IND vs BAN: एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाली टीम बनी इंडिया, इन टीमों को छोड़ा पीछे
भारत बांग्लादेश के खिलाफ शानदार फॉर्म में दिखाई दे रहा है। टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को 233 रन पर ऑल आउट करके अपनी पारी की शानदार शुरुआत की। कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने छक्कों की बारिश करते हुए भारत के नाम रिकॉर्ड बना दिया है। भारत एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाला देश बन गया है।
- Written By: मृणाल पाठक
रोहित शर्मा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत की तूफानी पारी जारी है। कानपुर में टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाते हुए दूसरे टेस्ट में नया कीर्तिमान बना दिया है। रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाते हुए भारत ने अब तक एक कैलेंडर ईयर में किसी भी टीम से सबसे ज्यादा छक्के जड़े हैं।
भारत बांग्लादेश के खिलाफ शानदार फॉर्म में दिखाई दे रहा है। टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को 233 रन पर ऑल आउट करके अपनी पारी की शानदार शुरुआत की। कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने छक्कों की बारिश करते हुए भारत के नाम रिकॉर्ड बना दिया है। भारत एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाला देश बन गया है।
एक कैलेंडर वर्ष में किसी टीम द्वारा सबसे अधिक छक्के
- 90* भारत 2024 में
- 89 इंग्लैंड 2022 में
- 87 भारत 2021 में
- 81 न्यूजीलैंड 2014 में
- 71 न्यूजीलैंड 2013 में
जानकारी के लिए बता दें कि टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को 233 रन पर ऑल आउट करके अपनी पारी की शानदार शुरुआत की। कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने छक्कों की बारिश करते हुए भारत के नाम रिकॉर्ड बना दिया है। भारत एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाला देश बन गया है।
सम्बंधित ख़बरें
आयरलैंड सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हुए बाहर
IND vs AFG: ODI सीरीज में गुरनूर बराड़ का धमाका, 7 विकेट लेकर रचा इतिहास
IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा फेरबदल! युवराज सिंह बन सकते हैं बैटिंग कोच, गांगुली को मिली अहम जिम्मेदारी
IND vs AFG: तीसरे वनडे से पहले BCCI का बड़ा ऐलान, हर्षित राणा की स्क्वॉड में वापसी
यह भी पढ़ें- IND vs BAN 2nd Test: कानपुर में टीम इंडिया ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 2001 के बाद दो बार हासिल की ये उपलब्धि
इसके अलावा यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट इतिहास में बतौर भारतीय ओपनर सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 31 गेंदों में ही अर्धशतक जड़ दिया। इस मामले में उन्होंने विस्फोटक सलामी बल्लेबाजी वीरेंद्र सहवाग के 32 गेंदों में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें- बांग्लादेशी बॉलर्स पर कहर बनकर टूटे यशस्वी जायसवाल, फास्टेस्ट फिफ्टी जड़कर सहवाग को छोड़ा पीछे
गौरतलब है कि बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए जडेजा ने 9.2 ओवर में 28 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया। इस एक विकेट के साथ ही उन्होंने 300 टेस्ट विकेट हासिल कर लिए हैं। वहीं जडेजा दूनिया के ऐसे दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने 300 विकेट/3000 रन का ग्रैंड डबल बनाया है। उनसे पहले यह कारनामा इंग्लैंड के इयान बॉथम ने किया था।
