आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज का ऐलान, इंग्लैंड दौरे से पहले दो मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया
T20 World Cup 2026 की जीत के बाद टीम इंडिया जून में आयरलैंड का दौरा करेगी। बेलफास्ट में 26 और 28 जून को दो टी20 मैच खेले जाएंगे। सूर्या की कप्तानी में टीम का यह पहला बड़ा असाइनमेंट होगा।
- Written By: अर्पित शुक्ला
आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज का ऐलान (Image- Social Media)
India vs Ireland 2026 T20 Series: टीम इंडिया एक बार फिर आयरलैंड का दौरा करेगी, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज का आधिकारिक ऐलान हो चुका है। मुकाबले जून के आखिर में खेले जाएंगे, जिनका आयोजन बेलफास्ट के स्टॉर्मोंट मैदान पर 26 और 28 जून को होगा। इस कार्यक्रम की पुष्टि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और मेजबान बोर्ड दोनों ने कर दी है।
यह टी20 सीरीज काफी व्यस्त शेड्यूल के बीच रखी गई है। अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज 5 जून से शुरू होगी, जिसमें एक टेस्ट और फिर वनडे मुकाबले खेले जाएंगे, जो 20 जून तक चलेंगे। इसके बाद कुछ खिलाड़ी आयरलैंड के लिए रवाना होंगे, जबकि बाकी टीम इंग्लैंड जाएगी, जहां 1 जुलाई से पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।
आयरलैंड के खिलाफ यह दो मैचों की सीरीज
इन सबके बीच आयरलैंड के खिलाफ यह दो मैचों की सीरीज फिट की गई है, जिसके मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे। बताया जा रहा है कि इस सीरीज की जानकारी खिलाड़ियों, कोच और सपोर्ट स्टाफ को दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स के दौरान दी गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, हरमनप्रीत की कप्तानी में दूसरे ICC खिताब पर होगी नजर
IPL 2026: वैभव का विकेट पर जश्न मनाना काइल जेमिसन को पड़ा भारी, BCCI ने लिया एक्शन, देखें VIDEO
IPL 2026: रियान पराग को मिली स्मोकिंग की सजा, आईपीएल ने लिया सख्त एक्शन; लगा भारी जुर्माना
क्या हो गया रियान पराग के क्रिकेट करियर का अंत? BCCI ने Smoking Controversy पर तोड़ी चुप्पी, जानें नियम
🚨 News 🚨 Schedule announced for #TeamIndia‘s tour of Ireland for the 2️⃣-match T20I series 👌 Details ▶️ https://t.co/txJpSlQ7oi#IREvIND pic.twitter.com/rKYRmzBUU8 — BCCI (@BCCI) March 21, 2026
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम के लिए यह असाइनमेंट खास होगा, क्योंकि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद यह उनका पहला दौरा होगा। हाल के वर्षों में भारत और आयरलैंड के बीच तीन टी20 सीरीज खेली गई हैं, जिनमें हर बार कम से कम तीन मैच हुए थे। हालांकि, इस बार व्यस्त कार्यक्रम के चलते सिर्फ दो मुकाबले ही रखे गए हैं।
यह भी पढ़ें- IND vs IRE: टीम इंडिया जून में करेगी आयरलैंड का दौरा, लेकिन टी20 सीरीज से पहले कप्तान ने दिया इस्तीफा
टीम इंडिया का व्यस्त शेड्यूल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाले 12 महीनों में टीम इंडिया का शेड्यूल बेहद व्यस्त रहने वाला है। वर्ल्ड कप जीतने वाली टी20 टीम लगातार मैच खेलेगी, जबकि वनडे सीरीज की संख्या भी बढ़ाई गई है। उदाहरण के तौर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज अब पांच मैचों की होगी। इसके अलावा, भारत को एशियन गेम्स में हिस्सा लेने के लिए जापान भी जाना है।
