टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को चटाई धूल, साउथ अफ्रीका को हराकर नाम की सीरीज
ndia A vs South Africa A: कोलकाता टेस्ट में हार से भारतीय फैंस निराश हैं। हालांकि साउथ अफ्रीका ने पहला टेस्ट जीता, लेकिन उनकी ‘ए’ टीम को ODI सीरीज में लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी।
- Written By: संजय बिष्ट
भारत ए ने साउथ अफ्रीका ए को हराया (फोटो- सोशल मीडिया)
IND A vs SA A: कोलकाता टेस्ट में टीम इंडिया की हार से जहां भारतीय क्रिकेट फैंस मायूस थे, वहीं उसी दिन राजकोट से एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई। इंडिया ‘ए’ ने साउथ अफ्रीका ‘ए’ को दूसरे अनऑफिशियल वनडे में 9 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। यह मुकाबला पूरी तरह एकतरफा रहा, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन हर विभाग में दमदार दिखाई दिया।
साउथ अफ्रीका ‘ए’ की कमजोर शुरुआत
राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेले गए इस मैच में साउथ अफ्रीका ‘ए’ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लेकिन यह फैसला उलटा पड़ गया। भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबदबा दिखाते हुए अफ्रीकी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का कोई मौका नहीं दिया। पूरी टीम 132 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से रिवाल्डो मूनसामी ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए। इसके अलावा डेलानो पोटगीटर ने 23, डायन फॉरेस्टर ने 22 और प्रिटोरियस ने 21 रन की छोटी-छोटी पारियाँ खेलीं।
निशांत संधु की घातक गेंदबाजी
भारत ‘ए’ की जीत में सबसे बड़ा रोल तेज गेंदबाज निशांत संधु ने निभाया। उन्होंने अपने सात ओवरों के स्पेल में केवल 16 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके और पूरी अफ्रीकी बल्लेबाजी को अस्त-व्यस्त कर दिया। उनके अलावा हर्षित राणा ने 3 विकेट लिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने अपनी धारदार गेंदबाजी से 2 विकेट हासिल किए। कप्तान तिलक वर्मा को भी एक विकेट मिला। भारतीय गेंदबाजों के नियंत्रण और सटीक लाइन-लेंथ ने साउथ अफ्रीका ‘ए’ को कभी भी खुलकर खेलने नहीं दिया।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
IPL 2026 के आखिरी लीग में DC और KKR आमने-सामने, दिल्ली ने कोलकाता को जीत के लिए दिया 204 रनों विशाल का टारगेट
MI को हराकर IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली अंतिम टीम बनी राजस्थान, वानखेड़े में 30 रनों से जीता मुकाबला
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा
जवाब में 133 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआत से ही मैच पर पकड़ मजबूत कर ली। ओपनर रुतुराज गायकवाड़ और अभिषेक शर्मा ने पहले विकेट के लिए 53 रन जोड़कर साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों का आत्मविश्वास तोड़ दिया। अभिषेक 32 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन तब तक मैच लगभग एकतरफा हो चुका था।
रुतुराज गायकवाड़ का शानदार प्रदर्शन
रुतुराज गायकवाड़ ने अपने अनुभव का शानदार प्रदर्शन करते हुए 68 रन की नाबाद पारी खेली। उनके साथ कप्तान तिलक वर्मा ने भी 29 रन बनाकर 82 रन की नाबाद साझेदारी की और टीम को 27.5 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचा दिया। गायकवाड़ को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
ये भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका ने लगाया खास ‘शतक’, ईडन गार्डन में भारत को हराते ही बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
सीरीज पर इंडिया ‘ए’ का कब्ज़ा
पहला मैच 4 विकेट से जीतने के बाद भारत ‘ए’ ने दूसरे मुकाबले में और भी दमदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज अपने नाम कर ली। अब तीसरा और अंतिम मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा, जहां टीम का लक्ष्य क्लीन स्वीप हासिल करना होगा।
