‘आखिरी बार सिडनी को अलविदा’, ऑस्ट्रेलिया से रोहित शर्मा का भावुक पोस्ट, फैंस हुए इमोशनल
Rohit Sharma Emotional Post: रोहित शर्मा के लिए ऑस्ट्रेलियाई के खिलाफ तीन वनडे मुकाबलों का दौरा सफल रहा। उन्होंने इस दौरान दूसरे मुकाबले में अर्धशतक तो तीसरे में 121 रनों की शतकीय पारी खेली।
- Written By: संजय बिष्ट
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से रोहित शर्मा ने दिया भावुक संदेश (फोटो- सोशल मीडिया)
Rohit Sharma News: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज़ समाप्त हो गई है। भले ही टीम इंडिया को इस सीरीज़ में 1-2 से हार झेलनी पड़ी, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीत लिया। उन्होंने तीसरे वनडे में शानदार नाबाद शतक लगाकर न केवल भारत को जीत दिलाई, बल्कि अपने आलोचकों को भी करारा जवाब दिया। इस सीरीज़ में उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया।
रोहित का भावुक संदेश
तीसरे वनडे में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में रोहित शर्मा ने 121 रनों की नाबाद पारी खेली और भारत को 9 विकेट से शानदार जीत दिलाई। यह जीत टीम इंडिया के लिए राहत भरी रही, क्योंकि इससे पहले दोनों मैचों में हार मिली थी। मैच के बाद रोहित ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट लिखा कि “आखिरी बार सिडनी को अलविदा”। इस पोस्ट ने फैंस के बीच हलचल मचा दी, क्योंकि कई लोगों ने इसे उनके संन्यास से जोड़ दिया।
हिटमैन रोहित शर्मा का ये पोस्ट सिर्फ सिडनी ग्राउंड से जुड़ी भावनाओं को दर्शाता है, न कि किसी रिटायरमेंट प्लान को। रोहित शर्मा ने इस सीरीज़ में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। तीसरे वनडे के शतक के साथ उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 50 शतक पूरे कर लिए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Rohit Sharma Birthday: रोहित शर्मा के जन्मदिन पर पत्नी रितिका ने साझा किया खास पोस्ट, देखें ये भावुक पंक्तियां
नवभारत निशानेबाज: खुश हैं क्रिकेट के सारे फैन, सिक्सर मार रहे हैं हिटमैन
MI vs SRH: हार्दिक पांड्या ने रोहित शर्मा की फिटनेस पर दिया बड़ा बयान, बताया कब ‘हिटमैन’ मैदान पर करेंगे वापसी
रोहित शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेंगे? मुंबई इंडियंस ने दी ये अहम जानकारी
One last time, signing off from Sydney 👊 pic.twitter.com/Tp4ILDfqJm — Rohit Sharma (@ImRo45) October 26, 2025
रोहित ने हर फॉर्मेट में मचाया धमाल
- टेस्ट क्रिकेट में 12 शतक
- वनडे में 33 शतक
- टी20 में 5 शतक
ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले विदेशी बल्लेबाज
- रोहित शर्मा – 6 शतक (33 पारियां)
- विराट कोहली – 5 शतक (32 पारियां)
- कुमार संगकारा – 5 शतक (49 पारियां)
किसी विपक्षी टीम के खिलाफ सबसे ज़्यादा वनडे शतक
- विराट कोहली – 10 बनाम श्रीलंका
- विराट कोहली – 9 बनाम वेस्ट इंडीज
- सचिन तेंदुलकर – 9 बनाम ऑस्ट्रेलिया
- रोहित शर्मा – 9 बनाम ऑस्ट्रेलिया
ये भी पढ़ें: सभी अफवाहों पर लगा ब्रेक! 2027 का वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित शर्मा, बचपन के कोच ने किया बड़ा खुलासा
वर्ल्ड कप 2027 की राह पर हिटमैन
रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ने इस सीरीज़ में शानदार प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया कि उनका ध्यान अब भी अगले बड़े लक्ष्य वनडे वर्ल्ड कप 2027 पर है। रोहित का फॉर्म और उनका आत्मविश्वास इस बात का संकेत है कि वह अभी और लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट को सेवाएं देते रहेंगे। इन दोनों खिलाड़ियों के फैंस की भी यही तमन्ना है कि वो साल 2027 में होने वाले वर्ल्ड कप का हिस्सा बनें।
