Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Rahul Gandhi |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

India vs Bangladesh Live Score: भारत ने लगाया जीत का पंच, बांग्लादेश को 41 रनों से हराया

India vs Bangladesh Live Cricket Score: एशिया कप सुपर-4 में आज भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला रात 8 बजे से दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Sep 24, 2025 | 11:11 PM
LIVE
Follow Us
Close
Follow Us:
  • 24 Sep 2025 11:11 PM (IST)

    24 Sep 2025 11:11 PM (IST)

    India vs Bangladesh Live Score, Asia Cup 2025 Super 4: सेफुद्दीन के रिशाद भी लौटे पवेलियन

    सेफुद्दीन को वरुण चक्रवर्ती ने आउट करके टीम को छठी सफलता दिलाई। उसके बाद कुलदीप यादव ने रिशाद को आउट करके टीम को 7वीं सफलता दिलाई। अब भारतीय टीम को जीत के लिए 3 विकेट की जरूरत है।

  • 24 Sep 2025 11:03 PM (IST)

    24 Sep 2025 11:03 PM (IST)

    India vs Bangladesh Live Score, Asia Cup 2025 Super 4: सैफ हसन का पचासा

    सैफ हसन ने अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। अक्षर पटेल की तीन गेंद पर दो छक्के लगाए। इसी के साथ 100 रन पूरा हो गया।

  • 24 Sep 2025 11:01 PM (IST)

    24 Sep 2025 11:01 PM (IST)

    India vs Bangladesh Live Score, Asia Cup 2025 Super 4: जाकिर अली हुए रन आउट

    बांग्लादेश का पांचवा विकेट जाकिर अली के रूप में गिरा। बांग्लादेश ने 87 रन पर 5वां विकेट गंवा दिया। 4 रन बनाकर जाकिर अली रन आउट हो गए। सूर्यकुमार यादव ने उन्हें रन आउट किया।

  • 24 Sep 2025 10:56 PM (IST)

    24 Sep 2025 10:56 PM (IST)

    India vs Bangladesh Live Score, Asia Cup 2025 Super 4: शमीम भी लौटे पवेलियन

    वरुण चक्रवर्ती ने शमीम हुसैन को आउट करके बांग्लादेश को चौथा झटका दिया। शमीम को जीरो पर वरुण चक्रवर्ती ने बोल्ड कर दिया।

  • 24 Sep 2025 10:47 PM (IST)

    24 Sep 2025 10:47 PM (IST)

    India vs Bangladesh Live Score, Asia Cup 2025 Super 4: तौहीद हृदोय हुए आउट

    बांग्लादेश को तौहीद हृदोय के रूप में तीसरा झटका लगा है। अक्षर पटेल ने तौहीद हृदोय को 65 के स्कोर पर चलता किया। 7 रन बनाकर तौहीद पवेलियन लौट गए।

  • 24 Sep 2025 10:39 PM (IST)

    24 Sep 2025 10:39 PM (IST)

    India vs Bangladesh Live Score, Asia Cup 2025 Super 4: कुलदीप ने परवेज को भेजा पवेलियन

    कुलदीप यादव ने परवेज हुसैन को आउट करके भारतीय टीम को दूसरी सफलता दिलाई। 21 रन बनाकर परवेज हुसैन पवेलियन लौटे। 46 के स्कोर पर दूसरा विकेट गिरा।

  • 24 Sep 2025 10:07 PM (IST)

    24 Sep 2025 10:07 PM (IST)

    India vs Bangladesh Live Score, Asia Cup 2025 Super 4: बुमराह ने दिलाई पहली सफलता

    जसप्रीत बुमराह ने भारतीय टीम को पहली सफलता दिला दी। तंजीद हसन 1 रन बनाकर आउट हो गए। पहला विकेट 4 के स्कोर पर गिरा। जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले ही ओवर में सफलता दिलाई है।

    Jasprit Bumrah strikes in his second delivery to dismiss Tanzin Hasan for just 1 run.

    Live - https://t.co/2CvdQIp2qu #AsiaCup2025 | #Super4 pic.twitter.com/spUbLpb5sB

    — BCCI (@BCCI) September 24, 2025

  • 24 Sep 2025 09:50 PM (IST)

    24 Sep 2025 09:50 PM (IST)

    CWC बैठक पर बोले RLM प्रमुख उपेन्द्र कुशवाह, 'बकवास करने के लिए यहां बैठक कर रहे हैं'

    (बिहार) पटना: कांग्रेस की CWC बैठक पर RLM प्रमुख उपेन्द्र कुशवाह ने कहा, "बकवास करने के लिए यहां बैठक कर रहे हैं। CWC की बैठक का कोई मतलब नहीं है। चुनाव सामने है, चुनाव में कुछ लाभ मिल जाए इसलिए बैठक कर रहे हैं।"

    #WATCH पटना (बिहार): कांग्रेस की CWC बैठक पर RLM प्रमुख उपेन्द्र कुशवाह ने कहा, "बकवास करने के लिए यहां बैठक कर रहे हैं। CWC की बैठक का कोई मतलब नहीं है। चुनाव सामने है, चुनाव में कुछ लाभ मिल जाए इसलिए बैठक कर रहे हैं।" pic.twitter.com/YPlBUDGJYP

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) September 24, 2025

  • 24 Sep 2025 09:42 PM (IST)

    24 Sep 2025 09:42 PM (IST)

    India vs Bangladesh Live Score, Asia Cup 2025 Super 4: भारत ने 20 ओवर में बनाए 168

    भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ 20 ओवर में 168 रन बनाए। भारतीय टीम की शुरुआत तो अच्छी रही। लेकिन पहले 10 ओवर के बाद बांग्लादेश की टीम ने वापसी की। पहले 10 ओवर में भारत ने 96 रन बनाए। वहीं अंतिम के 10 ओवर में 72 रन बनाए। भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने 75, शुभमन गिल ने 29 और हार्दिक पांड्या ने 38 रनों की पारी खेली। वहीं बांग्लादेश के लिए रिशाद हुसैन ने 2, सैफउद्दीन ने एक, मुस्तफिजुर रहमान ने एक और तंजीम हसन ने एक विकेट चटकाए।

  • 24 Sep 2025 09:16 PM (IST)

    24 Sep 2025 09:16 PM (IST)

    India vs Bangladesh Live Score, Asia Cup 2025 Super 4: तिलक वर्मा हुए आउट

    तिलक वर्मा के आउट होते ही भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। 129 के स्कोर पर भारतीय टीम को पांचवां झटका लगा। तिलक वर्मा 5 रन बनाकर आउट हो गए।

  • 24 Sep 2025 09:14 PM (IST)

    24 Sep 2025 09:14 PM (IST)

    कल राजस्थान से PM मोदी करेंगे 3 ट्रेनों का शुभारंभ

    राजस्थान, जोधपुर: उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ ने बताया, "कल प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 3 ट्रेनों का शुभारंभ राजस्थान से किया जाएगा जिसमें से 2 वंदे भारत ट्रेन हैं। ये राजस्थान के लोगों के लिए खुशी की बात है। बहुत दिनों से इसकी प्रतीक्षा थी। जोधपुर से दिल्ली कैंट की बीच वंदे भारत और बीकानेर से दिल्ली कैंट के बीच वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ होगा। उदयपुर से चंडीगढ़ के बीच 22 डिब्बे की LHP ट्रेन का भी शुभारंभ होगा।"

    #WATCH जोधपुर (राजस्थान): उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ ने बताया, "कल प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 3 ट्रेनों का शुभारंभ राजस्थान से किया जाएगा जिसमें से 2 वंदे भारत ट्रेन हैं। ये राजस्थान के लोगों के लिए खुशी की बात है। बहुत दिनों से इसकी प्रतीक्षा थी। जोधपुर से दिल्ली… pic.twitter.com/f4ispWO4o2

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) September 24, 2025

  • 24 Sep 2025 09:08 PM (IST)

    24 Sep 2025 09:08 PM (IST)

    India vs Bangladesh Live Score, Asia Cup 2025 Super 4: सूर्यकुमार यादव हुए आउट

    सूर्यकुमार यादव 11 गेंदों पर 5 रन बनाकर आउट हो गए। 114 के स्कोर पर भारतीय टीम को चौथा झटका लगा। भारतीय टीम ने 12 ओवर में 114 रन बनाए।

  • 24 Sep 2025 08:49 PM (IST)

    24 Sep 2025 08:49 PM (IST)

    India vs Bangladesh Live Score, Asia Cup 2025 Super 4: भारतीय टीम 10 ओवर में 96 रन बनाए

    भारतीय टीम ने पहले 10 ओवर में 96 रन बनाए हैं। भारत के लिए अभिषेक शर्मा 60 और सूर्यकुमार यादव 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। बांग्लादेश के लिए रिशाद हुसैन ने 2 विकेट चटकाए।

  • 24 Sep 2025 08:43 PM (IST)

    24 Sep 2025 08:43 PM (IST)

    India vs Bangladesh Live Score, Asia Cup 2025 Super 4: शिवम दुबे लौटे पवेलियन

    भारत को शिवम दुबे के रूप में दूसरा झटका लगा है। भारतीय टीम ने 83 के स्कोर पर दूसरा विकेट गंवाया है। दुबे 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। रिशाद हुसैन ने बांग्लादेश को लगातार दो ओवर में दो सफलता दिलाई।

  • 24 Sep 2025 08:39 PM (IST)

    24 Sep 2025 08:39 PM (IST)

    India vs Bangladesh Live Score, Asia Cup 2025 Super 4: अभिषेक शर्मा का पचासा

    भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान अभिषेक ने 5 चौके और 3 छक्के लगाए।

    Clean hitting on show ☄️

    Describe these two in one word ✍️

    Updates ▶️ https://t.co/bubtcR19RS#TeamIndia | #AsiaCup2025 | #Super4 | @ShubmanGill | @IamAbhiSharma4 pic.twitter.com/HNCB6uYvNB

    — BCCI (@BCCI) September 24, 2025

  • 24 Sep 2025 08:38 PM (IST)

    24 Sep 2025 08:38 PM (IST)

    India vs Bangladesh Live Score, Asia Cup 2025 Super 4: एशिया कप 2025 में भारत का पावरप्ले कुल स्कोर

    • 60/1(4.3) बनाम यूएई
    • 61/2 बनाम पाकिस्तान
    • 60/1 बनाम ओमान
    • 69/0 बनाम पाकिस्तान
    • 72/0 बनाम बांग्लादेश
  • 24 Sep 2025 08:35 PM (IST)

    24 Sep 2025 08:35 PM (IST)

    India vs Bangladesh Live Score, Asia Cup 2025 Super 4: गिल के रूप में लगा पहला झटका

    शुभमन गिल के रूप में भारतीय टीम को पहला झटका लगा है। 77 के स्कोर पर पहला विकेट गिरा। शुभमन गिल 29 रन बनाकर आउट हो गए। गिल ने दो चौके और एक छक्के लगाए।

  • 24 Sep 2025 08:33 PM (IST)

    24 Sep 2025 08:33 PM (IST)

    India vs Bangladesh Live Score, Asia Cup 2025 Super 4: पावरप्ले में चला अभिषेक और शुभमन का बल्ला

    पावरप्ले के दौरान अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल के बीच 72 रनों की साझेदारी हुई। अभिषेक शर्मा 46 और गिल 25 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 24 Sep 2025 08:26 PM (IST)

    24 Sep 2025 08:26 PM (IST)

    India vs Bangladesh Live Score, Asia Cup 2025 Super 4: भारत का स्कोर 50 के पार

    भारतीय टीम ने 5 ओवर में 55 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा ने 14 गेंद पर 30 और शुभमन गिल ने 16 गेंदों पर 24 रन बनाए। अभिषेक ने इस दौरान 3 छक्का और एक चौका लगाने में सफल रहे। वहीं गिल ने भी एक छक्का और एक चौका लगाया।

  • 24 Sep 2025 08:08 PM (IST)

    24 Sep 2025 08:08 PM (IST)

    India vs Bangladesh Live Score, Asia Cup 2025 Super 4: भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू

    बांग्लादेश के खिलाफ भारत की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। भारत के लिए अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने शुरुआत की। वहीं बांग्लादेश के लिए तंजीम हसन ने गेंदबाजी की शुरुआत की।

    🚨 Toss and Playing XI 🚨#TeamIndia have been put in to bat first with an unchanged team 🙌

    Updates ▶️ https://t.co/bubtcR19RS#AsiaCup2025 | #Super4 pic.twitter.com/0YOdsY0vaX

    — BCCI (@BCCI) September 24, 2025

  • 24 Sep 2025 07:37 PM (IST)

    24 Sep 2025 07:37 PM (IST)

    India vs Bangladesh Live Score, Asia Cup 2025 Super 4: बांग्लादेश का प्लेइंग-11

    सैफ हसन, तंज़ीद हसन तमीम, परवेज़ हुसैन इमोन, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, जाकिर अली (विकेटकीपर/कप्तान), मोहम्मद सैफुद्दीन, रिशाद हुसैन, तंज़ीम हसन साकिब, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान

  • 24 Sep 2025 07:36 PM (IST)

    24 Sep 2025 07:36 PM (IST)

    India vs Bangladesh Live Score, Asia Cup 2025 Super 4: सूर्यकुमार यादव ने टॉस के समय क्या कहा?

    हम इस खेल को खेलकर खुश हैं। पिछले 4-5 मुकाबलों में हमने जो चाहा, वो हासिल किया है और हम पहली पारी में बल्लेबाज़ी करने को लेकर भी संतुष्ट हैं। हमें बस वही अच्छी चीज़ें दोहराते रहना है जो हम अब तक करते आ रहे हैं, नतीजे अपने आप हमारे हक में आएंगे। लड़कों ने अपना पूरा योगदान दिया है। कभी-कभी कैच छूटना भी खेल का हिस्सा होता है। मौसम भी अब काफी सुहावना हो गया है। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है। हम उसी संयोजन के साथ मैदान में उतर रहे हैं।

  • 24 Sep 2025 07:35 PM (IST)

    24 Sep 2025 07:35 PM (IST)

    India vs Bangladesh Live Score, Asia Cup 2025 Super 4: भारतीय टीम की प्लेइंग-11

    अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

  • 24 Sep 2025 07:32 PM (IST)

    24 Sep 2025 07:32 PM (IST)

    India vs Bangladesh Live Score, Asia Cup 2025 Super 4: बांग्लादेश ने जीता टॉस

    बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लिटन दास के चोटिल होने के बाद जाकेर अली आज के मुकाबले में कप्तानी करेंगे।

  • 24 Sep 2025 07:16 PM (IST)

    24 Sep 2025 07:16 PM (IST)

    India vs Bangladesh Live Score, Asia Cup 2025 Super 4: बांग्लादेश से भिड़ने को तैयार है भारत

    भारतीय टीम एशिया कप सुपर-4 में बांग्लादेश से भिड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आज का मुकाबला जीतकर भारतीय टीम फाइनल में पहुंच सकती है। इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम पूरी तरह से तैयार है।

    𝗧𝗵𝗲 𝗺𝗮𝘁𝗰𝗵-𝗱𝗮𝘆 𝗶𝘀 𝘂𝗽𝗼𝗻 𝘂𝘀!

    It's time for our 2⃣nd game in #Super4! 👍 👍

    Let's GO #TeamIndia 🇮🇳! 👏 👏#AsiaCup2025 pic.twitter.com/oHWcGJmn07

    — BCCI (@BCCI) September 24, 2025

  • 24 Sep 2025 07:14 PM (IST)

    24 Sep 2025 07:14 PM (IST)

    India vs Bangladesh Live Score, Asia Cup 2025 Super 4: हेड टू हेड रिकॉर्ड

    भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ अब तक खेले गए 17 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में से 16 जीते हैं। एशिया कप के टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ सभी मुकाबले में जीत दर्ज किया है।

  • 24 Sep 2025 07:12 PM (IST)

    24 Sep 2025 07:12 PM (IST)

    India vs Bangladesh Live Score, Asia Cup 2025 Super 4: बांग्लादेश का स्क्वाड

    लिटन दास (कप्तान), परवेज हुसैन इमोन, सैफ हसन, तौहीद हिरदॉय, जेकर अली, शमीम हुसैन, नुरुल हसन, मेहदी हसन, रिशद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, मोहम्मद सैफुद्दीन और तंजीद हसन तमीम।

  • 24 Sep 2025 07:12 PM (IST)

    24 Sep 2025 07:12 PM (IST)

    India vs Bangladesh Live Score, Asia Cup 2025 Super 4: भारतीय टीम का स्क्वाड

    सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा और रिंकू सिंह।

  • 24 Sep 2025 07:11 PM (IST)

    24 Sep 2025 07:11 PM (IST)

    India vs Bangladesh Live Score, Asia Cup 2025 Super 4: कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

    भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले मुकाबले के दौरान माना जा रहा है बहुत ज्यादा गर्मी पड़ सकती है। यदि एक्यूवेदर की रिपोर्ट देखें तो पाएंगे कि यहां पर आज बारिश होने की कोई उम्मीद नहीं है। इसी कारण से दुबई का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। वहीं, शाम के वक्त ये थोड़ा कम 34 डिग्री तक हो जाएगा। ऐसे में खिलाड़ियों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। ह्यूमिडिटी 50 फीसदी तक होने की उम्मीद जताई जा रही है।

  • 24 Sep 2025 07:10 PM (IST)

    24 Sep 2025 07:10 PM (IST)

    India vs Bangladesh Live Score, Asia Cup 2025 Super 4: कैसा रहेगा पिच का हाल?

    दुबई के मैदान की पिच की तो ये काफी ज्यादा सूखी मानी जाती है। ऐसे में तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवर के दौरान मदद मिलने के आसार हैं, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा फिर स्पिनर्स का बोलबाला होगा। ये ही कारण है कि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम यहां पर 160 से लेकर 180 रन तक का स्कोर खड़ा करना चाहेगी। इस पिच पर ये स्कोर काफी अच्छा रहेगा।

India vs Bangladesh Live Cricket Score, Asia Cup 2025 Super 4: एशिया कप सुपर-4 का चौथा मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज 24 सितंबर को रात 8 बजे से खेला जाएगा। भारतीय टीम आज का मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह बना सकती है। वहीं बांग्लादेश के आज का मुकाबला जीतकर फाइनल का दावेदार बन सकता है।

दोनों टीमें अपना पहला मैच जीतकर आपस में भिड़ेगी। भारत ने पाकिस्तान को हराया था। वहीं बांग्लादेश ने श्रीलंका को हराकर पहली जीत हासिल की थी। आज जो टीम जीतेगी, वो लगभग फाइनल में पहुंच जाएगी। भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में अभी तक चार मुकाबले जीते हैं। वहीं बांग्लादेश को कप्तान लिटन दास के रूप में बड़ा झटका लग सकता है। वो पूरी तरह से इस मैच के लिए फिट नहीं हैं। अब देखना होगा कि वो इस मुकाबले में खेलते हैं या नहीं।

India vs bangladesh asia cup 2025 super 4 live cricket score match at dubai cricket stadium scorecard liveblog in hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 24, 2025 | 07:07 PM

Topics:  

  • Asia Cup
  • Bangladesh
  • BCCI
  • India vs Bangladesh
  • Indian Cricket Team

सम्बंधित ख़बरें

1

एशिया कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, बांग्लादेश को 41 रनों से रौंदा

2

मुस्तफिजुर रहमान ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बांग्लादेश के पहले खिलाड़ी बने

3

भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज से पहले तेज गेंदबाज हुआ चोटिल

4

बांग्लादेश को लगा बड़ा झटका, सुपर-4 में भारत के खिलाफ बाहर हुआ टीम का कप्तान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.