IND vs PAK: इधर शुरू भी नहीं हुआ मुकाबला…उधर भारत ने दे दी मात, इंडिया A महिला टीम ने पाकिस्तान को पटका
India A Women vs Pakistan A Women: विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत ए ने पाकिस्तान ए को 8 विकेट से हराया। वृंदा दिनेश की 55 रन पारी से 10.1 ओवर में लक्ष्य हासिल किया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारत ए की महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Women’s Asia Cup Rising Stars 2026: विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत ए की महिला टीम ने पाकिस्तान ए की महिला टीम को 8 विकेट से हराकर पहली जीत हासिल कर ली है। भारतीय टीम को पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ भारत की शेरनियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत हासिल कर ली। आज टी20 वर्ल्ड कप में पुरुषों में भारत का सामना पाकिस्तान से होगा। हालांकि, इस मुकाबले से पहले भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को पटखनी दे दी है।
बैंकॉक में खेले जा रहे विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के छठे मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ए की महिला टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। युसरा आमिर 1 रन बनाकर आउट हो गई। उसके बाद ओमैमा सोहेल भी 1 रन बनाकर चलते बनी।
शवाल जुल्फिकार रही सर्वश्रेष्ठ स्कोरर
तीसरा विकेट 19 के स्कोर पर गिरा। इमान नसीर 4 रन बनाकर आउट हो गई। 21 के स्कोर पर हफ्सा खालिद भी आउट हो गई। जबकि हुरैना सज्जाद 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। इसके बाद पाकिस्तान की ओपनर बैटर शवाल जुल्फिकार भी 23 रन बनाकर आउट हो गई। 41 के स्कोर पर छठा झटका लगा। यहां से पारी को गुल रुख और अनोशा नसीर ने संभाला।
सम्बंधित ख़बरें
भारत-पाकिस्तान के रिश्ते सुधारने के लिए आगे आई 117 हस्तियां, PM मोदी और शहबाज शरीफ को लिखी चिट्ठी
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया और भारत खिलाफ के महामुकाबला आज, शिखा पांडेय ने बताया जीत का ‘सीक्रेट फॉर्मूला’
पाकिस्तान को 7-1 से रौंदने के बाद भारतीय हॉकी टीम ने तोड़ी नो हैंडशेक पॉलिसी, मैदान पर दिखाई गजब की खेल भावना
गुल रुख 21 और अनोशा 17 रन बनाकर आउट हुई। इन दोनों के बदौलत पाकिस्तान ए की महिला टीम सभी विकेट खोकर 93 रन बना सकी। भारत के लिए गेंदबाजी करते हुए साइमा ठाकुर ने 2, प्रेमा रावत ने 2, राधा यादव ने 2, मिन्नु मणि ने 1 और जिंतीमानी कलिता ने 1 विकेट चटकाए।
10.1 ओवर में ही जीता भारत
जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय ए महिला टीम ने मात्र 10.1 ओवरों में ही मुकाबले को जीत लिया। हालांकि, हुमैरा काजी बिना खाता खोले ही आउट हो गई। उसके बाद वृंदा दिनेश और अनुष्का शर्मा के बीच दूसरे विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी करके जीत लगभग सुनिश्चित कर दी। अनुष्का शर्मा 24 रन बनाकर आउट हो गई।
यह भी पढ़ें: कोलंबो में ‘महामुकाबले’ का जुनून: स्टेडियम के बाहर दुनिया भर से पहुंचे फैंस, बारिश भी नहीं रोक पाएगी रोमांच
उसके बाद वृंदा ने अपना अर्धशतक पूरा किया। अंत में तेजल हसबनीस ने नाबाद 12 रनों का योगदान देकर मुकाबले को जीत लिया। वृंदा दिनेश ने 29 गेंदों 12 चौके के सहारे नाबाद 55 रनों की पारी खेली है। इस जीत के साथ भारतीय ए महिला टीम दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। वहीं पाकिस्तान के लिए वहीदा अख्तर ने 1 और मोमिना रियासत ने 1 विकेट चटकाए।
