U19 Women’s T20 World Cup का खिताब जीतने के लिए भारतीय टीम को बनाने होंगे 83 रन, क्या लगातार दूसरी बार ट्रॉफी करेगी अपने नाम
आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला जीतने के लिए भारतीय अंडर-19 महिला टीम को 83 रन बनाने होंगे। इससे साथ ही भारतीय टीम लगातार दूसरी बार अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत जाएगी।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारतीय महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया/ आईसीसी)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला जीतने के लिए भारतीय अंडर-19 महिला टीम को 83 रन बनाने होंगे। इससे साथ ही भारतीय टीम लगातार दूसरी बार अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत जाएगी। ऐसा करने वाली पहली महिला टीम बनेगी। जो लगातार पहले और दूसरे सीजन में वर्ल्ड कप जीतने का कारनामा किया हो।
फाइनल के मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए 82 रन बनाए। हालांकि इस दौरान साउथ अफ्रीका की टीम ने पूरे 20 ओवर खेले। साउथ अफ्रीका की महिला अंडर-19 ने पहले ओवर में शानदार शुरुआत की। पहले ओवर में ही 10 रन बटोर ली। हालांकि दूसरे ओवर में सिमॉन लुरेंस के रूप में पहला झटका लगा। 11 के स्कोर पर पहला विकेट गिरा। उसके बाद जेम्मा बुथा को शानदार बल्लेबाजी कर रही वो 16 रन बनाकर आउट हो गई। यह अफ्रीकी टीम के लिए बड़ा झटका था।
दो छोटी साझेदारी ने पहुंचाया 80 के पार
उसके बाद 20 के ही स्कोर पर डियारा रामलखन 3 रन बनाकर आउट हो गए। तीन विकेट 20 रन पर गंवाने के बाद कायला रेनेके और मेसो ने मिलकर 20 रन जोड़े ही थे कि कायला रेनेके 7 रन बनाकर आउट हो गई। उसके बाद मेसो 10 रन बनाकर आउट हो गई। 44 पर पांचवां विकेट गिरने के बाद साउथ अफ्रीका की मीके वान वूर्स्ट और फे काउलिंग के बीच 30 रनों की साझेदारी हुई। 74 के स्कोर पर मीके वान वूर्स्ट 23 रन बनाकर आउट हो गई। उसके बाद 74 के स्कोर पर ही सातवां झटका लगा। सेश्री नायडू बिना खाता खोले आउट हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष: महिला क्रिकेट का नया अध्याय, लॉर्ड्स में भारत की ऐतिहासिक टेस्ट जीत
Harmanpreet Kaur Record: हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, महिला क्रिकेट में पूरे किए 9000 इंटरनेशनल रन
‘हरमनप्रीत अकेली जिम्मेदार नहीं,’ टीम इंडिया के बाहर होने पर भड़कीं अंजुम चोपड़ा; किसे ठहराया जिम्मेदार?
IND W vs AUS W: सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हराया
भारतीय गेंदबाजों का कमाल
80 रन पर 8वां विकेट गिरा। फे काउलिंग 15 रन बनाकर आउट हुई। उसके बाद मोनालिसा लेगोडी भी 80 के स्कोर पर ही आउट हो गई। 80 पर ही 9वां विकेट भी गंवा दिया। उसके बाद अंतिम विकेट 82 रन पर गिरा। भारत के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए आयुषी शुक्ला ने 2, तृषा ने 3, पारुनिका सिसोदिया ने 2, वैष्णवी शर्मा ने 2 और शबनम ने एक विकेट चटकाए।
भारतीय महिला अंडर-19 टीम की प्लेंइग इलेवन
जी कमलिनी (विकेटकीपर), गोंगाडी त्रिशा, सानिका चालके, निकी प्रसाद (कप्तान), ईश्वरी अवसारे, मिथिला विनोद, आयुषी शुक्ला, जोशिता वीजे, शबनम एमडी शकील, परुनिका सिसौदिया और वैष्णवी शर्मा
दक्षिण अफ्रीका की महिला अंडर 19 प्लेइंग इलेवन
जेम्मा बोथा, सिमोन लॉरेन्स, दियारा रामलाकन, फे काउलिंग, कायला रेनेके (कप्तान), काराबो मेसो (विकेटकीपर), मिके वैन वूर्स्ट, सेशनी नायडू, एशले वैन विक, मोनालिसा लेगोडी और नथाबिसेंग निनी
