भारत के सामने अब तक पाकिस्तान को नहीं मिली है एक भी जीत, देखें दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
India Women's vs Pakistan Women's: भारत और पाकिस्तान की महिला टीमें 2025 विश्व कप में आमने-सामने होंगी। भारत अब तक सभी 11 वनडे मुकाबलों में पाकिस्तान को हराकर पूरी तरह हावी रहा है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारतीय महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
India Women’s vs Pakistan Women’s, Head to Head Record in Odis: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का आगाज हो चुका है। इस टूर्नामेंट में आज 5 अक्टूबर को भारतीय महिला टीम और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेड मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला श्रीलंका के आर.प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।
अगर दोनों देशों की हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो भारत का पलड़ा भारी रहा है। भारत-पाकिस्तान की महिला टीमें साल 2005 से अब तक कुल 11 वनडे मैच खेल चुकी हैं। इस दौरान सभी 11 मैचों में भारतीय टीम ने जीत हासिल की है। पाकिस्तान की टीम आज तक भारतीय महिला टीम के खिलाफ एक भी वनडे मैच नहीं जीत सकी है।
भारत-पाक के बीच 2005 में खेला गया था पहला मुकाबला
दोनों देशों की महिला टीमों के बीच पहला मुकाबला कराची में 30 दिसंबर 2005 को खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम ने 193 रन से शानदार जीत दर्ज की थी। इसके बाद कराची के ही मैदान पर 2 जनवरी 2006 को भारत ने पाकिस्तान को 10 विकेटों से करारी शिकस्त दी थी। दिसंबर 2006 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ 80 रन और 103 रन से जीत दर्ज की थी।
सम्बंधित ख़बरें
भारत-पाकिस्तान के रिश्ते सुधारने के लिए आगे आई 117 हस्तियां, PM मोदी और शहबाज शरीफ को लिखी चिट्ठी
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया और भारत खिलाफ के महामुकाबला आज, शिखा पांडेय ने बताया जीत का ‘सीक्रेट फॉर्मूला’
ICC का बड़ा एलान! महिला T20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए इन 8 टीमों को मिली सीधी एंट्री, देखें पूरी लिस्ट
इसके बाद भारत ने 5 मई 2008 को पाकिस्तान के खिलाफ 182 रन से जीत हासिल की, जिसके बाद 9 मई को एक बार फिर पाकिस्तान को 207 रन से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। दोनों देशों के बीच साल 2009 में इकलौता मैच खेला गया। 7 मार्च को भारत ने विश्व कप मुकाबले में पाकिस्तान को 10 विकेट से रौंदा।
यह भी पढ़ें: Women World Cup 2025: भारत-पाक के मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन, रद्द हो सकता है ये मैच
7 फरवरी 2013 को एक बार फिर दोनों देश विश्व कप मैच में आमने-सामने थे। एक बार फिर नतीजा वैसा ही रहा। इस मुकाबले में पाकिस्तान को 6 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी। 19 फरवरी 2017 को वर्ल्ड कप क्वालीफायर में भारत ने 165 गेंदें शेष रहते पाकिस्तानी टीम को 7 विकेट से रौंदा। इसी साल 2 जुलाई को भारत ने विश्व कप मुकाबले में पाकिस्तान को 95 रन से हराया। 6 मार्च 2022 को माउंट माउंगानुई में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप मुकाबले में 107 रन से जीत दर्ज की।
5 अक्टूबर को खेला जाएगा वर्ल्ड कप का मुकाबला
भारत-पाकिस्तान के बीच 5 अक्टूबर को एक बार फिर विश्व कप मैच खेला जाना है, लेकिन इस मुकाबले पर बारिश का साया नजर आ रहा है। टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला मैच डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 59 रन से जीता है। वहीं, पाकिस्तानी टीम बांग्लादेश के विरुद्ध अपना पहला मैच 7 विकेट से गंवा चुकी है। (एजेंसी इनपुट के साथ)
