IND vs NZ, 2nd ODI Highlights: केएल राहुल पर भारी पड़े डेरिल मिचेल, न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया
IND vs NZ 2nd ODI Higlights: न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे को 7 विकेट से जीत लिया है। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। डेरिल मिचेल ने नाबाद 131 रनों की पारी खेली है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा , अक्षय साहू
India vs New Zealand Live Score 2st ODI: न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे वनडे मुकाबले में बुधवार को यहां भारत को सात विकेट से हराकर श्रृंखला को 1-1 से बराबर कर लिया। न्यूजीलैंड ने भारत को सात विकेट पर 284 रन पर रोकने के बाद 47.3 ओवर में तीन विकेट पर 286 रन बनाकर जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल ने नाबाद 131 जबकि विल यंग ने 87 रन का योगदान दिया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 152 गेंद में 162 रन की साझेदारी कर टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला।
के एल राहुल के नाबाद 112 रन की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में सात विकेट पर 284 रन बनाये। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत के लिये राहुल ने 92 गेंद में 11 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 112 रन बनाये। कप्तान शुभमन गिल ने 53 गेंद में 56 रन का योगदान दिया। विराट कोहली 29 गेंद में 23 और रोहित शर्मा 38 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए।
सम्बंधित ख़बरें
एशियाई खेलों कप्तानी नहीं करेंगे सूर्यकुमार, लक्ष्मण होंगे टीम के हेड कोच, 30 खिलाड़ियों की लांग लिस्ट तैयार
आउट होने के बाद छलका वैभव सूर्यवंशी का दर्द, बताया आखिर कहां हो गई चूक वरना बन जाता वर्ल्ड रिकॉर्ड
LSG की हार पर इमोशनल हुए ऋषभ पंत, टीम के खराब प्रदर्शन पर कही ये बात, अगले सीजन को लेकर दिया बड़ा हिंट
Canada Cricket: क्रिकेट कनाडा अध्यक्ष अरविंदर खोसा के घर पर फायरिंग, पुलिस को रंगदारी का शक
14 Jan 2026 09:52 PM (IST)
14 Jan 2026 09:52 PM (IST)IND vs NZ Live Score Update: वनडे में NZ बनाम IND के लिए सबसे ज़्यादा शतक
- 5 - नाथन एस्टल (29 पारियां)
- 3 - डेरिल मिचेल (10 पारियां)*
- 3 - क्रिस केर्न्स (28 पारियां)
- 3 - रॉस टेलर (34 पारियां)
14 Jan 2026 09:51 PM (IST)
14 Jan 2026 09:51 PM (IST)IND vs NZ Live Score Update: न्यूजीलैंड द्वारा भारत के खिलाफ सबसे सफल चेज (वनडे)
348 हैमिल्टन में, 2020
307 ऑकलैंड में, 2022
297 माउंट माउंगानुई में, 2020
285 राजकोट में, 2026*
281 वानखेड़े में, 2017
14 Jan 2026 09:28 PM (IST)
14 Jan 2026 09:28 PM (IST)IND vs NZ Live Score Update: न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता मुकाबला
न्यूजीलैंड की टीम ने 7 विकेट से मुकाबले को जीत लिया है। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। डेरिल मिचेल ने नाबाद 131 रनों की पारी खेलते हुए मुकाबले को एकतरफा बना दिया। वहीं विल यंग ने भी मिचेल का बखूबी साथ निभाया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 162 रनों की साझेदारी की।
14 Jan 2026 08:58 PM (IST)
14 Jan 2026 08:58 PM (IST)IND vs NZ Live Score Update: डेरिल मिचेल का शतक
डेरिल मिचेल ने 96 गेंदों में अपना शतक बनाया है। यह मिचेल का 8वां शतक है। वहीं भारत में यह उनका तीसरा शतक है। मिचेल की इस पारी से न्यूजीलैंड की टीम आसानी से जीत की राह पर बढ़ते दिख रही है।
14 Jan 2026 08:39 PM (IST)
14 Jan 2026 08:39 PM (IST)IND vs NZ Live Score Update: विल यंग लौटे पवेलियन
विल यंग 87 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। 208 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को तीसरा झटका लगा। कुलदीप यादव ने यह विकेट लिया।
14 Jan 2026 07:52 PM (IST)
14 Jan 2026 07:52 PM (IST)IND vs NZ Live Score Update: विल यंग का अर्धशतक
न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज विल यंग ने अपना अर्धशतक जड़ दिया है। 68 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। अब न्यूजीलैंड की टीम हावी दिख रही है।
14 Jan 2026 07:44 PM (IST)
14 Jan 2026 07:44 PM (IST)IND vs NZ Live Score Update: डेरिल मिचेल का अर्धशतक
डेरिल मिचेल ने 52 गेंदों पर अर्धशतकीय पारी खेली। 125 के स्कोर पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस सीरीज में मिचेल का यह लागातार दूसरा अर्धशतक है।
14 Jan 2026 07:26 PM (IST)
14 Jan 2026 07:26 PM (IST)IND vs NZ Live Score Update: न्यूजीलैंड के 100 रन पूरे
न्यूजीलैंड ने 22 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 101 रन बनाए। विल यंग और डेरिल मिचेल जम गए हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी हुई है। विल यंग 35 और डेरिल मिचेल 36 रन बनाकर खेल रहे हैं।
14 Jan 2026 06:47 PM (IST)
14 Jan 2026 06:47 PM (IST)IND vs NZ Live Score Update: न्यूजीलैंड को लगा दूसरा झटका
न्यूजीलैंड को दूसरा झटका हेनरी निकोल्स के रूप में लगा। हेनरी निकोल्स 10 रन बनाकर आउट हो गए। प्रसिद्ध कृष्णा ने निकोल्स को बोल्ड करके भारतीय टीम को दूसरी सफलता दिलाई। 46 के स्कोर पर दूसरा विकेट गिरा।
14 Jan 2026 06:23 PM (IST)
14 Jan 2026 06:23 PM (IST)IND vs NZ Live Score Update: न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका
न्यूजीलैंड को पहला झटका डेवॉन कॉनवे के रूप में लगा। 22 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को पहला झटका लगा। 16 रन बनाकर डेवॉन कॉनवे आउट हुए। हर्षित राणा ने कॉनवे को आउट किया।
14 Jan 2026 05:19 PM (IST)
14 Jan 2026 05:19 PM (IST)IND vs NZ Live Score Update: 2025 से 41-50 ओवर में सबसे ज़्यादा ODI रन (फुल मेंबर टीमें)
- 283 - केएल राहुल (SR: 140.09)
- 244 - ग्लेन फिलिप्स (SR: 157.4)
- 201 - जनिथ लियानागे (SR: 147.8)
- 194 - जस्टिन ग्रीव्स (SR: 160.3)
- 162 - कॉर्बिन बॉश (SR: 124.6)
14 Jan 2026 05:17 PM (IST)
14 Jan 2026 05:17 PM (IST)IND vs NZ Live Score Update: केएल राहुल के पिछले चार वनडे स्कोर
- 60
- 66*
- 29*
- 112* - आज (14 जनवरी)
14 Jan 2026 05:17 PM (IST)
14 Jan 2026 05:17 PM (IST)IND vs NZ Live Score Update: भारतीय टीम ने बनाए 284 रन
भारतीय टीम ने 50 ओवर की समाप्ति के बाद 7 विकेट के नुकसान पर 284 रन बनाए। केएल राहुल ने 92 गेंदों में 112 रनों की नाबाद पारी खेली। यह केएल राहुल का 8वां शतक है। वहीं उनके अलावा शुभमन गिल ने 56, रवींद्र जडेजा ने 27, रोहित शर्मा ने 24 और विराट कोहली ने 23 रन बनाए।
14 Jan 2026 05:03 PM (IST)
14 Jan 2026 05:03 PM (IST)IND vs NZ Live Score Update: केएल राहुल का शतक
केएल राहुल ने 87 गेंदों पर शतकीय पारी खेलकर टीम इंडिया को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया है। राहुल ने छक्के के साथ अपना शतक पूरा किया। इस दौरान केएल राहुल ने 9 चौके और 1 छक्के लगाए। 49 ओवर के बाद भारतीय टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 272 रन बनाए। एक ओवर का खेल अभी शेष है।
💯
A KaLm and gritty century by @klrahul here in Rajkot off just 87 deliveries.
His 8th in ODIs 👏👏#TeamIndia #INDvNZ #2ndODI @IDFCfirstbank pic.twitter.com/DLBwZWBItx
— BCCI (@BCCI) January 14, 2026
14 Jan 2026 04:49 PM (IST)
14 Jan 2026 04:49 PM (IST)IND vs NZ Live Score Update: नीतीश रेड्डी लौटे पवेलियन
नीतीश रेड्डी 20 रन बनाकर आउट हो गए। 248 के स्कोर पर भारत को छठा झटका लगा। फोक्स ने नीतीश रेड्डी को आउट किया। अब बल्लेबाजी के लिए हर्षित राणा क्रीज पर आए हैं।
14 Jan 2026 04:21 PM (IST)
14 Jan 2026 04:21 PM (IST)IND vs NZ Live Score Update: केएल राहुल का अर्धशतक
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने 52 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। केएल राहुल आज पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और संयम से बल्लेबाजी की। 40.1 ओवर में भारत का स्कोर 200 हो गया है। राहुल का साथ नीतीश रेड्डी दे रहे हैं।
14 Jan 2026 04:14 PM (IST)
14 Jan 2026 04:14 PM (IST)IND vs NZ Live Score Update: रवींद्र जडेजा लौटे पवेलियन
रवींद्र जडेजा के रूप में भारतीय टीम को पांचवां झटका लगा है। जडेजा 27 रन बनाकर 191 के स्कोर पर आउट हो गए। जडेजा की जगह अब नीतीश रेड्डी बल्लेबाजी करने आए हैं। ब्रेसवेल ने जडेजा को आउट किया।
14 Jan 2026 03:49 PM (IST)
14 Jan 2026 03:49 PM (IST)IND vs NZ Live Score Update: 150 के पार भारतीय टीम
भारतीय टीम 33वें ओवर में 150 रनों का आंकड़ा पार किया। केएल राहुल और रवींद्र जडेजा दोनों क्रीज पर मौजूद है।
14 Jan 2026 03:12 PM (IST)
14 Jan 2026 03:12 PM (IST)IND vs NZ Live Score Update: विराट कोहली लौटे पवेलियन
विराट कोहली के रूप में भारत को चौथा झटका लगा है। विराट कोहली 23 रन बनाकर आउट हो गए। भारत को चौथा झटका 118 के स्कोर पर लगा। यहां से भारतीय टीम को कम से 250 रन तो बनाने ही होंगे। अब क्रीज पर केएल राहुल और रवींद्र जडेजा मौजूद है।
14 Jan 2026 03:01 PM (IST)
14 Jan 2026 03:01 PM (IST)IND vs NZ Live Score Update: श्रेयस अय्यर हुए आउट
श्रेयस अय्यर के रूप में तीसरा झटका लगा। भारतीय टीम का तीसरा विकेट 115 के स्कोर पर गिरा। अय्यर 8 रन बनाकर आउट हो गए।
14 Jan 2026 02:45 PM (IST)
14 Jan 2026 02:45 PM (IST)IND vs NZ Live Score Update: शुभमन गिल हुए आउट
शुभमन गिल के रूप में भारतीय टीम को दूसरा झटका लगा है। 56 रन बनाकर गिल आउट हो गए है। 99 के स्कोर पर दूसरा विकेट गिरा। अब बल्लेबाजी करने श्रेयस अय्यर आए है।
14 Jan 2026 02:35 PM (IST)
14 Jan 2026 02:35 PM (IST)IND vs NZ Live Score Update: शुभमन गिल का पचासा
शुभमन गिल ने लगातार दूसरे वनडे में भी अर्धशतकीय पारी खेली। गिल ने 47 गेंदों का सामना करते हुए 51 रनों की पारी खेली। इस दौरान गिल ने 7 चौके और एक छक्के लगाए। अब गिल की नजरें इस स्कोर को और बड़ा करने में होगा।
14 Jan 2026 02:23 PM (IST)
14 Jan 2026 02:23 PM (IST)IND vs NZ Live Score Update: भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका
रोहित शर्मा के रूप में भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। रोहित शर्मा 24 रन बनाकर आउट हो गए। 70 के स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा। रोहित के आउट होने के बाद विराट कोहली की एंट्री हुई है।
14 Jan 2026 01:50 PM (IST)
14 Jan 2026 01:50 PM (IST)IND vs NZ Live Score Update: भारतीय टीम की सधी शुरुआत
भारतीय टीम ने दूसरे वनडे में सधी शुरुआत की। 5 ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 10 रन बनाए। रोहित शर्मा 1 और शुभमन गिल 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।
14 Jan 2026 01:40 PM (IST)
14 Jan 2026 01:40 PM (IST)IND vs NZ Live Score Update: भारत की प्लेइंग-11
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
14 Jan 2026 01:39 PM (IST)
14 Jan 2026 01:39 PM (IST)IND vs NZ Live Score Update: न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11
डेवॉन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), ज़ैकरी फाउल्क्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, जेडन लेनोक्स
14 Jan 2026 01:21 PM (IST)
14 Jan 2026 01:21 PM (IST)वाशिंगटन सुंदर की जगह नीतीश कुमार रेड्डी टीम में शामिल
वडोदरा में पहले वनडे के दौरान लगी चोट के कारण वॉशिंगटन सुंदर दूसरे वनडे का हिस्सा नहीं है। उनकी जगह टीम में आयुष बडोनी को शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला और टीम मैनेजमेंट ने ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को खेलने का निर्णय लिया।
14 Jan 2026 01:04 PM (IST)
14 Jan 2026 01:04 PM (IST)न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज राजकोट में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
