- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Bat First At Arun Jaitley Stadium Abhishek Sharma Mohammed Siraj Out Sanju Samson Jasprit Bumrah Playing Xi Ind Vs Nam
IND vs NAM: दिल्ली में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी, अभिषेक-सिराज बाहर, संजू और बुमराह प्लेइंग इलेवन में
T20 World Cup 2026: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। इस मैच में अभिषेक शर्मा और मोहम्मद सिराज की जगह संजू सैमसन व जसप्रीत बुमराह खेलेंगे।
- Written By: संजय बिष्ट

संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह (फोटो- @BCCI)
India vs Namibia: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के 18वें मुकाबले में भारत का सामना नामीबिया से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हो रहा है। इस मैच में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। दिल्ली का यह मैदान आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार माना जाता है, इसलिए एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा रही है।
भारतीय बल्लेबाजों पर रहेंगी निगाहें
भारतीय टीम पिछले मुकाबले में अमेरिका के खिलाफ जीत जरूर दर्ज करने में सफल रही थी, लेकिन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की मुश्किल पिच पर बल्लेबाजों को संघर्ष करना पड़ा था। ऐसे में दिल्ली के छोटे मैदान पर भारतीय बल्लेबाज अपनी लय वापस पाने के इरादे से उतरेंगे और बड़े शॉट खेलने की कोशिश करेंगे।
संजू सैमसन को इस मैच में ओपनिंग का मौका मिल सकता है, क्योंकि अभिषेक शर्मा पेट की बीमारी के कारण अंतिम एकादश से बाहर हैं। सैमसन के पास यह अच्छा अवसर है कि वह खुद को साबित करें, खासकर इसलिए क्योंकि न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली सीरीज में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
संजू सैमसन ने सूर्या को पछाड़ा, लेकिन नंबर-1 बनने से चूके! जानें कौन है वो खिलाड़ी जो अब भी है संजू से आगे?
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले भारत को लगा बड़ा झटका, अभिषेक शर्मा हो सकते हैं बाहर
T20 World Cup 2026 Points Table: अंकतालिका में उलटफेर, इटली की जीत ने पॉइंट्स टेबल में पैदा की खलबली
मुसीबत में कैप्टन कूल! हाई कोर्ट से MS धोनी को बड़ा आदेश, जाने क्या है मामला?
प्लेइंग इलेवन में बदलाव
भारतीय टीम ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव किए हैं। अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को शामिल किया गया है, जबकि पिछले मैच में बल्लेबाजी में योगदान देने वाले मोहम्मद सिराज की जगह तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टीम में मौका मिला है। बुमराह की वापसी से भारतीय गेंदबाजी आक्रमण और मजबूत नजर आ रहा है।
नामीबिया की टीम भी पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरी है। कप्तान इरास्मस ने मैच से पहले अपनी टीम से निडर क्रिकेट खेलने का आह्वान किया था और टीम इसी सोच के साथ मुकाबले में उतर रही है।
य़े भी पढ़ें: T20 World Cup में जस्टिन मोस्का और एंथनी मोस्का ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले भाईयों की पहली जोड़ी बनी
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत: संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
नामीबिया: लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्रिलिंक, जान निकोल लोफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेट कीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, मालन क्रूगर, बर्नार्ड शोल्ट्ज बेन शिकोंगो, मैक्स हेइंगो।
India bat first at arun jaitley stadium abhishek sharma mohammed siraj out sanju samson jasprit bumrah playing xi ind vs nam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बेर का मौसम है, ज़रूर खाएं बेर, डाइजेशन से स्किन की खूबसूरती तक के लिए बेहतरीन, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
Feb 12, 2026 | 08:16 PMक्लासरूम में फाइट का ड्रामा, टीचर को मिला इमोशनल फेयरवेल सरप्राइज; वीडियो वायरल
Feb 12, 2026 | 08:16 PMजिसने वायरल की महुआ और PK की चैट, उसे अमित मालवीय के कहने पर नोएडा पुलिस ने भगाया; VIDEO सामने आते ही मचा बवाल
Feb 12, 2026 | 08:15 PMबीच समंदर रिफ्यूलिंग के दौरान बड़ा हादसा, दो अमेरिकी सैन्य जहाजों की टक्कर से मचा हड़कंप; दो नाविक घायल
Feb 12, 2026 | 08:07 PMगूगल में फिर मची खलबली! Layoff के डर के बीच ‘वॉलंटरी एग्जिट’ का ऑफर, मना किया तो जा सकती है सीधे नौकरी
Feb 12, 2026 | 08:06 PMक्या फरहाना भट्ट संग चल रहा है कुनिका सदानंद के बेटे अयान का अफेयर? वैलेंटाइन पोस्ट ने खोल दी पोल!
Feb 12, 2026 | 08:02 PMसंजू सैमसन ने सूर्या को पछाड़ा, लेकिन नंबर-1 बनने से चूके! जानें कौन है वो खिलाड़ी जो अब भी है संजू से आगे?
Feb 12, 2026 | 07:57 PMवीडियो गैलरी

इंदौर में रक्षक बने भक्षक: कारोबारी से ₹6 लाख की लूट और जबरन 4000 USDT कराए ट्रांसफर; 2 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
Feb 12, 2026 | 01:45 PM
Video: सचिन तेंदुलकर के घर गूंजेगी शहनाई, जानें कौन हैं अर्जुन की दुल्हनिया सानिया चंडोक?
Feb 12, 2026 | 01:34 PM
Watch: संसद में हनुमान बेनीवाल ने लिए निशिकांत दुबे के मजे, कह दी ऐसी बात कि वायरल हो गया VIDEO
Feb 11, 2026 | 10:08 PM
खाकी हुई शर्मसार, जौनपुर में दो सिपाहियों ने शोरूम से उड़ाया iPhone, सीसीटीवी में कैद हुई चोरी- VIDEO
Feb 11, 2026 | 09:35 PM
वर्दी का रौब या सत्ता का नशा? जौनपुर में गरीब फरियादी पर बरसे दरोगा जी, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Feb 11, 2026 | 09:25 PM
इंदौर में खौफनाक मंजर! मामूली विवाद में युवक को पोकलेन से कुचलने की कोशिश; देखें वायरल VIDEO
Feb 11, 2026 | 09:19 PM













