Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रोहित-हार्दिक को BCCI का अल्टीमेटम, अफगानिस्तान सीरीज से हो सकते हैं बाहर? चयन के लिए करना होगा ये काम

Hardik-Rohit Fitness Test: अफ़ग़ानिस्तान वनडे सीरीज़ से पहले रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या को BCCI सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में देना होगा फिटनेस टेस्ट। जानिए कब और कहाँ खेले जाएंगे मुक़ाबले।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Jun 02, 2026 | 08:18 PM

रोहित-हार्दिक (Image- Social Media)

Follow Us
Follow Us:

India vs Afghanistan ODI Series 2026: अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को अपनी फिटनेस साबित करनी होगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने स्पष्ट कर दिया है कि प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने से पहले उन्हें सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) से फिटनेस क्लियरेंस लेना होगा।

हार्दिक पंड्या को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उनके चयन के साथ फिटनेस संबंधी शर्त भी जोड़ी गई है। रिपोर्ट के अनुसार हार्दिक 2 जून को बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे और सीरीज शुरू होने से पहले वहां एक हफ्ते से अधिक समय बिताएंगे।

हार्दिक पांड्या को साबित करनी होगी फिटनेस

इस दौरान 32 वर्षीय ऑलराउंडर को फिटनेस ड्रिल और फिजिकल असेसमेंट से गुजरना होगा। सभी मानकों पर सफल रहने के बाद ही उन्हें RTP (Return To Play) की मंजूरी मिलेगी। इसके बाद ही अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में उनकी उपलब्धता पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया होने वाली है एंट्री? चीफ सेलेक्टर अगरकर को मिला साफ संदेश, कहा- जो जरूरी हो वो…

रजत पाटीदार अब बन गए दिग्गज कप्तान, IPL 2026 की ट्रॉफी पर कब्जा जमाने के बाद की धोनी-रोहित के क्लब में एंट्री

BCCI का बड़ा ऐलान, Team India में ऋतुराज गायकवाड़ की धमाकेदार एंट्री, सीधे मिली उपकप्तानी, रियान पराग बाहर

‘सेलेक्शन मेरे हाथ में नहीं…’, IPL 2026 फाइनल से ठीक पहले शुभमन गिल ने दिया भावुक कर देने वाला बयान

हार्दिक पांड्या (Image- Social Media)

हार्दिक पांड्या के लिए यह फिटनेस टेस्ट इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि IPL 2026 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी के दौरान उन्हें पीठ में ऐंठन (Back Spasms) की परेशानी हुई थी। इसी कारण वह टूर्नामेंट के कुछ मैचों में हिस्सा नहीं ले सके थे। उनका आखिरी वनडे मुकाबला ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ था।

रोहित शर्मा को भी CoE में रिपोर्ट करने का निर्देश

सिर्फ हार्दिक ही नहीं, पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को भी BCCI ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करने के लिए कहा है। रोहित IPL 2026 के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी से परेशान थे। इसी वजह से अफगानिस्तान सीरीज के लिए घोषित भारतीय टीम में उनके नाम के आगे भी फिटनेस संबंधी शर्त रखी गई है।

हालांकि मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने हाल ही में दावा किया था कि रोहित पूरी तरह फिट हैं। जयवर्धने के अनुसार रोहित को चोट से उबरने के लिए पर्याप्त आराम दिया गया था और मेडिकल टीम ने उन्हें 100 प्रतिशत फिट माना है।

रोहित शर्मा (Image- Social Media)

उन्होंने यह भी साफ किया कि IPL में रोहित का इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल टीम की रणनीति का हिस्सा था और इसका उनकी फिटनेस से कोई लेना-देना नहीं था। जयवर्धने ने कहा कि मुंबई इंडियंस अपनी जरूरतों के अनुसार फैसले लेती है और रोहित हमेशा टीम की अपेक्षाओं के मुताबिक खुद को ढालते हैं।

भारत और अफगानिस्तान की वनडे सीरीज कब से शुरू होगी?

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 13 जून से धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में शुरू होगी। दूसरा मुकाबला 17 जून को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि तीसरा और अंतिम वनडे 20 जून को चेन्नई में आयोजित किया जाएगा।

अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा*, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या*, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे।

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया होने वाली है एंट्री? चीफ सेलेक्टर अगरकर को मिला साफ संदेश, कहा- जो जरूरी हो वो…

अब सभी की नजर हार्दिक पंड्या और रोहित शर्मा की फिटनेस रिपोर्ट पर टिकी रहेगी। अगर दोनों खिलाड़ियों को समय रहते क्लियरेंस मिल जाती है, तो अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की टीम और अधिक मजबूत दिखाई देगी।

India vs afghanistan odi series rohit sharma hardik pandya bcci fitness test

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 02, 2026 | 08:18 PM

Topics:  

  • Afghanistan Cricket Team
  • BCCI
  • Hardik Pandya
  • Indian Cricket Team
  • Rohit Sharma

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.