IND vs ZIM: भारत ने T20 WC के इतिहास में खड़ा किया दूसरा सबसे बड़ा टोटल, 4 विकेट के नुकसान पर बनाए 256 रन
T20 WC 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे के खिलाफ 256 रन बनाए। अब जिम्बाब्वे को जीत के लिए 257 रन का मुश्किल लक्ष्य मिला है।
- Written By: संजय बिष्ट
भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 257 रन का लक्ष्य (फोटो- सोशल मीडिया)
India vs Zimbabwe 1st Inning Highlight: टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच चेन्नई के चेपॉक मैदान पर टी20 विश्वकप 2026 में सुपर- का मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। दरअसल, जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे के सामने 256 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।
टीम इंडिया ने रचा इतिहास
इसके साथ ही टीम इंडिया ने टी20 विश्वकप 2026 का सबसे बड़ा व ओवरऑल टी20 वर्ल्ड कप में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। वहीं, टीम इंडिया के लिए ये स्कोर टी20 विश्व कप के इतिहास का भी सबसे बड़ा स्कोर साबित हुआ। अब जिम्बाब्वे को जीत के लिए 257 रन बनाने होंगे। हालांकि क्रिकेट में कुछ भी असंभव नहीं है, लेकिन वर्तमान परस्थितियों को देखते हुए इस लक्ष्य को हासिल करना जिम्बाब्वे की टीम के लिए काफी मुश्किल होगा।
अभिषेक और हार्दिक पांड्या के अर्धशतक से भारत मजबूत
भारतीय टीम के लिए अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 55 रन बनाए, जिसमें चार चौके और चार छक्के शामिल रहे। ईशान किशन ने 24 गेंदों पर 38 रन जबकि संजू सैमसन ने 15 गेंदों में 24 रन का योगदान दिया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 13 गेंदों पर तेज 33 रन जोड़े। अंत में हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने आक्रामक अंदाज दिखाया। हार्दिक ने 23 गेंदों में 50 रन की तूफानी पारी खेली, वहीं तिलक वर्मा ने 16 गेंदों में 44 रन बनाकर टीम का स्कोर मजबूत किया।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस की धमाकेदार एंट्री, क्वालीफायर-2 में RR को 7 विकेट से हराया, गिल का शतक
एलिमिनेटर के बाद क्वालीफायर-2 में भी शतक बनाने से चूके वैभव सूर्यवंशी, RR ने GT के सामने रखा 215 रन का टारगेट
क्वालीफायर-2 के टॉस पर मचा भयंकर गदर, अंपायर के फैसले से भड़के GT के कप्तान शुभमन गिल, दोबारा करना पड़ा टॉस
वैभव सूर्यवंशी को मिला बंपर ऑफर, इस एक बड़ी डील के लिए 12 करोड़ रुपये तक देने को तैयार हुई ये बड़ी कंपनी
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 में भारतीय टीम ने रचा इतिहास, बना दिया इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर!
सुपर-8 चरण में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका से हार चुकी है, इसलिए अब सेमीफाइनल की उम्मीद बनाए रखने के लिए उसे बाकी दोनों मैच जीतने होंगे। वहीं जिम्बाब्वे को भी अपने पहले सुपर-8 मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। खास बात यह है कि भारत की सरजमीं पर पहली बार भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला जा रहा है। अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 13 टी20 मैच हुए हैं, जिसमें भारत ने 10 मुकाबले जीते हैं, जबकि जिम्बाब्वे को तीन जीत मिली हैं। पिछली बार 2024 में भारत जिम्बाब्वे के घर पर हार गया था, लेकिन तब से टीम में कई बदलाव हो चुके हैं।
