IND vs AFG: दूसरे वनडे में भारत करेगा बड़ा बदलाव? टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में इस धाकड़ प्लेयर की होगी एंट्री!

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मुकाबलों की ODI सीरीज का दूसरा मैच इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
IND vs AFG: Will India make a major change for the second ODI? This powerhouse player set to enter Team India's playing XI!
यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

IND vs AFG 2nd ODI Yashasvi Jaiswal: पहले मुकाबले में जीत के बाद टीम इंडिया अब दूसरे वनडे में फतह के इंतजार में है। दोनों टीमों की बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 जून को लखनऊ को इकाना स्टेडियम में होगा। इस मैच में जीत दर्ज कर शुभमन एंड कंपनी सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाना चाहेगी।

भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला में खेला गया था। हांलाकि इस मुकाबले में बारिश ने अपना प्रभाव जरूर डाला, लेकिन अंत में जीत टीम इंडिया के ही हाथ लगी। इस में भारत ने अफगान टीम को 7 विकेट के बड़े अंतर से शिकस्त दी थी।

पहले वनडे में गुरनूर ने दिखाया था दम

टीम इंडिया के लिए पहले वनडे में युवा गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 3 अफगान प्लेयर को अपना शिकार बनाया था। वहीं, बल्लेबाजी में कप्तान शुभमन गिल ने 84 रन की कप्तानी पारी खेली। अब टीम इंडिया दूसरे मुकाबले के लिए पहले ही लखनऊ पहुंच चुकी है। ऐसे में आइए जान लेते हैं कि आखिर इस मुकाबले में मैनेजमेंट कुछ बदलाव करने को देखेगा या नहीं।

दूसरे वनडे में टीम इंडिया कर सकती है बदलाव

भारतीय टीम टेस्ट मैच जीत चुकी है, जबकि वनडे सीरीज में भी उसका पलड़ा भारी नजर आ रहा है। ऐसे में दूसरे वनडे मुकाबले में टीम प्रबंधन एक या दो बड़े बदलाव करने पर विचार कर सकता है। फिलहाल यशस्वी जायसवाल, कुलदीप यादव और प्रिंस यादव को अब तक प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला है।

यशस्वी और कुलदीप को इंतजार करना पड़ सकता है

यशस्वी जायसवाल लंबे समय से वनडे टीम में अवसर का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि पहले वनडे में तीसरे नंबर पर ईशान किशन को मौका मिला था। ईशान ने 34 रनों की उपयोगी पारी खेलकर टीम मैनेजमेंट का भरोसा मजबूत किया है। ऐसे में यशस्वी को एक बार फिर बेंच पर बैठना पड़ सकता है। वहीं कुलदीप यादव की वापसी भी मुश्किल नजर आ रही है, क्योंकि बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे ने पहले मुकाबले में तीन विकेट लेकर अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है।

घरेलू क्रिकेट और आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रिंस यादव भी टीम के साथ हैं। हालांकि उनका डेब्यू तभी संभव है, जब तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा या अर्शदीप सिंह में से किसी एक को आराम दिया जाए। ऐसे में दूसरे वनडे की प्लेइंग इलेवन को लेकर टीम प्रबंधन के सामने दिलचस्प विकल्प मौजूद हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com