सुंदर के सत्ते पे सैंटनर का सत्ता, पुणे टेस्ट में स्पिन के आगे ढेर हुए भारतीय शेर, न्यूजीलैंड 103 रन से आगे
भारतीय टीम महज 156 रनों पर ढेर हो गई। बेहतर स्पिन खेलने के लिए मशहूर भारतीय बल्लेबाज मिशेल सैंटनर के सामने आत्मसमर्पण करते हुए नजर आए। सैंटनर ने सात विकेट लिए। बीते दिन वॉशिंगटन सुंदर के भी 7 विकेट लिए थे।
- Written By: मृणाल पाठक
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड (सौजन्यः सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पुणे में खेले जा रहे 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मैच की पहली पारी में भारतीय टीम महज़ 156 रनों पर ढेर हो गई। बेहतर स्पिन खेलने के लिए मशहूर भारतीय बल्लेबाज मिशेल सैंटनर के सामने आत्मसमर्पण करते हुए नजर आए। सैंटनर ने पहली पारी में अकेले सात बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर वॉशिंगटन सुंदर के ‘सत्ते पर सत्ता’ जड़ दिया। न्यूजीलैंड की पहली पारी में भारतीय स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर ने भी 7 विकेट झटके थे।
बेंगलुरु में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच में हार के बाद पुणे में भी भारतीय टीम पराजय की तरफ बढ़ती ही दिखाई दे रही है। बेंगलुरु में न्यूजीलैंड के पेस अटैक के सामने घुटने टेकने वाले भारतीय बल्लेबाज पुणे टेस्ट की पहली पारी में स्पिनर्स के आगे सरेंडर करते हुए दिखाई दिए।
Washington Sundar yesterday:
7/59. Mitchell Santner today:
7/53. pic.twitter.com/UFClmxtD7A — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 25, 2024
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष: वर्ल्ड कप क्रिकेट में भारत की बादशाहत बरकरार
T20 World Cup में जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बने
T20 World Cup का फाइनल गंवाते ही न्यूजीलैंड के नाम जुड़ा एक अनचाहा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली तीसरी टीम बनी
T20 WC 2026: संजू सैमसन ने रचा इतिहास, ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बनकर कोहली और बुमराह के क्लब में हुए शामिल
पहली पारी में भारत के केवल 5 बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके। जिसमें रवींद्र जडेजा के 38 रन सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर के तौर पर दर्ज हुए। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने 30-30 रनों का योगदान दिया। पहली पारी में ऋषभ पंत और वॉशिंगटन सुंदर ने 18-18 रन बनाए। इसके इतर दहाई का आंकड़ा छूने वाले सरफराज खान ने 11 रनों का स्कोर किया।
भारतीय पारी को पहला झटका तेज गेंदबाज ने कप्तान रोहित शर्मा को शून्य के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड करते हुए दिया। इसके बाद मिशेल सैंटनर ने शुभमन गिल (30) को एलबीडब्ल्यू और विराट कोहली (1) को क्लीन बोल्ड कर दिया। ग्लेन फिलिप्स ने यशस्वी जायसवाल (30) और ऋषभ पंत (18) को आउट करते हुए भारतीय पारी को लगातार दो झटके दिए।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी पत्रकार की इंग्लिश सुनकर हैरान रह गए बेन स्टोक्स, वीडियो में देखिए रिएक्शन
जिसके बाद बचे 5 बल्लेबाजों को मिशेल सैंटनर ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। जिसमें सरफराज खान, रवींद्र जडेजा अश्विन, आकाश दीप और बुमराह शामिल हैं। वहीं वाशिंगटन सुंदर 18 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की पहली पारी 156 पर खत्म हो गई और इस आधार पर न्यूजीलैंड के हाथ में 103 रन की बढ़त है।
