भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय पारी 2 जीवनदानों का ज्यादा फायदा नहीं उठा सकी तो कैमरे में खराबी ने लंच का टाइम बदलवा दिया।
ऋषभ पंत और शुभमन गिल को मिला जीवन दान
Follow Us
Follow Us :
विस्तार
मुंबई : भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय पारी 2 जीवनदानों से आगे बढ़ी। वहीं स्पाइडरकैम के गड़बड़ा जाने के कारण मैच में देरी हुयी और तय समय के पहले अंपायरों ने जल्दी लंच की घोषणा कर दी।
लंच के पहले इस सत्र में भारत ने दबदबा बनाये रखा और 24 ओवर में एक विकेट खोकर 109 रन बनाया था। लेकिन इस दौरान न्यूजीलैंड ने कई मौके भी गंवाए गए। कीवी टीम को इन मौकों पर विचार करना होगा। खासकर शुभमन गिल को 45 रन पर मिले जीवनदान से वह एक बड़ी पारी की ओर बढ़ रहे हैं। मार्क चैपमैन ने एक आसान मौका गंवा देने के बाद गिल भारत को लीड दिलाने के लिए जोर लगा रहे थे। लंच के बाद खबर लिखे जाने तक वह 90 रनों के स्कोर पर खेल रहे थे और शतक की ओर बढ़ रहे थे। लेकिन उसके बाद वह एजाज पटेल के शिकार बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
It’s Lunch on Day 2 of the Mumbai Test! #TeamIndia added 1⃣0⃣9⃣ runs to their overnight score to move to 195/5.7⃣0⃣* for Shubman Gill
6⃣0⃣ for Rishabh PantWe shall be back for the Second Session shortly! ⌛️
इसके साथ ही ऋषभ पंत भी 53 रन पर एक जीवनदान पा गए, लेकिन इससे न्यूजीलैंड को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। टेस्ट टीम में वापसी कर रहे ईश सोढ़ी ने भारतीय विकेटकीपर को 59 गेंदों पर 60 रनों के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। लेकिन तब तक पंत ने अपना काम कर दिया था।
न्यूजीलैंड के दो फ्रंट-लाइन स्पिनरों लगातार हमले करके बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 36 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा, जबकि गिल ने साझेदारी को आगे बढ़ाया। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया और 70* रन बनाकर मजबूती से बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत न्यूजीलैंड के पहली पारी के 235 रनों के स्कोर से केवल 40 रन पीछे है और उन्हें पहली पारी में महत्वपूर्ण बढ़त हासिल करने की उम्मीद होगी।
India vs new zealand 2 lifelines before lunch and the story of spider cam malfunctioning