Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IND Vs NZ 4th T20 Live Score: न्यूजीलैंड ने एकतरफा अंदाज में जीता मुकाबला, भारत को 50 रन से दी शिकस्त

IND vs NZ 4th T20 Match Updates: विशाखापट्टनम में कीवी टीम ने सीरीज में जीत का खाता खोल दिया है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को एकतरफा अंदाज में शिकस्त देते हुए 50 रन के बड़े अंतर से हराया।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Jan 28, 2026 | 10:52 PM

भारत और न्यूजीलैंड टी20 टीम के कप्तान (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

India vs New Zealand 4th T20 Live: न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में चौथे मैच में 50 रनों से जीत दर्ज की। कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 215 रन बनाए। टिम सीफर्ट ने 36 गेंदों में 62 रन की पारी खेली, जिसमें सात चौके और तीन छक्के शामिल थे। सीफर्ट और डेवोन कॉनवे ने पहले विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी की। कॉनवे 23 गेंद में 44 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड ने बीच में विकेट गंवाए, लेकिन जेरिल मिचेल ने 28 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए और टीम को 200 के पार पहुंचाया। भारत ने 216 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.4 ओवर में 165 रन पर अपनी पारी समाप्त की। शुरुआत बेहद खराब रही, अभिषेक शर्मा गोल्डन डक हुए। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 8 और हार्दिक पांड्या ने 2 रन बनाए। संजू सैमसन ने 15 गेंदों में 24 रन जोड़े। रिंकू सिंह ने 30 गेंदों में 39 रन बनाए, जबकि शिवम दुबे ने 23 गेंदों में 65 रन बनाकर तूफानी पारी खेली। भारत के सात खिलाड़ी दहाई अंक में नहीं पहुंचे। रवि बिश्नोई 10 गेंद में 10 रन बनाकर नाबाद रहे।

न्यूजीलैंड की गेंदबाजी में मिचेल सेंटनर ने तीन विकेट लिए, ईश सोढ़ी और जैक डफी को दो-दो सफलता मिली। मैट हैनरी और जकारी फॉल्क्स ने एक-एक विकेट चटकाए। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई को एक-एक सफलता मिली। इस तरह न्यूजीलैंड ने चौथे टी20 में भारत को करारी हार दी।

New Zealand win the 4th T20I by 50 runs in Vizag.#TeamIndia lead the series 3⃣-1⃣ Scorecard ▶️ https://t.co/GVkrQKKyd6 #INDvNZ | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/zkfXdvEwGD — BCCI (@BCCI) January 28, 2026

सम्बंधित ख़बरें

नमन अवॉर्ड्स 2026 में वर्ल्ड चैंपियंस का जलवा, पांच ट्रॉफियों के साथ BCCI व खिलाड़ियों ने मनाया जीत का जश्न

‘सोशल मीडिया छोड़, खेल पर ध्यान दे…’, 3 बार शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक को कोच गंभीर से मिली थी ये सलाह

‘सैमसन को प्लेइंग इलेवन में लाने का फैसला…’, संजू को लेकर भारतीय टीम के कोच ने किया बड़ा खुलासा

संजू सैमसन को केरल सरकार द्वारा मिलेगा खास सम्मान, 16 मार्च को सेंट्रल स्टेडियम में किया जाएगा सम्मानित

The liveblog has ended.
  • 28 Jan 2026 10:33 PM (IST)

    28 Jan 2026 10:33 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: न्यूजीलैंड ने जीता मैच

    भारतीय टीम 18.3 ओवर में 165 रन पर सिमट कर रह गई है। इस हिसाब से 5 मैचों की सीरीज का चौथा मैच न्यूजीलैंड ने 50 रन से अपने नाम किया।

  • 28 Jan 2026 10:23 PM (IST)

    28 Jan 2026 10:23 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: भारत को लगा 8वां झटका

    अर्शदीप सिंह के रूप में टीम इंडिया को 8वां झटका लग चुका है। उन्हें ईश सोढ़ी ने अपना शिकार बनाया। अब टीम इंडिया को 19 गेंद में 56 रन की जरूरत है।

  • 28 Jan 2026 10:21 PM (IST)

    28 Jan 2026 10:21 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: भारत को लगा 7वां झटका

    हर्षित राणा के रूप में टीम इंडिया को 7वां झटका लग चुका है।

  • 28 Jan 2026 10:20 PM (IST)

    28 Jan 2026 10:20 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: शिवम दुबे आउट

    शिवम दुबे शानदार पारी खेलकर रन आउट हो चुके हैं। उन्होंने 19 गेंदों का सामना करते हुए 54 रन बनाए।

  • 28 Jan 2026 10:02 PM (IST)

    28 Jan 2026 10:02 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: शिवम दुबे की विस्फोटक बल्लेबाजी

    शिवम दुबे ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वहीं, टीम इंडिया का स्कोर 13 ओवर के बाद 129/5 है।

  • 28 Jan 2026 09:49 PM (IST)

    28 Jan 2026 09:49 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: रिंकू सिंह LBW आउट

    10वें ओवर में 82 रन के स्कोर पर टीम इंडिया को पांचवां झटका लग चुका है। इस बार रिंकू सिंह को जैकरी फाउल्क्स की गेंद पर LBW आउट हो चुके हैं। कुल मिलाकर अब टीम इंडिया के लिए ये मैच जीतना मुश्किल हो गया है।

  • 28 Jan 2026 09:38 PM (IST)

    28 Jan 2026 09:38 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: भारत को लगा चौथा झटका

    टीम इंडिया को हार्दिक पांड्या के रूप में चौथा बड़ा झटका लग चुका है। उन्होंने सिर्फ दो रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर शिवम दुबे आ चुके हैं। वहीं, टीम इंडिया का स्कोर 8.5 ओवर के बाद 69/4 है।

  • 28 Jan 2026 09:30 PM (IST)

    28 Jan 2026 09:30 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: संजू सैमसन क्लीन बोर्ड

    संजू सैमसन का बल्ला एक बार फिर से खामोश रहा। वो 24 रन बनाकर कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर की गेंद पर क्लीन बोर्ड हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर हार्दिक पांड्या आए हैं। वहीं, भारत का स्कोर 7.4 ओवर के बाद 58/3 है।

  • 28 Jan 2026 09:05 PM (IST)

    28 Jan 2026 09:05 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: सूर्यकुमार यादव लौटे पवेलियन

    टीम इंडिया को 9 रन के अंदर ही दूसरे ओवर में दो बड़े झटके लग चुके हैं। अभिषेक शर्मा के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव कैच आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं।

  • 28 Jan 2026 08:57 PM (IST)

    28 Jan 2026 08:57 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: भारत को पहली ही गेंद पर लगा पहला झटका

    टीम इंडिया को इनिंग की पहली ही गेंद पर झटका लग चुका है। बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अभिषेक शर्मा अपना विकेट गंवा बैठे हैं। उन्हें मैट हेनरी ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर कप्तान सूर्यकुमार यादव आए हैं।

  • 28 Jan 2026 08:45 PM (IST)

    28 Jan 2026 08:45 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: न्यूजीलैंड ने खड़ा किया 215 रन का विशाल स्कोर

    अंत में डेरिल मिचेल की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत कीवी टीम ने 215 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है। अब टीम इंडिया को जीत के लिए 216 रन बनाने होंगे।

    4th T20I. 19.6: Harshit Rana to Daryl Mitchell 4 runs, New Zealand 215/7 https://t.co/GVkrQKKyd6 #TeamIndia #INDvNZ #4thT20I @IDFCfirstbank

    — BCCI (@BCCI) January 28, 2026

  • 28 Jan 2026 08:33 PM (IST)

    28 Jan 2026 08:33 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: न्यूजीलैंड का 7वां विकेट पवेलियन

    अर्शदीप सिंह ने भारत को सातवीं सफलता दिलाई है। एक बार फिर से रिंकू सिंह ने कैच पकड़ा है। न्यूजीलैंड का स्कोर 18.2 ओवर के बाद 188/7 है।

  • 28 Jan 2026 08:17 PM (IST)

    28 Jan 2026 08:17 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: भारत को मिली पांचवी सफलता

    मार्क चैपमैन के रूप में टीम इंडिया को पांचवी सफलता मिल चुकी है। उन्हें रवि बिश्नोई ने अपना शिकार बनाया। न्यूजीलैंड का स्कोर 15.4 ओवर के बाद 156/5 है।

  • 28 Jan 2026 08:16 PM (IST)

    28 Jan 2026 08:16 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: न्यूजीलैंड को लगा चौथा झटका

    ग्लेन फिलिप्स के रूप में कीवी टीम को चौथा झटका लग चुका है। वो कुलदीप यादव की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में रिंकू सिंह को कैच थमा बैठे। फिलिप्स ने 16 गेंदों का सामना करते हुए 24 रन बनाए। न्यूजीलैंड का स्कोर 13.4 ओवर के बाद 137/4 है।

  • 28 Jan 2026 08:00 PM (IST)

    28 Jan 2026 08:00 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: टिम साइफर्ट लौटे पवेलियन

    टिम साइफर्ट के रूप में न्यूजीलैंड को तीसरा झटका लगा है। अर्शदीप सिंह ने टिम साइफर्ट को 62 के निजी स्कोर पर आउट हुआ। न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट 126 के स्कोर पर गिरा।

  • 28 Jan 2026 07:44 PM (IST)

    28 Jan 2026 07:44 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: रचिन रवींद्र फिर फ्लॉप

    रचिन रवींद्र एक बार फिर से फ्लॉप नजर आए। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने अपना शिकार बनाया। इसके साथ ही न्यूजीलैंड को 103 के स्कोर पर दूसरा बड़ा झटका लग चुका है। रचिन ने 4 गेंदों का सामना करते हुए 2 रन बनाए।

  • 28 Jan 2026 07:40 PM (IST)

    28 Jan 2026 07:40 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: भारत को मिली पहली सफलता

    100 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड को पहला झटका लगा है। कुलदीप यादव की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में डेवोन कॉनवे रिंकू सिंह को अपना कैच थमा बैठे हैं। उन्होंने 23 गेंद का सामना करते हुए 44 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर रचिन रवींद्र आए हैं। न्यूजीलैंड का स्कोर 8.4 ओवर के बाद 101/1 है।

  • 28 Jan 2026 07:35 PM (IST)

    28 Jan 2026 07:35 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: टिम साईफर्ट ने 25 गेंद में ठोकी फिप्टी

    न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टिम साइफर्ट ने 25 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। दूसरी तरफ डेवोन कॉनवे 18 गेंद में 38 रन बनाकर खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड का स्कोर 7.5 ओवर के बाद 93/0 है।

  • 28 Jan 2026 07:25 PM (IST)

    28 Jan 2026 07:25 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: न्यूजीलैंड की तेज बल्लेबाजी

    न्यूजीलैंड की टीम तेज-तर्रार अंदाज में बल्लेबाजी कर रही है। टीम ने 5 ओवर में बिना विकेट खोए 55 रन बना लिए हैं। टिम सीफर्ट 21 गेंदों में 46 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, डेवोन कॉनवे 8 रन बनाकर क्रीज में मौजूद हैं।

  • 28 Jan 2026 07:02 PM (IST)

    28 Jan 2026 07:02 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू

    न्यूजीलैंड की इनिंग शुरू हो चुकी है। टीम के लिए टिम सीफर्ट और डेवोन कॉनवे सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतर चुके हैं। वहीं, टीम इंडिया के लिए अर्शदीप सिंह पहला ओवर लेकर मैदान पर उतर चुके हैं। पहले ओवर के समापन के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 14/0 है।

  • 28 Jan 2026 06:40 PM (IST)

    28 Jan 2026 06:40 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

    टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जैकरी फाउल्क्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।

  • 28 Jan 2026 06:39 PM (IST)

    28 Jan 2026 06:39 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: भारत की प्लेइंग इलेवन

    अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

  • 28 Jan 2026 06:35 PM (IST)

    28 Jan 2026 06:35 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: ईशान किशन की जगह अर्शदीप सिंह को मिला मौका

    चौथे टी20 में ईशान किशन को आराम दिया गया है। उनकी जगह पर तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया है।

  • 28 Jan 2026 06:32 PM (IST)

    28 Jan 2026 06:32 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: भारत ने जीता टॉस

    टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने विशाखापट्टनम में टॉस जीत लिया है। टॉस जीतने के बाद उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अब टीम इंडिया की कोशिश इंग्लैंड को कम से कम स्कोर रोकने पर होगी। वहीं, कीवी टीम चौथे मैच में टीम इंडिया के सामने बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी।

    4th T20I. India won the toss and elected to field. https://t.co/GVkrQKKyd6 #TeamIndia #INDvNZ #4thT20I @IDFCFIRSTBank

    — BCCI (@BCCI) January 28, 2026

  • 28 Jan 2026 05:48 PM (IST)

    28 Jan 2026 05:48 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: क्या चक्रवर्ती को मिलेगी प्लेइंग XI में मौका?

    स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को पिछले मैच में आराम दिया गया था, लेकिन पहले दो मुकाबलों में उनकी गेंदबाजी में वह धार नजर नहीं आई, जिसके लिए वे जाने जाते हैं। भारत इस पर विचार करेगा कि चौथे मैच में रवि बिश्नोई (गुवाहाटी में 18 रन देकर दो विकेट) को टीम में बरकरार रखा जाए या कुलदीप को आराम देकर उनकी जगह चक्रवर्ती को वापस लाया जाए।

  • 28 Jan 2026 05:41 PM (IST)

    28 Jan 2026 05:41 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: अक्षर पटेल खेलेंगे या नहीं?

    ऑलराउंडर अक्षर पटेल के चौथे टी20 में उतरने की संभावना है। पहले टी20 में फील्डिंग के दौरान उनके हाथ में चोट लगी थी। विशाखापट्टनम मैच से एक दिन पहले अक्षर ने नेट्स में काफी देर तक बल्लेबाजी और गेंदबाजी की। भारत लगातार तीन मैच खेलने के बाद हार्दिक पांड्या को आराम दे सकता है। अर्शदीप सिंह ने भी लंबा अभ्यास सत्र किया और वह हर्षित राणा की जगह टीम में लौट सकते हैं।

  • 28 Jan 2026 05:38 PM (IST)

    28 Jan 2026 05:38 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: संजू की खराब फॉर्म

    मौजूदा सीरीज में भारत के लिए संजू सैमसन की कमजोर फॉर्म चिंता का कारण बनी हुई है। वह तीन मैचों में 5.33 की औसत से सिर्फ 16 रन ही बना पाए हैं, जिससे टीम में उनकी जगह को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। टीम मैनेजमेंट संजू को खुद को साबित करने के लिए एक और अवसर दे सकता है। टीम प्रबंधन उन्हें तीसरे नंबर पर उतारने पर भी विचार कर सकता है। यदि ऐसा होता है तो अभिषेक के साथ किशन पारी की शुरुआत करेंगे।

  • 28 Jan 2026 05:37 PM (IST)

    28 Jan 2026 05:37 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: न्यूजीलैंड का स्क्वॉड

    मिचेल सेंटनर (कप्तान), डेवोन कॉनवे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, जकारी फॉल्क्स, बेवॉन जैकब्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफ़ी, जेम्स नीशम, माइकल ब्रेसवेल, लॉकी फर्ग्यूसन।

  • 28 Jan 2026 05:36 PM (IST)

    28 Jan 2026 05:36 PM (IST)

    India vs New Zealand Live Score: भारत का स्क्वॉड

    सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल।

     

India vs new zealand live score taday cricket match ind vs nz 4th t20 live vishakhapatnam scorecard t20 live blog

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 28, 2026 | 05:22 PM

Topics:  

  • IND Vs NZ
  • India vs New Zealand
  • Indian Cricket Team
  • Live Updates
  • New Zealand Cricket Team

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.