Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Women’s tri-series: जीत के बाद भी भारतीय टीम को हुआ नुकसान, ICC ने सुनाया ये फरमान

Women’s tri-series के पहले मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ धीमी ओवर रेट के कारण भारतीय टीम पर आईसीसी ने जुर्माना लगाया है। जिसें भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने स्वीकार कर लिया है।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Apr 30, 2025 | 07:31 AM

भारतीय महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: श्रीलंका में खेले जा रहे त्रिकोणीय सीरीज में भारतीय महिला टीम ने अपने पहले दोनों मुकाबले में जीत हासिल कर ली है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत के साथ वो मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। हालांकि इस जीत के बाद भारतीय महिला टीम को नुकसान का सामना करना पड़ा है। आईसीसी ने भारतीय टीम पर जुर्मना लगाया है।

आईसीसी ने भारतीय महिला टीम पर रविवार को श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में धीमी ओवर गति (स्लो ओवर रेट) के कारण जुर्माना लगाया है। ICC अंतरराष्ट्रीय मैच रेफरी पैनल की वैनेसा डी सिल्वा ने समय की छूट को ध्यान में रखते हुए भारत पर यह जुर्माना लगाया। मैदानी अंपायर अन्ना हैरिस और निमाली परेरा, तीसरे अंपायर लिंडन हैनिबल और चौथे अंपायर डेदुनु डी सिल्वा ने आरोप तय किए।

स्लो ओवर रेट के कारण लगाया गया जुर्माना

आईसीसी ने एक रिलीज जारी करते हुए बताया कि खिलाड़ियों और टीम के सहयोगी कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 (न्यूनतम ओवर गति से संबंधित) के तहत खिलाड़ियों पर उनके द्वारा आवंटित समय में गेंदबाजी करने में विफल रहने पर प्रत्येक ओवर के लिए उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपराध और प्रस्तावित जुर्माने को स्वीकार कर लिया, इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं पड़ी।

श्रीलंका पर जीत के साथ की थी शुरुआत

भारत ने इस टूर्नामेंट की शुरुआत श्रीलंका पर नौ विकेट की शानदार जीत के साथ की। इसमें प्रतीक रावल की नाबाद 50 रन की पारी और स्मृति मंधाना तथा हरलीन देओल की नाबाद 48 रन की पारी शामिल थी। भारत ने 29.4 ओवर में 148 रन का लक्ष्य हासिल किया। स्नेह राणा के 3-31 के शानदार प्रदर्शन तथा दीप्ति शर्मा और श्री चरणी के दो-दो विकेट की बदौलत श्रीलंका की टीम 38.1 ओवर में 147 रन पर ढेर हो गई।

खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

साउथ अफ्रीका को भी हराया

भारत ने मंगलवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका पर 15 रनों जीत दर्ज करके अपनी जीत की लय को बरकरार रखा। यह श्रीलंका में चल रही त्रिकोणीय सीरीज में उसकी लगातार दूसरी जीत है। भारत ने साउथ अफ्रीका की 140 रन की ओपनिंग साझेदारी से वापसी करते हुए यादगार वापसी की। इस जीत की अगुआई एक बार फिर स्नेह राणा ने की। स्नेह राणा ने 5 विकेट लेते हुए मुकाबले को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

India fined for slow over rate against sri lanka during womens tri series

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 30, 2025 | 07:31 AM

Topics:  

  • Cricket
  • ICC
  • India vs South Africa
  • Indian Women's Cricket Team

सम्बंधित ख़बरें

1

विश्व कप और ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, हरमनप्रीत संभालेंगी कमान, यहां देखें पूरा स्क्वाड

2

मैसूर वॉरियर्स का दमदार प्रदर्शन, 39 रन से बेंगलुरु ब्लास्टर्स को चटाई धूल

3

WDPL 2025: सेंट्रल दिल्ली ने राइडर्स को 7 विकेट से चटाई धूल, निधि महतो की दमदार गेंदबाजी

4

टी20 एशिया कप में केवल दो बल्लेबाजों ने जड़े हैं शतक, एक मशहूर तो दूसरा है गुमनाम

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.