T20 World Cup 2026 के लिए भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल, जानें कब-कहां और किसके साथ होगा मुकाबला
India’s Full Schedule for T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल की घोषणा कर दी गई है। इस बार टी20 वर्ल्ड कप में 20 टीमों को शामिल किया गया है। भारत अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी से करेगा।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारतीय टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
India’s Full Schedule for T20 World Cup 2026: आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल की घोषणा कर दी गई है। इस बार टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका को सौंपी गई है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से होगी। वहीं वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले 8 अलग-अलग वेन्यू पर खेले जाएंगे।
इस वर्ल्ड कप के लिए इस बार 20 टीमें ट्रॉफी के लिए आपस में भिड़ेंगी। सभी टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है। सभी ग्रुप में पांच टीमों रखा गया है। भारतीय टीम को ग्रुप ए में रखा गया है। जिसमें भारत के अलावा पाकिस्तान, नीदरलैंड, नामीबिया और यूएसए (अमेरिका) की टीम शामिल है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ग्रुप
| ग्रुप A | ग्रुप B | ग्रुप C | ग्रुप D |
|---|---|---|---|
| भारत | ऑस्ट्रेलिया | इंग्लैंड | साउथ अफ्रीका |
| पाकिस्तान | श्रीलंका | वेस्टइंडीज | न्यूजीलैंड |
| नीदरलैंड्स | आयरलैंड | बांग्लादेश | अफगानिस्तान |
| नामीबिया | ओमान | नेपाल | कनाडा |
| यूएसए | जिम्बाब्वे | इटली | यूएई |
भारतीय टीम का पूरा कार्यक्रम
इस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अपना खिताब बचाने के इरादे से उतरेगी। वहीं टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के अभियान की शुरुआत 7 फरवरी से होगी। भारत का पहला मुकाबला अमेरिका के साथ 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। वहीं 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ दूसरा मुकाबला होगा। जो नई दिल्ली में खेली जाएगी। वहीं तीसरा मुकाबला 15 फरवरी को पाकिस्तान के साथ होगा। यह मुकाबला श्रीलंका में होगा। लीग का आखिरी मुकाबला 18 फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ अहमदाबाद में खेला जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया तैयार, नए खिलाड़ियों पर होगी नजर; जानिए मैच शेड्यूल, स्क्वॉड और लाइव प्रसारण
वर्ल्ड कप में रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी का मिला इनाम, डैनी वायट-हॉज बनीं ICC प्लेयर ऑफ द मंथ
IND vs ENG 3rd ODI: इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी चुनी; बुमराह बाहर, टीम इंडिया में 3 बदलाव
BCCI ने बॉम्बे हाई कोर्ट में रखा अपना पक्ष, OCI कार्डधारकों को नहीं मिलेगी घरेलू क्रिकेट में एंट्री
यह भी पढ़ें: T20 World Cup Schedule: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान, कब और कहां होंगे मैच? देखें लिस्ट
भारतीय टीम का शेड्यूल
| तारीख | मुकाबला | स्थान / स्टेडियम |
|---|---|---|
| 7 फरवरी | भारत बनाम अमेरिका | मुंबई (वानखेड़े स्टेडियम) |
| 12 फरवरी | भारत बनाम नामीबिया | नई दिल्ली |
| 15 फरवरी | भारत बनाम पाकिस्तान | कोलंबो |
| 18 फरवरी | भारत बनाम नीदरलैंड | अहमदाबाद (नरेंद्र मोदी स्टेडियम) |
T20 World Cup 2026 के वेन्यू
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले कुल 8 जगहों पर होंगे। जिसमें पांच भारत में और तीन श्रीलंका में होंगे। यदि भारत की बात करे तो मुंबई (वानखेड़े स्टेडियम), कोलकाता (ईडन गार्डन्स), चेन्नई (एमए चिदंबरम स्टेडियम), दिल्ली (अरुण जेटली स्टेडियम) और अहमदाबाद (नरेंद्र मोदी स्टेडियम) में मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं, श्रीलंका में कोलंबो (आर प्रेमदासा स्टेडियम), कोलंबो (सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब) और कैंडी (पल्लिकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम) में मैचों का आयोजन होगा।
रोहित शर्मा बने ब्रांड एम्बेसडर
टी20 वर्ल्ड कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के विजेता कप्तान रोहित शर्मा को ICC ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। उनको इस टूर्नामेंट के लिए ब्रांड अंबेसडर बनाया गया है। इस बार टी20 विश्व कप के 10वें एडिशन का आयोजन 7 फरवरी 2026 से होगा। टूर्नामेंट की मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर करेंगे। फाइनल सहित 55 मुकाबले खेले जाएंगे। श्रीलंका ने आखिरी बार 2012 में टूर्नामेंट की मेजबानी की थी।
