05 Mar 2026 06:38 PM (IST)
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
05 Mar 2026 06:37 PM (IST)
वानखेड़े में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीत लिया है। टॉस जीतकर उन्होंने गेंदबाजी का फैसला किया है। अब भारतीय टीम इस अहम मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देगी। टीम इंडिया की कोशिश इंग्लैंड के सामने 200+ स्कोर खड़ा करने ही होगी। टॉस के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि "हम पहले बैटिंग करना चाहते थे। सेमीफाइनल, बड़ा गेम, और हवा भी चल रही है। मुझे नहीं लगता कि ज़्यादा ओस होगी। पिच अच्छी लग रही है। सबसे अच्छी। सभी क्यूरेटर और ग्राउंड्समैन को क्रेडिट। वही टीम।"
05 Mar 2026 05:37 PM (IST)
सेमीफाइनल में भारतीय टीम उम्मीद करेगी कि इंग्लैंड के खिलाफ उसे लक्ष्य का पीछा करने को मिले। इसकी वजह ये है कि इंग्लैंड ने मुश्किल लक्ष्यों का भी सफलता से पीछा करने की काबिलियत रखती है। उसने पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार इस तरह का प्रदर्शन किया। ऐसे में टॉस की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।
05 Mar 2026 05:34 PM (IST)
भारतीय टीम ने वानखेड़े स्टेडियम में पिछली बार खेले गए टी20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड को 150 रनों से बड़ी हार दी थी। उस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 54 गेंदों में 135 रनों की तूफानी पारी खेली थी। उनकी शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 247 रन बनाए थे, जबकि लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम सिर्फ 97 रन पर सिमट गई थी।
05 Mar 2026 05:21 PM (IST)
भारत और इंग्लैंड में से जो भी टीम आज फाइनल में जगह बनाएगी, वह एक खास इतिहास रच देगी। खिताबी मुकाबले के लिए क्वालीफाई करते ही वह टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीम बन जाएगी। फिलहाल भारत और इंग्लैंड दोनों ने अब तक 3-3 बार टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला है।
Hello from the Wankhede Stadium, Mumbai 👋 🏟️
📸 📸 Semi-final intensity 💪 #TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvENG pic.twitter.com/V8PE4I1gnb
— BCCI (@BCCI) March 4, 2026
05 Mar 2026 05:18 PM (IST)
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 29 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से भारत ने 17 मैच जीते हैं, जबकि इंग्लैंड को 12 मुकाबलों में सफलता मिली है। आंकड़े साफ तौर पर भारत की बढ़त दिखाते हैं और वानखेड़े स्टेडियम में भी टीम इस रिकॉर्ड को कायम रखना चाहेगी। खास बात यह है कि भारत 2017 के बाद से वानखेड़े में एक भी टी20 मैच नहीं हारा है, जिससे उसका आत्मविश्वास और मजबूत नजर आता है।
05 Mar 2026 05:17 PM (IST)
सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें वह पिच क्यूरेटर के साथ गहन चर्चा करते नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, मंगलवार को गंभीर उन चुनिंदा लोगों में शामिल थे जिन्होंने सेमीफाइनल के लिए तैयार की गई सेंट्रल पिच का बारीकी से निरीक्षण किया। टीम के अधिकतर खिलाड़ी पिच देखने नहीं पहुंचे। अभ्यास सत्र के दौरान पिच को ज्यादातर समय कवर से ढका गया था, लेकिन उससे पहले यह साफ दिखा कि उस पर घास की अच्छी परत मौजूद है। वानखेड़े की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, हालांकि इस बार टी20 इंटरनेशनल मैच से दो दिन पहले यह सामान्य से ज्यादा हरी नजर आई।
05 Mar 2026 05:16 PM (IST)
वानखेड़े स्टेडियम की पिच को भारत में बल्लेबाजी के लिए सबसे अनुकूल सतहों में गिना जाता है। टी20 मुकाबलों में यहां पहली पारी का औसत स्कोर करीब 176 रन रहा है, जो दर्शाता है कि यह ट्रैक रन बनाने के लिए शानदार है और हाई-स्कोरिंग मैच की पूरी संभावना रहती है। इस विकेट पर एक बार बल्लेबाज जम जाए तो बड़े शॉट खेलना आसान हो जाता है। अगर टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करती है, तो उसके लिए 200 से अधिक का स्कोर खड़ा करना बिल्कुल संभव नजर आता है।
05 Mar 2026 05:15 PM (IST)
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।
05 Mar 2026 05:15 PM (IST)
जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान) फिलिप सॉल्ट, जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, बेन डकेट, ल्यूक वुड, जोश टंग और जेमी ओवरटन।
05 Mar 2026 05:14 PM (IST)
संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान) अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह और वाशिंगटन सुंदर।
India vs England T20 World Cup Live Updates: टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इंग्लैंड की टीम भले ही कुछ मुकाबलों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई हो, लेकिन इसके बावजूद उसने अब तक कुल 6 मैच जीतने में सफलता हासिल की है। इंग्लैंड को टूर्नामेंट में सिर्फ एक हार का सामना करना पड़ा है, जो उसे वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली थी। दूसरी ओर भारतीय टीम ने अपने आखिरी सुपर-8 मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया। भारत को इस टूर्नामेंट में अब तक सिर्फ एक हार मिली है, जो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आई थी। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने अब तक 6 मैच जीते हैं और खिताब की मजबूत दावेदार मानी जा रही है।
भारत और इंग्लैंड के बीच यह लगातार तीसरा टी20 वर्ल्ड कप है, जब दोनों टीमें सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी। इससे पहले साल 2022 और 2024 के टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भी दोनों टीमों की भिड़ंत हुई थी। दिलचस्प बात यह है कि इन दोनों मौकों पर भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल जीतने वाली टीम ने ही आगे चलकर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। ऐसे में इस बार भी यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है।
With history stitched in its every fabric, the Wankhede stadium is set to host the big #T20WorldCup semi-final between India and England✨ Made with Google Gemini pic.twitter.com/EJJfoqnGPt — ICC (@ICC) March 5, 2026