T20 World Cup के वार्म अप मैच में नारायण जगदीशन ने जड़ा शतक, इंडिया ‘ए’ ने यूएसए को हराया
T20 World Cup Warm up Matches 2026: भारत ए की टीम ने यूएसए के खिलाफ वार्म-अप मुकाबले में 38 रनों से जीत हासिल कर ली है। भारत ए के लिए नारायण जगदीशन ने शतक जड़ा।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारत ए की टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
India A vs United States of America: टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी से होगी। इस टूर्नामेंट से पहले सभी टीमें कुछ वार्म-अप मैच खेलेगी। वार्म अप मैचों की शुरुआत भी आज से हो गई है। 2 फरवरी को भारत ए और यूएस के बीच के मैच खेला गया। जिसमें भारत ए की टीम ने यूएसए को 38 रनों से हराकर मुकाबले को जीत लिया।
टी20 वर्ल्ड कप में शामिल यूएसए की टीम ने भारत ए के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ए की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 238 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। भारतीय टीम की शुरुआत भी अच्छी रही। जिसके बाद सभी बल्लेबाजों ने अपना योगदान दिया।
भारत के लिए पारी का आगाज करने उतरे प्रियांश आर्य और नारायण जगदीशन के बीच 43 रनों की साझेदारी हुई। 28 रन बनाकर प्रियांश आर्य पवेलियन लौट गए। वहीं उसके बाद तिलक वर्मा पूरी तरह से फिट होकर लौटे और 38 रनों की पारी खेली। इस नारायण जगदीशन ने अपना अर्धशतक पूरा किया।
सम्बंधित ख़बरें
अफगानिस्तान ने पक्का किया 2027 वर्ल्ड कप टिकट, अब इन 2 टीमों में फंसा पेंच! देखिए पूरी रैंकिंग लिस्ट
2027 वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर की तारीखों का ऐलान, जानिए किस टीम को मिलेगी सीधी एंट्री; देखें पूरा शेड्यूल
World Cup 2027 Venues: अफ्रीका में विराट कोहली का बल्ला उगलता है आग, जानिए 12 वेन्यू पर कैसा है रिकॉर्ड
ICC Men’s Cricket World Cup 2027: 24 साल बाद अफ्रीका लौटेगा वनडे विश्व कप, 12 मेजबान शहरों का ऐलान
नारायण जगदीशन की शतकीय पारी
तिलक वर्मा का विकेट गंवाने के बाद जगदीशन का साथ आयुष बदोनी ने दिया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी की। इस दौरान नारायण जगदीशन ने अपना शतक पूरा किया। 104 के स्कोर पर जगदीशन आउट हो गए। वहीं आयुष बदोनी ने 26 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली। यूएसए के लिए अली खान ने 1, शुभम रंजने ने 1 और जसदीप सिंह ने 1 विकेट चटकाए।
यह भी पढ़ें: BCCI को बेहतर तरीके से…पाकिस्तान ने किया मैच का बहिष्कार तो ICC के पूर्व अधिकारी ने भारत को ठहराया जिम्मेदार
जवाब में इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएसए की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही। 33 के स्कोर पर ही 2 विकेट गंवा दिया। मोनांक पटेल 10 और साईतेजा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। वहीं एक छोर पर टिके एंड्रिस गौस 44 रन बनाकर आउट हो गए। मिलिंद कुमार भी 18 रन बनाकर चलते बने।
200 रन ही बना सकी यूएसए की टीम
यहां से बाद से नीचे के बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए। संजय ने 41, शुभम रंजने ने 28, हरमीप सिंह ने 25 और मोहम्मद मोहसिन ने 21 रन बनाए। इनके बदौलत यूएसए की टीम 200 रन बना सकी। भारत के लिए रवि बिश्नोई ने 3, नमन धीर ने 2, खलील अहमद ने 2, अशोक शर्मा ने 1, तिलक वर्मा ने 1 और आयुष ने 1 विकेट चटकाए।
