Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 21 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लॉर्ड्स टेस्ट में जीत से 135 रन दूर भारत, गिल की कप्तानी में रचा जाएगा इतिहास?

IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट अब रोमांचक हो चुका है। पांचवें दिन टीम इंडिया को जीत के लिए 135 रन की जरूरत है, जबकि उसके पास 6 विकेट शेष हैं। केएल राहुल 33 रन बनाकर क्रीज में मौजूद हैं।

  • Written By: संजय सिंह बिष्ट
Updated On: Jul 14, 2025 | 07:47 AM

केएल राहुल और बेन स्टोक्स (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

टीम इंडिया और इंग्लैंड के पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जा रहा है। अब तक इस टेस्ट में 4 दिन के खेल की समाप्ती हो चुकी है। अब मैच रोमांचक मोड़ पर खड़ा है। लॉर्ड्स टेस्ट के अंतिम दिन टीम इंडिया को जीत के लिए 135 रन की जरूरत है। इस वक्त क्रीज पर केएल राहुल 33 रन बनाकर खेल रहे हैं।

चौथे दिन टीम इंडिया ने इंग्लिश टीम को 192 रन पर ऑलआउट कर दिया। इसके बाद टीम को जीत के लिए 193 रन की जरूरत थी। दूसरी पारी में टीम इंडिया की शुरुआत कुछ अच्छी खासी नहीं रही। चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने 58 रन के स्कोर पर 4 विकेट लिए। अब टीम इंडिया के पास 6 विकेट शेष हैं। कुल मिलाकर लॉर्ड्स में पांचवां दिन काफी रोमांचक होने वाला है।

गिल की कप्तानी में भारत रचेगा इतिहास?

यदि भारत लॉर्ड्स टेस्ट के पांचवे दिन 135 रन बनाने में कामयाब होता है, तो फिर शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया एक नए अध्याय की शुरुआत करेगी। इससे पहले इस मैदान पर टीम इंडिया को कपिल देव, एमएस. धोनी और विराट कोहली जीत दिला चुके हैं। ऐसे में यदि टीम इंडिया पांचवे दिन लक्ष्य हासिल कर लेती है, तो फिर शुभमन गिल भारत के चौथे कप्तान हो जाएंगे, जिनकी उगुवाई में टीम यहां पर जीती हो।

सम्बंधित ख़बरें

IND A vs SL A Final: श्रीलंका से बदला लेने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला

IPL 2027 में बड़ा बदलाव! कुलदीप यादव और ऋषभ पंत की होगी नई टीम में एंट्री

IND vs AFG: शतकवीर ईशान किशन वनडे फॉर्मेट में वापसी पर बेहद खुश, कहा- जर्सी दोबारा पहनकर गर्व महसूस हो रहा

खेल के मैदान में अफगानिस्तान की दुर्गति! भारत ने 170 रनों से हराया, झेली ODI इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी शिकस्त

39 साल बाद गिल करेंगे कमाल?

वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया लॉर्ड्स में 39 साल पहले जीती थी। साल 1986 में भारतीय टीम ने यहां 134 रनों के लक्ष्य का पीछा किया है। कपिल देव की कप्तानी में उस मुकाबले को टीम इंडिया ने 5 विकेट से अपने नाम किया। अब शुभमन गिल के पास 39 साल के बाद एक बार फिर से इतिहास रचने का मौका है।

दूसरी पारी में टीम इंडिया की शुरुआत काफी खराब रही। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले पवेलियन की ओर चले गए। इसके बाद करुण नायर के रूप में टीम इंडिया को दूसरा झटका लगा। करुण ने 14 रन बनाए। वहीं, टीम इंडिया को तीसरा व सबसे बड़ा झटका कप्तान शुभमन गिल के रूप में लगा।

ये भी पढें: यानिक सिनर ने रचा इतिहास, अल्काराज को हराकर किया विंबलडन 2025 के खिताब पर कब्जा

शुभमन गिल ने लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में सिर्फ 6 रन बनाए। चौथे दिन अंतिम विकेट आकाश दीप से रूप में गिरा। वो 1 रन बनाकर इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स का शिकार बने। इस वक्त केएल राहुल 33 रन बनाकर क्रीज में मौजूद हैं। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए ऋषभ पंत, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर को आना है।

India need 135 runs to win at lords day 5 ind vs eng

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 14, 2025 | 07:47 AM

Topics:  

  • Ben Stokes
  • IND Vs ENG
  • KL Rahul
  • Rishabh Pant
  • Shubman Gill

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.