Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, 93 साल और 592 मैचों के बाद भारत..

India played a Test match with 5 lefties in XI: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मुकाबले में भारत ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार पांच बाएं हाथ के बल्लेबाज के साथ उतरा है।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Jul 24, 2025 | 08:28 AM

ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

India played a Test match with 5 lefties in XI: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहली बार पांच बाएं हाथ के बल्लेबाज के साथ उतरा है। भारतीय क्रिकेट इतिहास के 93 साल में भारत ने पहली बार ऐसा किया है।

23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जा मुकाबले में यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं। इससे पहले भारत चार बाएं हाथ के बल्लेबाज के साथ उतरा था। लेकिन यह पहली बार हुआ, जब भारतीय टीम को पांच बाएं हाथ के बल्लेबाज के साथ उतरना पड़ा है।

मैनचेस्टर में भारतीय टीम की बल्लबाजी क्रम

बल्लेबाज़ी क्रम बल्लेबाज़ बल्लेबाज़ी शैली
1. यशस्वी जायसवाल बाएं हाथ के बल्लेबाज़
2. केएल राहुल दाएं हाथ के बल्लेबाज़
3. साई सुदर्शन बाएं हाथ के बल्लेबाज़
4. शुभमन गिल (कप्तान) दाएं हाथ के बल्लेबाज़
5. ऋषभ पंत (विकेटकीपर) बाएं हाथ के बल्लेबाज़
6. रविंद्र जडेजा बाएं हाथ के बल्लेबाज़
7. वाशिंगटन सुंदर बाएं हाथ के बल्लेबाज़
8. शार्दुल ठाकुर दाएं हाथ के बल्लेबाज़
9. अंशुल कम्बोज दाएं हाथ के बल्लेबाज़
10. जसप्रीत बुमराह दाएं हाथ के बल्लेबाज़
11. मोहम्मद सिराज दाएं हाथ के बल्लेबाज़

भारतीय टीम ने 592 मैचों के बाद ऐसा किया है। एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट के लिए भारत ने प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं। पिछले दो मैचों में बेंच पर बैठने के बाद तमिलनाडु के बी साई सुदर्शन और मुंबई के शार्दुल ठाकुर की वापसी हुई है। सुदर्शन ने करुण नायर की जगह ली है और तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे, जबकि ठाकुर को नीतीश कुमार रेड्डी की जगह टीम में शामिल किया गया है, जो सोमवार (21 जुलाई) को घुटने की चोट के कारण पिछले दो मैचों से बाहर हो गए थे।

सम्बंधित ख़बरें

T20 World Cup 2026 Point Table: पाकिस्तान लिस्ट में आया टॉप, सूर्यकुमार यादव की भारतीय टीम को छोड़ा पीछे

श्रीलंकाई क्रिकेटर का सनसनीखेज आरोप, टीम इंडिया पर लगाया था ‘बैट टेंपरिंग’ का इल्जाम, अब देनी पड़ी सफाई

IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने चली बड़ी चाल, इंग्लैंड के इस खिलाड़ी को टीम में किया शामिल

T20 World Cup 2026: भारत से डरकर पलटा पाकिस्तान! मदन लाल ने यू-टर्न की बताई असली वजह

यह भी पढ़ें: गावस्कर-तेंदुलकर के लिस्ट में शामिल हुए केएल राहुल, भारत के लिए ऐसा करने वाले…

इनके अलावा 24 वर्षीय तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज भी मैनचेस्टर में भारत के लिए खेल रहे हैं। हरियाणा के इस क्रिकेटर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया है और उन्हें आकाश दीप की जगह शामिल किया गया है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में भारत के दूसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी पंत का लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन उंगली में चोट लगने के बाद मैनचेस्टर टेस्ट में खेलना संदिग्ध था, लेकिन समय पर ठीक होकर उन्होंने टीम में अपनी जगह बरकरार रखी।

पंत ने मौजूदा सीरीज में अपने बल्लेबाज़ी प्रदर्शन से प्रभावित किया है। उन्होंने लीड्स के हेडिंग्ले में खेले गए सीरीज के पहले मैच में दो शतक (134 और 118) बनाए और एजबेस्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट में 25 और 65 रन बनाए। लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट में, चोट से जूझने के बावजूद पंत ने 74 और 9 रन बनाए।

इंग्लैंड के खिलाफ भारत का प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

India plays a test match with 5 left handed batter in xi against england in 4th test

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 23, 2025 | 06:19 PM

Topics:  

  • Cricket
  • England
  • Indian Cricket Team
  • Ravindra Jadeja
  • Rishabh Pant
  • Yashasvi Jaiswal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.