IND W vs AUS W: 24 फरवरी से होगी वनडे सीरीज की शुरुआत, जानिए कब-कब खेले जाएंगे मुकाबले; देखें पूरा शेड्यूल
Australia Women vs India Women: भारत महिला टीम टी20 सीरीज जीतने के बाद 24 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी। ब्रिस्बेन में पहला मैच होगा, हेड टू हेड में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला (फोटो-सोशल मीडिया)
Australia Women vs India Women, 1st ODI: भारतीय महिला टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर रही है। इस दौरे की शुरुआत भारतीय टीम ने टी20 सीरीज जीतकर कर ली है। टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम 24 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलेगी। भारत का मकसद टी20 के बाद वनडे सीरीज पर भी अपना कब्जा करने की होगी।
वनडे सीरीज से पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध टी20 सीरीज का पहला मैच डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 21 रन से जीता था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने पलटवार करते हुए अगले मैच को 19 रन से जीता। यहां से सीरीज 1-1 की बराबरी पर थी। अंतिम मुकाबला निर्णायक था, जिसे भारत ने 17 रन से जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की। इसके साथ ही भारतीय टीम ने दूसरी बार भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज जीता।
अब दोनों देश तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलेंगे, जिसके बाद 6 मार्च से पर्थ में इकलौते टेस्ट मैच की शुरुआत होगी। वनडे सीरीज का पहला मैच ब्रिस्बेन में मंगलवार को खेला जाएगा। इसके बाद दोनों देश 27 फरवरी को होबार्ट में सीरीज का दूसरा मैच खेलेंगे। तीसरा मुकाबला इसी मैदान पर 1 मार्च को आयोजित होगा।
सम्बंधित ख़बरें
India vs Afghanistan: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, हर्ष दुबे और गुरनूर बरार का डेब्यू
बांग्लादेशी क्रिकेटर नईम हसन से पुलिस ने की मारपीट, गला पकड़कर गाड़ी में बैठाया, फिर डंडे से पीटा
IND vs AFG: रोहित की वापसी तो विराट और हार्दिक बाहर; ऐसी हो सकती है धर्मशाला में Team India की प्लेइंग इलेवन
Women’s T20 World Cup: पहले ही मैच में इंग्लैंड ने रचा इतिहास, अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर बनाया सबसे बड़ा स्कोर
भारत-ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच वनडे सीरीज का कार्यक्रम
| तारीख | स्थान | स्टेडियम | समय |
|---|---|---|---|
| 24 फरवरी | ब्रिस्बेन | गाबा | सुबह 9:20 बजे से |
| 27 फरवरी | होबार्ट | बेलेरिव ओवल | सुबह 9:20 बजे से |
| 1 मार्च | होबार्ट | बेलेरिव ओवल | सुबह 9:20 बजे से |
हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम का दबदबा रहा है। दोनों देशों की महिला टीमों के बीच साल 1978 से अब तक कुल 61 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें 49 मुकाबले ऑस्ट्रेलिया ने जीते, जबकि 12 मैच भारत ने अपने नाम किए।
यह भी पढ़ें: AUS vs IND: मिताली राज की बादशाहत खत्म करेंगी स्मृति मंधाना! खास रिकॉर्ड तोड़ने के लिए चाहिए बस इतने रन
वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड
भारत की वनडे टीम: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, प्रतीका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), वैष्णवी शर्मा, दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, हरलीन देओल, स्नेह राणा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), रेणुका ठाकुर, श्री चरणी, क्रांति गौड़, काश्वी गौतम।
ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम: फोएबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वोल, एश्ले गार्डनर, ताहिला मैक्ग्रा, एलिस पेरी, जॉर्जिया वेयरहैम, सोफी मोलिनेक्स (कप्तान), निकोला कैरी, किम गार्थ, अलाना किंग, एनाबेल सदरलैंड, एलिसा हीली, बेथ मूनी, डार्सी ब्राउन।
