Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IND vs AUS 5th test, Day 2 Updates: सिडनी में दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत को 145 रन की बढ़त

IND vs AUS 5th test, Day 2: सिडनी में भारत ने दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया को ऑल आउट करते हुए पहली पारी के आधार पर 4 रन की बढ़त हासिल की। वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 141 रन बना लिए हैं।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Jan 04, 2025 | 12:52 PM

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पांचवां टेस्ट (सौजन्य- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तहत खेली जा रही पांच मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला सिडनी में खेला जा रहा है। आज इस मुकाबले के दूसरे दिन का खेल हो रहा है। पहले दिन के खेल में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जहां टीम की पहली पारी 185 रन पर ही सिमट गई। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट पर नौ रन बना लिए हैं। अब टीम इससे आगे खेलेगी। भारत को पहली सफलता टीम के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने दिलाई है।

बता दें कि अब तक बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय टीम के प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है, जिसकी वजह से टीम इंडिया इस सीरीज में 1-2 से पिछड़ गई है। जिसके बाद अब टीम की कोशिश रहेगी कि वह सिडनी में जीत हासिल कर 2-2 सीरीज ड्रॉ कर सके।

सिडनी में खेले जा रहे इस रोमांचक मुकाबले से जुड़ी हर जानकारी, लाइव अपडेट्स और स्कोर जानने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें और रिफ्रेश करते रहें….

The liveblog has ended.
  • 04 Jan 2025 12:50 PM (IST)

    04 Jan 2025 12:50 PM (IST)

    IND vs AUS 5th test, Day 2 Live: चौथे दिन का खेल खत्म, भारत का स्कोर 141/6

    सिडनी में खेले जा रहा आखिरी टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया को ऑल आउट करते हुए पहली पारी के आधार पर 4 रन की बढ़त हासिल की। वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 141 रन बना लिए हैं।

  • 04 Jan 2025 12:21 PM (IST)

    04 Jan 2025 12:21 PM (IST)

    IND vs AUS 5th test, Day 2 Live: भारत को लगा 6वां झटका

    सिडनी में खेले जा रहे आखिरी टेस्ट की दूसरी पारी में भारतीय टीम को 6वां झटका लगा चुका है। स्कॉट बोलेंड ने नीतीश रेड्डी को 4 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी है।

  • 04 Jan 2025 11:52 AM (IST)

    04 Jan 2025 11:52 AM (IST)

    IND vs AUS 5th test, Day 2 Live: ऋषभ पंत की पारी समाप्त

    सिडनी में भारत की दूसरी पारी को पांचवा झटका लग चुका है। कंगारू गेंदबाजों पर कहर बनकर टूट पड़े ऋषभ पंत को आखिरकार कप्तान पैट कमिंस ने पवेलियन की राह दिखा दी है। पंत ने 33 गेंद में ताबड़तोड़ 61 रनों की पारी खेली है। भारत का कुल स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 124 रन हो गया है।

  • 04 Jan 2025 11:43 AM (IST)

    04 Jan 2025 11:43 AM (IST)

    IND vs AUS 5th test, Day 2 Live: सिडनी में ऋषभ पंत का तूफान, जड़ा पचासा

    सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन भारत की दूसरी पारी में भारत के चार विकेट गिरने के बाद ऋषभ पंत ने अक्रामक रुख अपना लिया। उन्होंने 30 गेंदों में ताबड़तोड़ 60 रन जड़ दिए हैं। इतना ही नहीं मिशेल स्टार्क को छक्का जड़कर उन्होंने अपना अर्द्धशतक पूरा किया और उसकी अगली गेंद पर एक और छक्का लगाकर निजी स्कोर को 60 रन पहुंचा दिया।

  • 04 Jan 2025 11:16 AM (IST)

    04 Jan 2025 11:16 AM (IST)

    IND vs AUS 5th test, Day 2 Live: शुभमन गिल लौटे पवेलियन

    सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में भारतीय टीम को 78 रन के स्कोर पर चौथा झटका लग गया है। ऑलराउंडर ब्यू वेबस्टर ने शुभमन गिल को एलेक्स कैरी के हाथों कैच कराकर उन्हें पवेलियन की राहु दिखाई है। गिल ने मात्र 13 रन बनाए हैं।

  • 04 Jan 2025 10:59 AM (IST)

    04 Jan 2025 10:59 AM (IST)

    IND vs AUS 5th test, Day 2 Live: बोलैंड ने भारत को दिया तीसरा झटका

    सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में भारतीय टीम को तीसरा झटका लग चुका है। स्कॉट बोलैंड एक बार फिर घातक गेंदबाजी का मुजाहिरा पेश कर रहे हैं। उन्होंने विराट कोहली को भी पवेलियन की राह दिखा दी है। विराट मात्र 6 रन के निजी स्कोर पर स्लिप में कैच ऑउट हो गए हैं। भारत का कुल स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 59 रन है।

  • 04 Jan 2025 10:40 AM (IST)

    04 Jan 2025 10:40 AM (IST)

    IND vs AUS 5th test, Day 2 Live: यशस्वी जायसवाल लौटे पवेलियन

    सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में भारतीय टीम को दूसरा झटका लग चुका है। स्कॉट बोलैंड ने एक बार घातक गेंदबाजी करते हुए केएल राहुल के बाद यशस्वी जायसवाल को क्लीन बोल्ड किया है। यशस्वी ने 22 रन बनाए भारत का कुल स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 47 रन है।

  • 04 Jan 2025 10:31 AM (IST)

    04 Jan 2025 10:31 AM (IST)

    IND vs AUS 5th test, Day 2 Live: भारत को लगा पहला झटका

    सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में भारतीय टीम को पहला झटका लग चुका है। स्कॉट बोलैंड ने भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को 13 रन के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया है। भारत का कुल स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 46 रन है।

  • 04 Jan 2025 10:07 AM (IST)

    04 Jan 2025 10:07 AM (IST)

    IND vs AUS 5th test, Day 2 Live: भारत की दूसरी पारी शुरू, यशस्वी ने एक ओवर में जड़े चार चौके

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत खेली जा रही है पांच मैचों की सीरीज का आखिरी मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। जहां भारत की दूसरी पारी का आगाज हो चुका है। पारी की शुरुआत करने आए भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने पहले ही ओवर में चार चौके जड़ दिए हैं।

  • 04 Jan 2025 09:31 AM (IST)

    04 Jan 2025 09:31 AM (IST)

    IND vs AUS 5th test, Day 2 Live : सिराज ने खत्म की ऑस्ट्रेलियाई पारी

    सिडनी में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 181 के स्कोर पर समाप्त हो गई है। कंगारू टीम को आखिरी झटका मोहम्मद सिराज ने दिया है। उन्होंने स्कॉट बोलैंड को क्लीन बोल्ड करते हुए ऑस्ट्रेलियाई पारी का अंत कर दिया। भारत को पहली पारी के आधार पर 4 रन की बढ़त हासिल हुई है।

  • 04 Jan 2025 09:14 AM (IST)

    04 Jan 2025 09:14 AM (IST)

    IND vs AUS 5th test, Day 2 Live : वेबस्टर 57 रन बनाकर ऑउट

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले जा रहे सीरीज के आखिरी टेस्ट के दूसरे दिन लंच के बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 9वां झटका दे दिया है। प्रसिद्ध कृष्णा ने भारत की राह में रोड़ा बने कंगारू बल्लेबाज ब्यू वेबस्टर को पवेलियन भेज दिया है।

  • 04 Jan 2025 09:06 AM (IST)

    04 Jan 2025 09:06 AM (IST)

    IND vs AUS 5th test, Day 2 Live : ऑस्ट्रेलिया को लगा 8वां झटका

    सिडनी में ऑस्ट्रेलिया को 8वां झटका लग चुका है। नीतीश कुमार रेड्डी ने मिशेल स्टार्क को केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराते हुए चलता कर दिया है। इसके साथ ही नीतीश रेड्डी हैट्रिक पर भी हैं।

  • 04 Jan 2025 08:59 AM (IST)

    04 Jan 2025 08:59 AM (IST)

    IND vs AUS 5th test, Day 2 Live : नीतीश रेड्डी ने कप्तान पैट कमिंस को दिखाई पवेलियन की राह

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले जा रहे टेस्ट मैच में भारतीय टीम को 7वीं सफलता मिल चुकी है। गेंदबाज नीतीश रेड्डी ने कंगारू कप्तान पैट कमिंस को विराट कोहली के हाथों कैच कराकर 10 रन के निजी स्कोर पर चलता कर दिया है।

  • 04 Jan 2025 08:54 AM (IST)

    04 Jan 2025 08:54 AM (IST)

    IND vs AUS 5th test, Day 2 Live : जसप्रीत बुमराह हुए चोटिल! स्कैनिंग के लिए गए मैदान से बाहर

    जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट में चोटिल हो गए हैं। उन्होंने कुछ मौकों पर मैदान छोड़ा और लंच के बाद सिर्फ एक ओवर गेंदबाजी की और फिर कुछ उपचार के लिए ड्रेसिंग रूम में वापस चले गए। बताया जा रहा है कि वह स्कैनिंग के लिए पहुंचे हैं।

    यहां पढ़ें पूरी ख़बर...

  • 04 Jan 2025 08:25 AM (IST)

    04 Jan 2025 08:25 AM (IST)

    IND vs AUS 5th test, Day 2 Live : प्रसिद्ध ने कैरी को भेजा पवेलियन

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले जा रहे सीरीज के आखिरी टेस्ट के दूसरे दिन लंच के बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6वां झटका दे दिया है। प्रसिद्ध कृष्णा ने कंगारू बल्लेबाज एलेक्स कैरी को क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन भेज दिया है। कैरी ने 21 रनों का योगदान दिया है।

  • 04 Jan 2025 08:18 AM (IST)

    04 Jan 2025 08:18 AM (IST)

    IND vs AUS 5th test, Day 2 Live : ब्यू वेबस्टर ने जमाए पैर, कैरी निभा रहे साथ

    सिडनी टेस्ट में एक बार फिर मेलबर्न की तरह ऑस्ट्रेलिया का लोवर मिडिल ऑर्डर मजबूती से भारतीय गेंदबाजों का सामना कर रहा है। शुरुआती पांच विकेट गिरने के बाद कंगारू डेब्यूटैंट बैटर ब्यू वेबस्टर ने पैर जमा दिए हैं। वह 74 गेंदों में 37 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, एलेक्स कैरी भी उनका बखूबी साथ दे रहे हैं।

  • 04 Jan 2025 07:45 AM (IST)

    04 Jan 2025 07:45 AM (IST)

    IND vs AUS 5th test, Day 2 Live : लंच के बाद खेल शुरू

    सिडनी में खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के आखिरी मैंच में दूसरे दिन लंच के बाद खेल शुरू हो चुका है। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने भारत की तरफ से बॉलिंग अटैक की शुरुआत की है।

  • 04 Jan 2025 07:11 AM (IST)

    04 Jan 2025 07:11 AM (IST)

    IND vs AUS 5th test, Day 2 Live : भारत के नाम रहा दूसरे दिन का पहला सत्र

    सिडनी में खेले जा रहे आखिरी टेस्ट के दूसरे दिन के पहले सत्र का खेल भारतीय गेंदबाजों के नाम रहा। भारतीय गेंदबाजों ने इस सेशन 4 विकेट हासिल किए हैं। लंच से पहले भारत ने 29 ओवर की गेंदबाजी की। जिसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 92 रन जोड़े हैं।

  • 04 Jan 2025 06:57 AM (IST)

    04 Jan 2025 06:57 AM (IST)

    IND vs AUS 5th test, Day 2 Live: ऑस्ट्रेलिया को लगा पांचवां झटका, स्टीव स्मिथ ऑउट

    सिडनी में खेले जा रहे 5वें टेस्ट के दूसरे दिन भारत की पहली पारी में 185 रन के जवाब में उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को 96 के स्कोर पर पांचवा झटका लग गया है। स्मिथ को प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन का रास्ता दिखाया है।

  • 04 Jan 2025 06:27 AM (IST)

    04 Jan 2025 06:27 AM (IST)

    IND vs AUS 5th test, Day 2 Live: स्टीव स्मिथ और ब्यू वेबस्टर क्रीज पर डटे

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत खेली जा रही है पांच मैचों की सीरीज का आखिरी मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। जहां भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को जल्दी-जल्दी चार झटके दे दिए हैं। हालांकि एक बार फिर बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने क्रीज पर पैर जमा दिए हैं। वहीं ब्यू वेबस्टर उनका साथ दे रहे हैं। स्मिथ 18 तो वेबस्टर 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया का कुल स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 68 रन हो गया है।

  • 04 Jan 2025 06:06 AM (IST)

    04 Jan 2025 06:06 AM (IST)

    IND vs AUS 5th test, Day 2 Live: सिराज ने एक ओवर में ऑस्ट्रेलिया को दिए दो झटके

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत खेली जा रही है पांच मैचों की सीरीज का आखिरी मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। जहां पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को भारतीय गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने एक ओवर में दो झटके दे दिए हैं। सिराज ने पहले सैम कोंस्टास को अपना शिकार बनाया उसके बाद बल्लेबाजी के लिए ट्रैविस हेड को भी पवेलियन की राह दिखा दी।

  • 04 Jan 2025 05:33 AM (IST)

    04 Jan 2025 05:33 AM (IST)

    IND vs AUS 5th test, Day 2 Live : बुमराह-कोंस्टास की जंग में ऑस्ट्रिलियाई खिलाड़ी के हाथ लगी पहली बाजी

    सिडनी में खेले जा रहे आखिरी टेस्ट में भी जसप्रीत बुमराह और सैम कोंस्टास की राइवलरी देखने को मिल रही है। खेल के दूसरे दिन बुमराह को एक बार फिर करारा चौका जड़कर कोंस्टास ने पहली बाजी अपने नाम कर ली है।

  • 04 Jan 2025 05:20 AM (IST)

    04 Jan 2025 05:20 AM (IST)

    IND vs AUS 5th test, Day 2 Live : बुमराह ने लाबुशेन को दिखाया पवेलियन का रास्ता

    सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन जसप्रीत बुमराह ने अपने दूसरे ही ओवर में मार्नस लाबुशेन को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। सीरीज में यह जसप्रीत ने बुमराह यह 32वां शिकार किया है। लाबुशेन 8 गेंदों में मात्र 2 रन ही बना सके।

  • 04 Jan 2025 05:06 AM (IST)

    04 Jan 2025 05:06 AM (IST)

    IND vs AUS 5th test, Day 2 Live : सैम कोंस्टास का साथ देने के लिए आए मार्नस लाबुशेन

    सि़डनी में आखिरी टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। बीते कल उस्मान ख्वाजा के दिन की आखिरी गेंद पर आउट होने के बाद आज मार्नस लाबुशेन बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर उतरे हैं। भारत की तरफ से अटैक की शुरुआत मोहम्मद सिराज ने की है।

  • 04 Jan 2025 05:01 AM (IST)

    04 Jan 2025 05:01 AM (IST)

    IND vs AUS 5th test, Day 2 Live : सिडनी में बुमराह एंड कंपनी करेगी काउंटर अटैक

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के आखिरी मुकाबले में आज बुमराह की अगुवाई वाली भारतीय कंगारुओं पर काउंटर अटैक करेगी। खेल बस कुछ ही पलों में शुरू होगा।

India vs australia 5th test day 2 live updates and score

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 04, 2025 | 04:50 AM

Topics:  

  • Border-Gavaskar Trophy
  • India vs Australia
  • Team India

सम्बंधित ख़बरें

1

रोहित शर्मा ने पास किया BCCI का सबसे मुश्किल फिटनेस टेस्ट, जानें क्या होता ब्रोंको टेस्ट?

2

जूनियर इंटरनेशनल ग्रां प्री: वंश-श्रावणी और आन्या-एंजेला ने डबल्स में दिलाया गोल्ड

3

एशिया कप 2025 के लिए इस दिन दुबई पहुंचेंगे भारतीय खिलाड़ी, कुछ मुंबई से तो कुछ…

4

Dream11 के बाद BCCI को मिला नया दावेदार, 23 ट्रिलियन नेटवर्थ वाली दिग्गज कंपनी रेस में शामिल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.