM (IST)
कोलंबो में टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। भारत के लिए अभिषेक शर्मा और ईशान किशन सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतर चुके हैं। वहीं, पाकिस्तान के लिए कप्तान सलमान अली आगा पहला ओवर लेकर आए हैं।
𝐒𝐡𝐨𝐰𝐭𝐢𝐦𝐞 𝐢𝐧 𝐂𝐨𝐥𝐨𝐦𝐛𝐨 🏟️#TeamIndia are all set for their Match 3️⃣ of #T20WorldCup 2026 💙#MenInBlue pic.twitter.com/tfgTKtWSW0
— BCCI (@BCCI) February 15, 2026
15 Feb 2026 06:40 PM (IST)
सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ़, उस्मान खान (विकेट कीपर), शाहीन शाह अफ़रीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक।
15 Feb 2026 06:39 PM (IST)
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
15 Feb 2026 06:38 PM (IST)
इस मुकाबले में टीम इंडिया ने दो बदलाव किए हैं। अभिषेक शर्मा फिट हो गए हैं और वो संजू सैसमन की जगह ओपनिंग करते हुए दिखाई देंगे। वहीं, अर्शदीप सिंह की जगह स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को मौका दिया गया है।
15 Feb 2026 06:36 PM (IST)
कोलंबो में पाकिस्तान के कप्तान ने टॉस जीत लिया है। टॉस जीतकर उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अब टीम इंडिया इस अहम मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करेगी। टीम इंडिया की कोशिश स्कोर बोर्ड पर बड़े से बड़ा स्कोर खड़ा करने पर होगी।
🚨 Toss 🚨#TeamIndia have been put into bat.
Updates ▶️ https://t.co/IgYYH0TeR9 #T20WorldCup | #MenInBlue pic.twitter.com/rMA2wseuxJ
— BCCI (@BCCI) February 15, 2026
15 Feb 2026 06:11 PM (IST)
भारतीय टीम कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव कर सकती है। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की वापसी तय मानी जा रही है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में संकेत दिए थे कि अभिषेक इस मैच में खेलेंगे। वहीं टीम संयोजन के अनुसार कुलदीप यादव या वॉशिंगटन सुंदर में से किसी एक को मौका मिल सकता है, जहां सुंदर चोट से उबरकर वापसी के करीब हैं।
15 Feb 2026 06:10 PM (IST)
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले के दौरान बारिश की संभावना जताई जा रही है और कोलंबो में आसमान पर बादल छाए हुए हैं। 28 हजार दर्शकों की क्षमता वाला आर. प्रेमदासा स्टेडियम फैंस से पूरी तरह भरा रहेगा, क्योंकि मैच के सभी टिकट पहले ही बिक चुके हैं।
15 Feb 2026 05:24 PM (IST)
भारतीय टीम इस वक्त आर. प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम पहुंच चुकी है। इस दौरान वहां पर सबसे पहले बस से तिलक वर्मा को उतरते हुए देखा गया। इसके बाद एक के बाद एक सभी भारतीय खिलाड़ी आराम से उतकर मैदान पर पहुंचे। इस दौरान भारतीय क्रिकेट के खिलाड़ियो रिलेक्स देखा गया।
#WATCH | Colombo, Sri Lanka: Indian Cricket Team arrive at the R. Premadasa Stadium in Colombo for their match against Pakistan
#INDvPAK #ICCMensT20WorldCup pic.twitter.com/V77MUKAG1M
— ANI (@ANI) February 15, 2026
15 Feb 2026 05:09 PM (IST)
भारत और पाकिस्तान के बीच पिछला विश्व कप मुकाबला न्यूयॉर्क में खेला गया था, जहां भारत ने बेहद रोमांचक मैच में 6 रन से जीत हासिल की थी। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में अपने सभी विकेट गंवाकर केवल 119 रन बनाए थे। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के सामने टिक नहीं सकी और 20 ओवर में 7 विकेट पर 113 रन ही बना पाई। जसप्रीत बुमराह को शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। उन्होंने चार ओवर में मात्र 14 रन खर्च करते हुए तीन अहम विकेट झटके थे।
15 Feb 2026 05:07 PM (IST)
पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने पाकिस्तान के गेंदबाज उस्मान तारिक को साधारण ऑफ स्पिनर बताते हुए कहा कि वह अपनी डिलीवरी स्ट्राइड में थोड़ा ठहरकर गेंद फेंकते हैं और उन्हें भरोसा है कि भारतीय बल्लेबाज टी20 विश्व कप मैच में उनकी गेंदबाजी को अच्छी तरह संभाल लेंगे। भारत और पाकिस्तान की टीमें रविवार को कोलंबो में ग्रुप ए के मुकाबले में आमने-सामने होंगी और 28 वर्षीय तारिक मैच से पहले चर्चा में बने हुए हैं। गांगुली का मानना है कि भारतीय बल्लेबाजों के लिए उन्हें खेलना ज्यादा मुश्किल नहीं होगा। सौरव गांगुली ने कहा कि "कुछ भी मुश्किल नहीं है, वह (तारिक) एक ऑफ स्पिनर है और वह बस रुक-रुक कर गेंदबाजी करता है। भारत उसे अच्छे से खेलेगा।"
15 Feb 2026 05:00 PM (IST)
टी20 वर्ल्ड कप के अपने सभी मुकाबले कोलंबो में खेलने को पाकिस्तान कोई खास बढ़त नहीं मानता और रविवार को जीत उसी टीम की होगी जो बेहतर क्रिकेट खेलेगी। बड़े मुकाबले से पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने यही बात कही। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आगा ने साफ किया कि एक ही मैदान पर खेलने भर से जीत तय नहीं हो जाती और टीम को पूरे मैच में अच्छा प्रदर्शन करना ही पड़ेगा। उन्होंने यह भी माना कि स्थानीय मौसम की आदत होना छोटा सा फायदा हो सकता है, लेकिन असली फर्क मैदान पर खेल से ही पड़ेगा। पाकिस्तानी कप्तान ने कहा कि "हम यहीं हैं और सभी मैच कोलंबो में खेल रहे हैं, लेकिन मुझे नहीं पता कि यह फायदा कैसे है। हमें मौसम की आदत है, बस यही फायदा है। आपको पूरे 40 ओवर अच्छा क्रिकेट खेलना होगा, वरना आप जीत नहीं सकते। आपको अपने प्लान को पूरा करना होगा। सिर्फ इसलिए कि आप यहीं हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि आप मैच जीत ही जाएंगे। हमें अच्छा खेलना होगा, हम यही करने की कोशिश करेंगे।"
15 Feb 2026 04:55 PM (IST)
भारतीय टीम प्रबंधन की चिंता उस समय कुछ कम होती नजर आई जब अभिषेक शर्मा ने बड़े मुकाबले से पहले नेट सत्र में जोरदार बल्लेबाजी की और पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले अपनी फिटनेस के साफ संकेत दिए। नामीबिया के खिलाफ खेले गए मैच से पेट के संक्रमण की वजह से बाहर रहने वाले अभिषेक ने नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया था, जिसके कारण रविवार को होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले में उनके खेलने को लेकर संशय बन गया था। बाएं हाथ के इस आक्रामक सलामी बल्लेबाज ने नेट सत्र में करीब 30 मिनट तक बिना किसी दिक्कत के बल्लेबाजी की और इस दौरान वह पूरी तरह फिट दिखाई दिए।
📍 Colombo
🔽🎥 All pumped up for our next challenge in the #T20WorldCup 🙌#TeamIndia | #MenInBlue https://t.co/WsAUHiJ99R
— BCCI (@BCCI) February 15, 2026
15 Feb 2026 04:52 PM (IST)
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत का पलड़ा पाकिस्तान पर भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 7 में भारत ने जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 1 जीत मिली है। भारत को एकमात्र हार साल 2021 के मुकाबले में झेलनी पड़ी थी। इसके अलावा हर बार भारतीय टीम ने दबदबा बनाए रखा है। यही कारण है कि आगामी मैच में भी टीम इंडिया को मजबूत दावेदार माना जा रहा है।
Prep mode 🔛
📸 𝙎𝙣𝙖𝙥𝙨𝙝𝙤𝙩𝙨 from #TeamIndia's training session in Colombo! 💪#MenInBlue | #T20WorldCup pic.twitter.com/ia1ehyvMFS
— BCCI (@BCCI) February 14, 2026
15 Feb 2026 04:51 PM (IST)
अगर ओवरऑल टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड की बात करें तो यहां भी भारत का प्रदर्शन बेहतर रहा है। अब तक दोनों देशों के बीच 16 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 12 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान को 3 मुकाबलों में सफलता मिली है। एक मैच टाई भी रहा है। आंकड़े साफ बताते हैं कि छोटे फॉर्मेट में भारतीय टीम ने पाकिस्तान पर लगातार बढ़त बनाई हुई है।
15 Feb 2026 04:50 PM (IST)
फैंस के लिए राहत की बात यह है कि आर प्रेमदासा मैदान का जल निकासी तंत्र काफी अच्छा माना जाता है। यहां नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआत में मदद मिलने की संभावना रहती है, क्योंकि गेंद हवा में लहरा सकती है। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच धीमी होने लगती है, जिससे गेंदबाजों को अतिरिक्त सहारा मिलता है और बल्लेबाजों के लिए बड़े शॉट लगाना कठिन हो जाता है। इस मैदान पर स्पिन गेंदबाज भी प्रभावी साबित होते हैं, ऐसे में पाकिस्तान के उस्मान तारिक और भारत के वरुण चक्रवर्ती की भूमिका अहम रह सकती है। कोलंबो का मौसम भी बल्लेबाजों की चिंता बढ़ा रहा है, क्योंकि तेज हवा चलने पर गेंद और ज्यादा घूम व लहरा सकती है।
15 Feb 2026 04:48 PM (IST)
मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक कोलंबो में रविवार को दिनभर बारिश के आसार बने हुए हैं। सुबह के समय वर्षा की संभावना करीब 20 से 30 प्रतिशत बताई जा रही है, जबकि शाम 7 बजे तक इसके लगभग 40 प्रतिशत रहने का अनुमान है। ऐसे हालात में बारिश के कारण मुकाबला रद्द होने की आशंका भी बनी रहेगी। हालांकि यदि खेल शुरू हो भी जाता है, तो मौसम की स्थिति का असर पिच पर जरूर देखने को मिल सकता है, जिससे खेल की परिस्थितियां बदल सकती हैं।
15 Feb 2026 04:47 PM (IST)
सईम अयूब, साहबजादा फरहान, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान, शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद, उस्मान तारिक।
15 Feb 2026 04:46 PM (IST)
ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
— BCCI (@BCCI) February 14, 2026
15 Feb 2026 04:43 PM (IST)
सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक।
15 Feb 2026 04:43 PM (IST)
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।