IND vs NZ: कीवियों को टीम इंडिया का करारा जवाब, तीसरे T20 में सील की सीरीज, सिर्फ 10 ओवर में मैच किया खत्म
India beat New Zealand: गुवाहाटी में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को एकतरफा अंदाज में शिकस्त दी। भारत ने 153 रन के स्कोर को 2 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 10 ओवर में हासिल कर लिया।
- Written By: संजय बिष्ट
गुवाहाटी में भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया (फोटो- सोशल मीडिया)
India vs New Zealand 3rd T20I Guwahati: गुवाहाटी में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को तीसरे टी20 मुकाबले 8 विकेट रहते शिकस्त दी। हैरान करने वाली बात ये है कि टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के द्वारा दिए गए 153 रन के स्कोर को सिर्फ 10 ओवर में चेज कर लिया। इसके साथ ही ‘सूर्या एंड कंपनी’ ने 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम ने एकतरफा अंदाज में ये सीरीज अपने नाम कर ली है। इससे पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीता। टॉस जीतकर उन्होंने न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर महज 153 रन बना सकी।
अभिषेक शर्मा-सूर्यकुमार यादव का विस्फोटक अर्धशतक
न्यूजीलैंड के द्वारा दिए गए इस स्कोर को टीम इंडिया ने अभिषेक शर्मा की दमदार पारी की बदौलत 8 विकेट रहते हासिल कर लिया। वहीं, अभिषेक शर्मा ने 20 गेंदों का सामना करते हुए 68 रन बनाए। वहीं, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी दमदार पारी खेली। उन्होंने 26 गेंदों का सामना करते हुए 57 रन बनाए। इससे पहले ईशान किशन ने 13 गेंदों का सामाना करते हुए 28 रन की विस्फोटक पारी खेली। वहीं, संजू सैमसन इस मैच में ‘गोल्डन डक’ का शिकार बने। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी और ईश सोढ़ी ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
Fantastic striking on display in Guwahati 🤩 An unbeaten 💯-run partnership seals the chase for #TeamIndia! Scorecard ▶️ https://t.co/YzRfqi0li2#INDvNZ | @IDFCFIRSTBank ️ pic.twitter.com/CuV4IxcnGh — BCCI (@BCCI) January 25, 2026
सम्बंधित ख़बरें
167 गेंदें और 400 रन…, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी IPL में रचा इतिहास, इस मामले में बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
शशांक सिंह को क्या हुआ? राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से हुए बाहर, श्रेयस अय्यर ने बताई असली वजह
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स को पछाड़कर RCB ने रचा इतिहास, IPL में 8 बार कर दिया ये बड़ा कारनामा
वनडे वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान की बड़ी प्लानिंग, ट्राई सीरीज के जरिए खंगालेगा अपनी ताकत
टीम इंडिया के गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन
गुवाहाटी में भारत की जीत में गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई। ये ही कारण रहा कि कीवी टीम 153 रन पर सिमट कर रह गई। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने तीन, जबकि रवि बिश्नोई और हार्दिक पांड्या ने दो-दो विकेट चटकाए। पहला झटका न्यूजीलैंड को डेवोन कॉनवे के रूप में लगा। कॉनवे ने केवल दो गेंद में एक रन बनाया और हर्षित राणा ने उन्हें पवेलियन भेजा। हार्दिक पांड्या ने रविंन रविंद्र को आउट किया, जो 5 गेंद में 4 रन ही बना सके। जसप्रीत बुमराह ने अपने ओवर की पहली गेंद पर टिम साइफर्ट को क्लीन बोल्ड किया। साइफर्ट ने 11 गेंद में 12 रन बनाए। मार्क चैपमन ने 23 गेंद में 32 रन की पारी खेली, लेकिन रवि बिश्नोई ने उन्हें पवेलियन लौटाया।
Innings Break! Terrific bowling effort by #TeamIndia in Guwahati 👏 Chase coming up shortly⌛ Scorecard ▶️ https://t.co/YzRfqi0li2#INDvNZ | @IDFCFIRSTBank ️ pic.twitter.com/iBxD7a7W0D — BCCI (@BCCI) January 25, 2026
ग्लेन फिलिप्स और मार्क चैपमन के बीच चौथे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी हुई, जिससे न्यूजीलैंड ने कुछ समय के लिए अपने स्कोर को मजबूत किया। इसके बाद डेरिल मिचेल ने 8 गेंदों में 14 रन बनाए और आउट हुए। ग्लेन फिलिप्स ने 40 गेंद में 48 रन बनाकर अपनी टीम की पारी को संभाला।
ये भी पढ़ें: T20I में संजू सैमसन ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, पहली गेंद पर आउट होने वाले भारत के…
टीम के अन्य बल्लेबाजों का प्रदर्शन कमजोर रहा। काइल जैमीसन सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हुए, जबकि हेनरी ने 1 रन ही जोड़ा। इस तरह भारत की गेंदबाजी ने न्यूजीलैंड की पारी को नियंत्रण में रखा और उसे 153 रन तक सीमित कर दिया। जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई की गेंदबाजी विशेष रूप से प्रभावशाली रही। वहीं, हार्दिक पांड्या ने मध्यक्रम में कीवी बल्लेबाजों को लगातार दबाव में रखा।
