

वनडे सीरीज के आगाज होने से पहले भारती महिला क्रिकेट टीम को बड़ा झटका।
टीम की प्रमुख तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर वनडे टीम से हुई बाहर।
रेणुका फिटनेस और बॉलिंग वर्कलोड के कारण सीरीज से बाहर हो गई हैं।
Indian Womens Cricket Team Renuka Singh Ruled Out: जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के आगाज होने से ठीक पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम को तेज गेंदबाजी विभाग में एक बड़ा झटका लगा है। टीम की प्रमुख तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर इस सीरीज से पूरी तरह बाहर हो गई हैं।
बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि रेणुका इस समय बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में हैं। वह वहां 50 ओवर के फॉर्मेट के लिए जरूरी गेंदबाजी क्षमता (10 ओवर तक लगातार गेंदबाजी करने का वर्कलोड) हासिल करने पर काम कर रही हैं। इसी फिटनेस रेजीम के चलते वह इस सीरीज में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थीं।
आपको बता दें कि रेणुका सिंह के बाहर होने के बाद चयनकर्ताओं ने ऑलराउंडर जिंतिमानि कलिता को भारतीय टीम में शामिल किया है। जिंतिमानि हाल ही में रायपुर में समाप्त हुई टी-20 सीरीज का हिस्सा थीं और वह वडोदरा में टीम के साथ जुड़ चुकी हैं।
जिंतिमानि को विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2027) के लिए गुजरात जायंट्स ने रिटेन भी किया है। अब वह टीम के तेज गेंदबाजी ग्रुप में क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा और सायली सतघरे के साथ जलवा बिखेरती नजर आएंगी।
यह सीरीज भारतीय महिला क्रिकेट के लिए बेहद खास है। हरमनप्रीत कौर की मौजूदगी के बावजूद, स्मृति मंधाना के सभी फॉर्मेट के लिए नियमित कप्तान बनने के बाद यह भारत की पहली वनडे सीरीज होगी। भारतीय टीम का पलड़ा जिम्बाब्वे के खिलाफ बेहद भारी रहने वाला है।
भारतीय टीम की स्पिन कमान उप-कप्तान दीप्ति शर्मा के हाथों में होगी, जिन्हें श्री चरानी और वैष्णवी शर्मा जैसी प्रतिभावान स्पिनरों का साथ मिलेगा। वडोदरा के बीसीए (BCA) स्टेडियम में जिम्बाब्वे के लिए भारतीय चुनौती से पार पाना आसान नहीं होगा।
भारत और जिम्बाब्वे के बीच ये तीनों मुकाबले वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेले जाएंगे। सभी मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे से शुरू होंगे।
पहला वनडे: शुक्रवार (आज)
दूसरा वनडे: रविवार
तीसरा व अंतिम वनडे: बुधवार
स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल, तेजल हसबनीस, दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), वैष्णवी शर्मा, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, सयाली सतघारे और जिंतिमानि कलिता।