Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

INDW vs SAW: प्रतीक रावल का ऐतिहासिक कमाल! साउथ अफ्रीका के खिलाफ मचाया कोहराम, ऐसा कारनामा करने वालीं पहली भारतीय महिला क्रिकेटर

IND W vs SA W, Pratika Rawal: भारतीय महिला टीम की युवा खिलाड़ी प्रतीका रावल कमाल के फॉर्म में है। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका के खिलाफ अर्धशतक जड़ा और एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Apr 29, 2025 | 06:04 PM

प्रतीका रावल (सोर्स- एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस समय श्रीलंका दौरे पर है, जहां टीम ट्राई सीरीज में भाग ले रही है। इस सीरीज में भारतीय टीम का कमाल जारी है, जहां पहले मुकाबले में श्रीलंका को धोया, अब अपने दूसरे मैच में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को भी पटक दिया है। इस मुकाबले में भारतीय टीम की प्रतीक रावल ने बड़ा कारनामा भी कर दिया है।

प्रतीका रावल टीम इंडिया का एक नया उभरता हुआ नाम हैं। उन्हें भारत के लिए डेब्यू किए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन इतने कम समय में ही उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। इस ट्राई सीरीज में भी उन्होंने जबरदस्त खेल दिखाते हुए एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

प्रतीका ने जो कारनामा कर दिखाया है, वो अब तक भारत की कोई भी महिला क्रिकेटर नहीं कर पाई है। अब प्रतीक रावल वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 500 रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में ये उपलब्धि हासिल की है।

🚨 𝐑𝐄𝐂𝐎𝐑𝐃 𝐀𝐋𝐄𝐑𝐓 🇮🇳 Pratika Rawal scripts history as the fastest, in 8 innings, to 500 runs in Women’s ODIs! 🏏#CricketTwitter pic.twitter.com/jVeVRTgZOI — Female Cricket (@imfemalecricket) April 29, 2025

भारतीय टीम की नई ओपनिंग बल्लेबाज प्रतीक रावल वनडे क्रिकेट में शानदार बल्लेबाजी कर रही हैं। मंगलवार का दिन उनके लिए हमेशा के लिए यादगार बन गया। भारतीय टीम इस समय श्रीलंका में तीन देशों की त्रिकोणीय सीरीज खेल रही है। इसके दूसरे मैच में भारत का सामना साउथ अफ्रीका से हुआ। उन्होंने वनडे क्रिकेट में 500 रन पूरे कर लिए हैं यह उनका लगातार पांचवां अर्धशतक है, जिससे उनकी फॉर्म के बारे में आसानी से पता लगाया जा सकता है।

महिला क्रिकेट में प्रतीका रावल से पहले सबसे तेज 500 वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स के नाम था, जिन्होंने नौवीं वनडे पारी में 500 रन बनाए थे, लेकिन अब प्रतीका उनसे आगे निकल गई हैं।

सबसे तेज 500 रन बनाने वाली खिलाड़ी

  • प्रतीका रावल (भारत): 8 पारी
  • चार्लोट एडवर्ड्स (इंग्लैंड): 9 पारी
  • कैथरीन ब्राइस (स्कॉटलैंड): 10 पारी
  • निकोल बोल्टन (ऑस्ट्रेलिया): 11 पारी
  • वेंडी वॉटसन (इंग्लैंड): 12 पारी
  • बेलिंडा क्लार्क (ऑस्ट्रेलिया): 12 पारी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्रतीका रावल ने 91 गेंदों में 78 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें सात चौके और एक छक्का शामिल था। प्रतीका के अलावा कोई भी भारतीय खिलाड़ी इस मैच में 50 का आंकड़ा पार नहीं कर सका। हालांकि इसके बाद भी भारतीय टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 276 रन बनाए हैं।

खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 15 रनों से जीत हासिल की है। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने छह विकेट पर 276 रन बनाए। जबकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की पारी को 49.2 ओवर में 261 रन पर सिमट गई। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के लिए ताजमिन ब्रिट्स ने 109 रन बनाए लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी ओवरों में मैच पलट दिया। भारत के लिए स्नेह राणा ने पांच विकेट लिए, जबकि अरुंधति रेड्डी, श्री चारणी और दीप्ति शर्मा को एक-एक सफलता हालिस हुई।

Ind w vs sa w tri series pratika rawal created world record has scored fastest 500 runs in womens odis

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 29, 2025 | 06:04 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • Cricket Sports News
  • Indian Women's Cricket Team
  • Sports News

सम्बंधित ख़बरें

1

T20 WC 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया ने स्क्वाड का किया एलान, ये 3 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, स्टीव स्मिथ बाहर

2

विजय मर्चेंट ट्रॉफी: विराज माहेश्वरी का ऐतिहासिक स्पेल, 3 रन देकर झटके 8 विकेट; नॉकआउट में विदर्भ

3

Vijay Hazare Trophy: विदर्भ की विजयी हैट्रिक, दर्शन के पंजे में फंसी चंडीगढ़, गाड़ा जीत का झंडा

4

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज डेमियन मार्टिन कोमा में, 2003 वर्ल्ड कप का जीता था खिताब

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.