-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Become 1st Team To Qualify For Super 4 In Asia Cup 2025
एशिया कप 2025 में भारत सुपर 4 के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी, ओमान हुआ रेस से बाहर
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Indian Team Qualify for Super-4: एशिया कप में भारतीय टीम सुपर-4 में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी। यूएई और ओमान के मुकाबले के ग्रुप ए का समीकरण साफ हो गया। वहीं ओमान सुपर-4 की दौड़ से बाहर हो गई।

भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Indian Team Qualify for Super-4: एशिया कप में भारतीय क्रिकेट टीम ने सुपर-4 में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारतीय टीम ने अपने शुरुआत के दोनों मुकाबले में जीत दर्ज किया है। ओमान के हार से भारतीय टीम सुपर-4 में क्वालीफाई कर गई। सोमवार को यूएई ने ओमान को 42 रनों से हराया। इस मुकाबले के बाद ग्रुप ए की तस्वीर पूरी तरह से बदल गई और अंक तालिका भी पूरी तरह से साफ हो गया।
रविवार 14 सितंबर को खेले गए भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। इस जीत के बाद भारतीय टीम का 4 अंक हो गया। वही इस मुकाबले को जीतकर यूएई ने भी अपना खाता खोल दिया है। अब यूएई के पास भी 2 अंक हो गए हैं। पाकिस्तान के पास भी दो अंक है। जबकि ओमान को अब तक कोई जीत नहीं मिली है और उसके खाते में कोई अंक नहीं है। इस हार के बाद ओमान की टीम सुपर-4 की रेस से बाहर हो गई है।
ग्रुप ए में अब केवल दो मुकाबले ही बाकी
अब ग्रुप में केवल दो और मुकाबले खेले जाने है। पहला मुकाबला बुधवार, 17 सितंबर को यूएई और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा, जो दोनों टीमों के लिए ‘नॉकआउट’ मुकाबला होगा। इस मैच की विजेता टीम चार अंकों के साथ भारत के साथ सुपर फोर में जगह बनाएगी। दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 19 सितंबर को भारत और ओमान के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए महज अभ्यास मैच ही रहेगा। कोई जीते, कोई हारे फर्क नहीं पड़ेगा। क्योंकि ओमान पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है और भारत सुपर फोर में क्वालिफाई कर लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
साई सुदर्शन हुए बाहर, श्रीलंका टेस्ट से पहले अब इन दो खिलाड़ियों में किसे चुनेगा BCCI?
IND vs SL Test Series: श्रीलंका दौरे से पहले बिगड़ा टीम इंडिया का गणित, धाकड़ बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर
क्रिकेट का दिलचस्प संयोग: जिस ओडिशा के खिलाफ हुआ था रणजी डेब्यू, अब उसी टीम के लिए खेलेंगे ललित यादव
रेड-बॉल क्रिकेट में गदर मचाने को तैयार वैभव सूर्यवंशी! नागपुर में आरआर हाई परफॉर्मेंस सेंटर में बहा रहे पसीना
यह भी पढ़ें: एशिया कप में UAE को मिली पहली जीत, ओमान को 42 रन से हराकर सुपर-4 की उम्मीद बरकरार
ग्रुप बी की टक्कर
अब निगाहें ग्रुप बी पर टिकी हैं। जिसमें अफगानिस्तान, हांगकांग, श्रीलंका और बांग्लादेश शामिल हैं। इस ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर फोर में भारत और ग्रुप ए की दूसरी क्वालिफाई करने वाली टीम के साथ शामिल होंगी। सुपर फोर में हर टीम तीन मुकाबले खेलेगी और शीर्ष दो टीमें 28 सितंबर को होने वाले फाइनल में भिड़ेंगी।
एशिया कप के लिए ग्रुप ए की अंक तालिका
| स्थान | टीम | मैच | जीत | हार | अंक | नेट रन रेट (NRR) |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1️⃣ | भारत | 2 | 2 | 0 | 4 | +4.793 |
| 2️⃣ | पाकिस्तान | 2 | 1 | 1 | 2 | +1.649 |
| 3️⃣ | UAE | 2 | 1 | 1 | 2 | -2.030 |
| 4️⃣ | ओमान | 2 | 0 | 2 | 0 | -3.375 |
India become 1st team to qualify for super 4 in asia cup 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














